खतरनाक संगठन और लोग
पॉलिसी का विवरण
बदलाव का लॉग
आज
19 मार्च 2026
8 फ़र 2024
29 दिसं 2023
29 अग 2023
27 अप्रै 2023
23 दिसं 2021
24 नवं 2021
15 अक्टू 2021
26 अग 2021
23 जून 2021
22 अक्टू 2020
27 अग 2020
27 फ़र 2020
10 अक्टू 2019
27 सितं 2019
28 दिसं 2018
पॉलिसी बनाने का कारण
असल दुनिया में नुकसान को रोकने और नाकाम करने की कोशिश में, हम उन संगठनों या व्यक्तियों को अपने किसी प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद रहने की परमिशन नहीं देते हैं जो किसी हिंसक मिशन की घोषणा करते हैं या हिंसा में शामिल होते हैं. इन निकायों का आकलन हम उनके ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों व्यवहारों के आधार पर करते हैं और सबसे महत्वपूर्ण रूप से, हिंसा से उनके संबंधों को देखते हैं. इस पॉलिसी के तहत हम व्यक्तियों, संगठनों और लोगों के नेटवर्क का दर्जा निर्धारित करते हैं. इन दर्जों को दो टियर में विभाजित किया गया है जो कंटेंट एन्फ़ोर्समेंट के स्तर को दर्शाती हैं. टियर 1 में सबसे व्यापक एन्फ़ोर्समेंट लागू होता है क्योंकि हमारा मानना है कि इन एंटिटी का वास्तविक दुनिया को नुकसान पहुँचाने से सबसे सीधा संबंध है.
टियर 1 गंभीर ऑफ़लाइन नुकसान में लिप्त एंटिटी पर फ़ोकस करता है. इसमें आम लोगों के खिलाफ़ हिंसा का आयोजन करना या उसकी वकालत करना, सुरक्षित विशिष्टताओं के आधार पर लोगों के साथ बार-बार अमानवीय व्यवहार करना या इनके खिलाफ़ होने वाले नुकसान की वकालत करना या व्यवस्थित आपराधिक कार्रवाइयों में लिप्त होना शामिल है. टियर 1 में नफ़रत फैलाने वाले संगठन, आपराधिक संगठन, जिनमें ऐसे संगठन भी शामिल हैं जिन्हें अमेरिकी सरकार द्वारा स्पेशली डेज़िगनेटेड नार्कोटिक्स ट्रैफ़िकिंग किंगपिन (SDNTK) के रूप में चिह्नित किया गया है, और आतंकवादी संगठन आते हैं, जिनमें ऐसे निकाय और लोग शामिल हैं जिन्हें अमेरिकी सरकार द्वारा फ़ॉरेन टेररिस्ट ऑर्गेनाइज़ेशन (FTO) या स्पेशली डेज़िगनेटेड ग्लोबल टेररिस्ट (SDGT) के रूप में चिह्नित किया गया है. हम टियर 1 के निकायों और उनके लीडर्स, संस्थापकों या प्रमुख लोगों का महिमामंडन, समर्थन और प्रतिनिधित्व के साथ-साथ, उनके अस्पष्ट रेफ़रेंस को भी हटा देते हैं.
साथ ही, हम ऐसे कंटेंट की परमिशन नहीं देते हैं, जिसमें ऐसी घटनाओं का महिमामंडन, समर्थन या प्रतिनिधित्व किया गया हो, जिन्हें Meta उल्लंघनकारी हिंसात्मक घटनाएँ मानता है. इनमें आतंकवादी हमले, नफ़रत से जुड़ी घटनाएँ, सामूहिक हिंसा या इनके प्रयास, सीरियल मर्डर या नफ़रत से जुड़े अपराध शामिल हैं. न ही हम इनकी परमिशन देते हैं: (1) ऐसे हमलों के अपराधी (अपराधियों) का महिमामंडन, समर्थन या प्रतिनिधित्व करना, (2) ऐसे हमलों के बारे में अपराधियों द्वारा जेनरेट किया गया कंटेंट या (3) दिखाई देने वाले पीड़ितों पर ऐसे हमलों के पल को दिखाती थर्ड पार्टी की इमेजरी. हम ऐसे कंटेंट को भी हटा देते हैं जो नाज़ीवाद और श्वेत वर्चस्व जैसी नफ़रत फैलाने वाली विचारधाराओं का महिमामंडन, समर्थन या प्रतिनिधित्व करता है. हम इन चिह्नित ईवेंट और विचारधाराओं के अस्पष्ट रेफ़रेंस को हटा देते हैं.
