कम्युनिटी स्टैंडर्ड
परिचय
ये स्टैंडर्ड लोगों के फ़ीडबैक के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, सार्वजनिक सुरक्षा और मानवाधिकार जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सलाह पर आधारित होते हैं. सभी लोगों के विचारों को बराबर महत्व मिले, इसके लिए हम अपने स्टैंडर्ड बनाते समय उनमें अलग-अलग विचारों और मान्यताओं को शामिल करने का खास ध्यान रखते हैं, खास तौर पर उन लोगों और कम्युनिटी के विचारों और मान्यताओं को, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है या महत्व नहीं दिया जाता.
लोग हर रोज़ अपने अनुभव शेयर करने, अपने दोस्तों और परिवार से जुड़ने और कम्युनिटी बनाने के लिए Facebook, Instagram, Messenger और Threads का उपयोग करते हैं. हमारी सेवाओं के ज़रिए कई देशों और संस्कृतियों के अरबों लोग दर्ज़नों भाषाओं में अपने विचारों को बिना किसी रोक-टोक के व्यक्त कर सकते हैं.
Meta कंपनी समझती है कि Facebook, Instagram, Messenger और Threads के लिए एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बनना कितना महत्वपूर्ण है, जहाँ लोग खुलकर बातचीत कर सकें और अपनी सेवा से दुर्व्यवहार को दूर रखकर हम अपनी भूमिका गंभीरता से निभाते हैं. इसलिए हमने इसके स्टैंडर्ड बनाए हैं कि इन सेवाओं पर किन चीज़ों की परमिशन है और किन चीज़ों की परमिशन नहीं है.
कृपया ध्यान रखें कि कम्युनिटी स्टैंडर्ड के अमेरिकी अंग्रेज़ी वाले वर्जन में हमारी पॉलिसी और उनमें हुए नए बदलावों की अप-टू-डेट जानकारी होती है और मुख्य डॉक्यूमेंट के रूप में इसका ही उपयोग होना चाहिए.
अभिव्यक्ति की स्वंत्रता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता
हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का लक्ष्य लोगों को खुलकर अपनी बात कहने का प्लेटफ़ॉर्म देना और अभिव्यक्ति की आज़ादी सुनिश्चित करना है. Meta चाहता है कि लोग उनके लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर लिखित कमेंट, फ़ोटो, म्यूज़िक या अन्य कलात्मक साधन के ज़रिए खुलकर बातें कर सकें, भले ही कुछ लोग उन बातों पर असहमति जताएँ या उन्हें ये बातें आपत्तिजनक लगें. कुछ मामलों में, हम ऐसे कंटेंट को परमिशन दे देते हैं—जो वैसे तो हमारे स्टैंडर्ड के अनुसार नहीं होता है—लेकिन जो ख़बरों में रहने लायक और सभी लोगों के हित में होता है. इसके लिए हम पहले यह देखते हैं कि उस कंटेंट से लोगों को फ़ायदा ज़्यादा हो सकता है या नुकसान और इस तरह के फ़ैसले लेने के लिए हम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों की मदद लेते हैं. अन्य केस में, हम ऐसे कंटेंट को हटा सकते हैं जिसमें संदिग्ध या अस्पष्ट भाषा का उपयोग किया गया हो और अतिरिक्त संदर्भ से यथोचित रूप से हमें पता चलता है कि कंटेंट हमारे स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है.
वैसे तो हम अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि इंटरनेट लोगों को दुर्व्यवहार करने के नए और ज़्यादा मौके देता है. इन्हीं कारणों से जब भी हम किसी को कुछ कहने से रोकते हैं, तो हम ऐसा इनमें से एक या कई मूल्यों को ध्यान में रखते हुए करते हैं:
प्रामाणिकता
हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोगों को दिखने वाला कंटेंट प्रामाणिक हो. हमारा मानना है कि कंटेंट प्रामाणिक होने से लोगों को अपनी बातें शेयर करने का बेहतर माहौल मिलता है और यही कारण है कि हम यह नहीं चाहते कि हमारी सेवाओं का उपयोग करने वाले लोग खुद को या अपने कामों को गलत ढंग से पेश करें.
सुरक्षा
हम Facebook, Instagram, Messenger और Threads को सुरक्षित स्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम ऐसे कंटेंट को हटा देते हैं, जो वास्तविक जीवन में लोगों की असुरक्षा के जोखिम को बढ़ा सकता है. लोगों को धमकाने वाले कंटेंट से लोगों में डर, अलगाव या चुप रहने की भावना आ सकती है और इसलिए हमारी सेवाओं पर ऐसा कंटेंट पोस्ट करने की परमिशन नहीं है.
प्राइवेसी
हम लोगों की प्राइवेसी और निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्राइवेसी होने पर लोग अपने मन की बातें बिना झिझके कर सकते हैं, यह चुन सकते हैं कि उन्हें कोई चीज़ हमारी सेवाओं पर कब और कैसे शेयर करनी है और वे लोगों से और भी आसानी से जुड़ पाते हैं.
गरिमा
हमारा मानना है कि सभी लोगों को एक जैसा सम्मान और एक जैसे अधिकार मिलने चाहिए. हम उम्मीद करते है कि लोग दूसरों की गरिमा का सम्मान करेंगे और दूसरों को परेशान या अपमानित नहीं करेंगे.
कम्युनिटी स्टैंडर्ड
हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड दुनिया भर में हर व्यक्ति पर और AI-जेनरेटेड कंटेंट सहित सभी प्रकार के कंटेंट पर समान रूप से लागू होते हैं.
हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का हर एक सेक्शन "पॉलिसी बनाने के कारण" से शुरू होता है, जो पॉलिसी के उद्देश्य बताता है और इसके बाद पॉलिसी से जुड़ी खास बातें आती हैं, जिनमें ये बताया जाता है:
कौन-से कंटेंट की परमिशन नहीं है, और
किस कंटेंट के साथ अतिरिक्त जानकारी या संदर्भ की आवश्यकता होती है, ऐसा कंटेंट जिसे चेतावनी स्क्रीन के साथ दिखाने की परमिशन दी जाती है या ऐसा कंटेंट जिसकी परमिशन होती है, लेकिन केवल 18 वर्ष और उससे ज़्यादा उम्र के वयस्क ही उसे देख सकते हैं.