टियर 2 में ऐसे गैर-राज्य अभिकर्ता (नॉन-स्टेट एक्टर) शामिल हैं जो सरकार या सैन्यबल के खिलाफ़ सशस्त्र हिंसा में लिप्त होते हैं, लेकिन जान-बूझकर आम लोगों को निशाना नहीं बनाते. इसमें हिंसा भड़काने वाली ऐसी एंटिटी भी शामिल हैं जो भविष्य में हिंसा करने की तैयारी में लगी हुई हैं या उसकी वकालत करती हैं, लेकिन यह ज़रूरी नहीं है कि वे आज तक हिंसा में शामिल हुई हों. इनमें उन एंटिटी को भी शामिल किया जा सकता है जो प्लेटफ़ॉर्म पर या उसके बाहर, नफ़रत फैलाने वाले आचरण या खतरनाक संगठन और लोगों से जुड़ी हमारी पॉलिसीज़ के बार-बार उल्लंघन में शामिल हो सकती हैं. हम ऐसी एंटिटी और उनके नेताओं, संस्थापकों या प्रमुख लोगों का महिमामंडन, संसाधनों से समर्थन और प्रतिनिधित्व को हटा देते हैं.
हम यह मानते हैं कि यूज़र्स ऐसा कंटेंट शेयर कर सकते हैं जिसमें सामाजिक और राजनैतिक बातचीत में चिह्नित खतरनाक संगठनों और लोगों का रेफ़रेंस दिया गया हो. इसमें खतरनाक संगठनों और लोगों या उनकी गतिविधियों की रिपोर्ट करने, निष्पक्ष रूप से चर्चा करने या उनकी निंदा करने वाला कंटेंट शामिल है.
न्यूज़ रिपोर्टिंग में स्थानीय और वैश्विक ईवेंट के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शेयर की गई ऐसी जानकारी शामिल है, जिसमें चिह्नित किए गए खतरनाक संगठन और व्यक्ति शामिल हैं.
- जैसे कि “ब्रेकिंग न्यूज़: सोमालिया में हुए हमले की ज़िम्मेदारी अल-शबाब ने ली”
- जैसे “टाइमलाइन और विशेषज्ञ द्वारा एनालिसिस: बफ़ैलो सुपरमार्केट में गोलीबारी कैसे हुई और दोषी व्यक्ति ने अदालत में क्या कहा”
निष्पक्ष चर्चा में ऐसे तथ्यात्मक बयान, कमेंट, सवाल और अन्य जानकारी शामिल है, जो चिह्नित किए गए खतरनाक संगठन या व्यक्ति और उनके व्यवहार के बारे में सकारात्मक धारणा व्यक्त नहीं करती है.
- जैस किे “नेतृत्व और वित्त की कमी को देखते हुए ISIS के मुकाबले अल-कायदा से कम खतरा है”
- जैसे “कट्टरपंथी की जटिलता का एक उदाहरण है एंडर्स ब्रेविक”
निंदा में चिह्नित किए गए खतरनाक संगठन या व्यक्ति और उनके व्यवहार के बारे में अस्वीकृति, घृणा, नामंज़ूरी, आलोचना, व्यंग्य और अन्य नकारात्मक अभिव्यक्तियाँ शामिल हैं.
- जैसे “साल्वाडोर रमोस के आपराधिक कृत्य से मुझे घृणा आ रही है. न्यायाधीश के शब्द मेरे कानों में गूँज रहे हैं. अदालत को उसके साथ रहमी से पेश नहीं आना चाहिए”
- जैसे कि “हिटलर के अपराधों को कभी नहीं भूलाया जा सकेगा. ये इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक थे”
हमारी पॉलिसी इस तरह बनाई गई हैं जो ऐसी चर्चाओं का मौका देती हैं और इसके साथ ही संभावित ऑफ़लाइन नुकसान का जोखिम भी कम करती हैं. इसलिए हम यह ज़रूरी बनाते हैं कि लोग ऐसा कंटेंट बनाते या शेयर करते समय अपना इरादा स्पष्ट रूप से बताएँ. अगर यूज़र का इरादा संदिग्ध या अस्पष्ट है, तो हम डिफ़ॉल्ट तौर पर कंटेंट को हटा देते हैं.
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के अनुसार, हमारी पॉलिसी, चिह्नित व्यक्तियों या चिह्नित खतरनाक संगठनों के मेंबर्स के मानवाधिकारों की चर्चा की परमिशन देती हैं, लेकिन कंटेंट में चिह्नित निकायों का अन्य महिमामंडन, समर्थन या प्रतिनिधित्व या पॉलिसी का कोई अन्य उल्लंघन नहीं होना चाहिए, जैसे हिंसा के लिए उकसाना.
अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त मानवाधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारी कॉर्पोरेट मानवाधिकार पॉलिसी देखें.
हम इन्हें हटा देते हैं:
हम अलग-अलग तरह के खतरनाक संगठनों और लोगों के महिमामंडन, समर्थन और प्रतिनिधित्व को हटा देते हैं. ये विचारधाराएँ खुद उन संगठनों, उनकी गतिविधियों और उनके मेंबर्स पर लागू होती हैं. ये विचारधाराएँ विशेष राजनीतिक परिणामों के लिए शांतिपूर्ण समर्थन पर कोई रोक नहीं लगातीं.
महिमामंडन का मतलब इनमें से कोई भी हो सकता है:
- किसी चिह्नित एंटिटी के हिंसक या नफ़रत फैलाने वाले कामों को यह कहते हुए विधिसम्मत ठहराना या उनका बचाव करना कि उन कामों के पीछे ऐसे नैतिक, राजनैतिक, तार्किक या अन्य कारण हैं जो उन्हें स्वीकार्य या यथोचित बनाते हैं.
- E.g. “हिटलर ने कुछ गलत नहीं किया.”
- किसी चिह्नित एंटिटी के हिंसक या नफ़रत फैलाने वाले कामों को उपलब्धि या कार्यसिद्धि ठहराना या उसका जश्न मनाना;
- जैसे “हिज़बुल मुजाहिदीन मुक्त और आज़ाद कश्मीर की लड़ाई जीत रहा है”
- सदस्यता के लिए प्रेरणात्मक बयान या यह बयान कि आप चिह्नित निकाय या उल्लंघनकारी हिसंक घटना के अपराधी बनना चाहते हैं.
- जैसे “काश मैं ISIS से जुड़ पाता और खिलाफ़त का भाग बन पाता”
हम टियर 1 और टियर 2 के अंतर्गत आने वाली एंटिटी और चिह्नित ईवेंट के महिमामंडन को हटा देते हैं.
टियर 1 और चिह्नित ईवेंट के लिए, हम ऐसे अस्पष्ट और बिना संदर्भ वाले रेफ़रेंस को भी हटा सकते हैं जिसमें यूज़र ने साफ़ तौर पर अपना इरादा न जताया हो. इसमें हँसी-मज़ाक, बिना कैप्शन वाले या सकारात्मक रेफ़रेंस शामिल हैं जो चिह्नित निकाय की हिंसा या नफ़रत का महिमामंडन नहीं करते हैं.
समर्थन का मतलब इनमें से कोई भी हो सकता है:
- संसाधनों द्वारा समर्थन
- चिह्नित निकायों की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने वाला कोई भी काम. इसमें चिह्नित निकाय को पैसे देना या उनसे पैसे लेना दोनों शामिल हैं
- जैसे, “KKK को दान दें!”
- ऐसे कोई भी काम जिनसे चिह्नित निकाय या ईवेंट को भौतिक सहायता मिलती हो
- जैसे, “अगर आप सिनालोआ कार्टेल को सहायता सामग्री देना चाहते हैं, तो इस पते पर भेजें:”
- किसी चिह्नित निकाय या ईवेंट का काम करने के लिए लोगों को भर्ती करना
- जैसे, “अगर आप कैलिफ़ेट के लिए लड़ना चाहते हैं, तो मुझे DM करें”
- अन्य समर्थन
- किसी चिह्नित निकाय या ईवेंट की ओर से आधिकारिक संचार सहित सूचना या संसाधनों का आदान-प्रदान करना
- जैसे, निंदा, निष्पक्ष रूप से चर्चा या समाचार रिपोर्टिंग के हिस्से वाले कैप्शन के बिना किसी चिह्नित निकाय का बयान सीधे प्रकाशित करना.
- किसी चिह्नित निकाय या ईवेंट के लिए कॉल टू एक्शन जोड़ना
- जैसे “एटमवैफ़न डिविज़न से यहाँ संपर्क करें - (XXX) XXX-XXXX”
हम टियर 1 को मिल रहे सारे समर्थन और टियर 2 को मिल रहे संसाधनों के समर्थन को हटा देते हैं.
प्रतिनिधित्व का मतलब इनमें कोई भी हो सकता है:
- ये कहना कि आप किसी नामित निकाय के सदस्य हैं या आप खुद एक नामित निकाय हैं
- जैसे, मैं KKK का/की ग्रैंड ड्रैगन हूँ.”
- Facebook पेज, प्रोफ़ाइल, ईवेंट, ग्रुप या अन्य Facebook इकाई जो किसी नामित निकाय के स्वामित्व में है या होने का दावा करती है या उनकी ओर से चलती है, या एक नामित ईवेंट है या होने का दावा करती है.
- जैसे, "अमेरिकी नाज़ी पार्टी” नाम का पेज.
हम टियर 1 और 2 के चिह्नित संगठनों, घृणा की वजह से प्रतिबंधित संस्थाओं और चिह्नित ईवेंट के प्रतिनिधित्व को हटा देते हैं.
खतरनाक संगठनों के प्रकार और टियर
टियर 1: आतंकवाद, संगठित होकर नफ़रत फ़ैलाना, बड़े स्तर की आपराधिक गतिविधि, सामूहिक हिंसा का प्रयास, सामूहिक हिंसा, सीरियल मर्डर और उल्लंघन करने वाली हिंसक घटनाएँ
हम संगठित अपराध में शामिल लोगों या संगठनों की, जिनमें ऐसे लोग या संगठन शामिल हैं जिन्हें अमेरिकी सरकार द्वारा स्पेशली डेज़िगनेटेड नार्कोटिक्स ट्रैफ़िकिंग किंगपिन (SDNTK) के रूप में नामित किया गया है, नफ़रत फैलाने की या प्लेटफ़ॉर्म पर आतंकवाद या इससे जुड़े लोगों या संगठनों की मौजूदगी की परमिशन नहीं देते हैं, जिसमें ऐसी संस्थाएँ शामिल हैं जिन्हें अमेरिकी सरकार द्वारा फ़ॉरेन टेररिस्ट ऑर्गेनाइज़ेशन (FTO) या स्पेशली डेज़िगनेटेड ग्लोबल टेररिस्ट (SDGT) के रूप में नामित किया गया है. हम अन्य लोगों को ऐसे निकायों का प्रतिनिधित्व करने की परमिशन भी नहीं देते हैं. हम इन संगठनों के नेताओं या प्रमुख सदस्यों की प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूदगी, उनका प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतीकों का प्लेटफ़ॉर्म पर उपयोग करने की अथवा उनकी या उनके कामों का महिमामंडन करने वाले कंटेंट की परमिशन नहीं देते हैं. इसमें उनका अस्पष्ट रेफ़रेंस देना भी शामिल है. साथ ही, इन व्यक्तियों या संगठनों को मिल रहे सभी समर्थन को भी हम हटा देते हैं.
हम ऐसे कंटेंट की परमिशन नहीं देते हैं, जिसमें ऐसी घटनाओं का महिमामंडन, समर्थन या प्रतिनिधित्व किया गया हो, जिन्हें Meta आतंकवादी हमले, नफ़रत से जुड़ी घटनाएँ, सामूहिक हिंसा या इनके प्रयास, सीरियल मर्डर, किसी के प्रति नफ़रत के चलते टारगेट करके किए गए अपराध या हिंसक घटनाएँ मानता है. न ही हम इनकी परमिशन देते हैं: (1) ऐसे हमलों के अपराधियों का महिमामंडन, समर्थन या प्रतिनिधित्व करने वाला कंटेंट, (2) ऐसे हमलों के बारे में अपराधियों द्वारा जेनरेट किया गया कंटेंट या (3) दिखाई देने वाले पीड़ितों पर ऐसे हमलों के पल को दिखाती थर्ड पार्टी की इमेजरी.
हम चिह्नित की गई घृणित विचारधाराओं के महिमामंडन, समर्थन या प्रतिनिधित्व की परमिशन भी नहीं देते हैं. इसमें उनका अस्पष्ट रेफ़रेंस देना भी शामिल है.
आतंकी संगठन और व्यक्ति जिन्हें ऐसे गैर-राज्य अभिकर्ता के रूप में परिभाषित किया गया है:
- जो हिंसक इरादों के साथ हिंसा की पूर्वनियोजित घटनाओं में शामिल हों, उनका समर्थन करते हों या उन्हें मौलिक समर्थन देते हों,
- जिसकी वजह से आम लोगों या सशस्त्र संघर्ष की स्थिति में सीधे तौर पर लड़ाई-झगड़े में शामिल न होने वाले लोगों की मौत हो जाए, शारीरिक चोट पहुँचे या गंभीर नुकसान हो या इनमें से किसी की कोशिश हो, और/या जिसकी वजह से संपत्ति का बड़ा नुकसान हो, जो आम लोगों की मौत, शारीरिक चोट या गंभीर नुकसान से जुड़ा हो
- जिसका उद्देश्य आम लोगों, सरकार या अंतर्राष्ट्रीय संगठन पर दबाव डालना, उन्हें धमकाना और/या सौदेबाज़ी करना हो
- कोई राजनीतिक, धार्मिक या वैचारिक लक्ष्य पूरा करने के लिए.
नफ़रत फैलाने वाली एंटिटी को ऐसे संगठन या व्यक्ति के रूप में परिभाषित किया गया है जो अन्य लोगों के खिलाफ़ उनकी सुरक्षित विशिष्टताओं के आधार पर नफ़रत फैलाता है और उसे बढ़ावा देता है. एंटिटी की एक्टिविटी को नीचे दिए गए किसी एक व्यवहार से पहचाना जाता है:
- हिंसा, धमकी वाली अलंकारिक भाषा या उत्पीड़न के खतरनाक रूप जिनमें लोगों को उनकी सुरक्षित विशिष्टताओं के आधार पर टार्गेट किया गया हो
- नफ़रत फैलाने वाली भाषा का बार-बार उपयोग
- नफ़रत फैलाने वाली विचारधाराओं या नफ़रत फैलाने वाले अन्य चिह्नित निकायों का प्रतिनिधित्व और/या
- नफ़रत फैलाने वाले अन्य चिह्नित निकायों या नफ़रत फैलाने वाली विचारधाराओं का महिमामंडन या उनका समर्थन.
आपराधिक संगठनों को तीन या तीन से ज़्यादा लोगों के उस संगठन के रूप में परिभाषित किया गया है जो:
- एक नाम, रंग (रंगों), हाथ का इशारा (इशारे) या मान्यता प्राप्त मार्क के तहत एकजुट है और
- जिसने हत्या, नशीली दवाओं की तस्करी या अपहरण जैसी आपराधिक गतिविधियाँ की हों या करने की धमकी दी हो.
सामूहिक हिंसा और सीरियल मर्डर
- किसी घटना को सामूहिक हिंसा या सामूहिक हिंसा का प्रयास हम तब मानते हैं, जब इसके परिणामस्वरूप एक ही घटना में तीन या अधिक लोग हताहत हुए हों यानी उनकी मृत्यु हो गई हो या वे गंभीर रूप से घायल हो गए हों. इस तरह के हमले को अंजाम देने वाले व्यक्ति को अपराधी या सामूहिक हिंसा के प्रयास का अपराधी कहा जाता है.
- हम एक से अधिक घटनाओं या स्थानों में दो या अधिक हत्याएँ करने वाले किसी भी व्यक्ति को सीरियल किलर मानते हैं.
नफ़रत फैलाने वाली विचारधाराएँ
- वैसे हम व्यवहार के आधार पर संगठनों को नामित करते हैं लेकिन हम यह भी समझते हैं कि कुछ ऐसी विचारधाराएँ और मान्यताएँ हैं जो स्वाभाविक रूप से हिंसा से जुड़ी हु हैं और लोगों को हिंसा के लिए या सुरक्षित विशिष्टताओं के आधार पर दूसरों के बहिष्कार के लिए संगठित करने का प्रयास करते हैं. ऐसे मामलों में हम उस विचारधारा को ही नाम दे देते हैं, और इस विचारधारा को समर्थन देने वाले कंटेंट को हमारे प्लेटफ़ॉर्म से हटा देते हैं. इन विचारधाराओं में ये शामिल हैं:
- नाज़ी
- श्वेत वर्चस्व
- श्वेत राष्ट्रवाद
- श्वेत अलगाववाद
- नफ़रत से भरी इन विचारधाराओं का महिमामंडन, समर्थन और प्रतिनिधित्व को हम हटा देते हैं, और इनमें से किसी भी एक या एक से ज़्यादा का अनुसरण करने वाले लोगों और संगठनों को भी हम हटा देते हैं.
टियर 2: हिंसक गैर-राज्य अभिकर्ता और हिंसा भड़काने वाले निकाय
Meta ने जिन संगठनों और लोगों को हिंसक गैर-राज्य अभिकर्ता या हिंसा भड़काने वाले निकाय नाम दिया है, उन्हें हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद होने की परमिशन नहीं है या उनकी ओर से किसी और को उनकी मौजूदगी बनाए रखने की भी परमिशन नहीं है. ये कम्युनिटी सरकार या सैन्यबल के खिलाफ़ सशस्त्र हिंसा में सक्रिय रूप से लिप्त हैं (हिंसक गैर-राज्य अभिकर्ता) या भविष्य में हिंसा करने की तैयारी में लगे हुए हैं या उसकी वकालत करते हैं या भविष्य में हिंसा करने का माहौल बना रहे हैं (हिंसा भड़काने वाले निकाय), इसलिए इन्हें संसाधनों द्वारा समर्थन करने की परमिशन नहीं है. हम इन निकायों के महिमामंडन को भी हटा देंगे.
हिंसक गैर-राज्य अभिकर्ताओं को ऐसे किसी भी गैर-सरकारी निकायों की तरह परिभाषित किया है जो:
- सरकार और सैन्यबल को टार्गेट करके बहुत गंभीर हिंसा के उद्देश्यपूर्ण और प्लान किए गए कृत्यों के एक पैटर्न में शामिल है या सशस्त्र विवाद की स्थिति में सीधे तौर पर सरकार के विरोध में हिस्सा लेने वाले अन्य सशस्त्र ग्रुप जो आम लोगों को जान-बूझकर और खास तौर पर बहुत गंभीर हिंसा का टार्गेट नहीं बनाते हैं. और/या
- समुदायों से महत्वपूर्ण सुविधाओं या प्राकृतिक संसाधनों की एक्सेस छीन ले और/या
- बुनियादी ढाँचे को गंभीर नुकसान पहुँचाने के इरादे से किए गए हमलों के एक पैटर्न में शामिल है जो मौत, गंभीर चोट या नागरिकों को हुए गंभीर नुकसान से नहीं जुड़ा है.
हिंसा भड़काने वाले निकायों को इस तरह से पारिभाषित किया गया है:
हिंसा भड़काने वाली एंटिटी (सामान्य) वह नॉन-स्टेट एक्टर होती है, जो:
- घोषित लक्ष्य या इच्छित कार्य के रूप में हिंसा के ज़रिए, सरकार की जगह पर या उसके अलावा, सरकार की ओर से किए जाने वाले एन्फ़ोर्समेंट के कामों (जैसे, पुलिस, सेना, इमिग्रेशन) को बिना मंज़ूरी के करती है; या सरकार की ओर से किए जाने वाले एन्फ़ोर्समेंट के कामों में हिंसा के ज़रिए रुकावट डालती है;
- Meta के प्लेटफ़ॉर्म पर बताए गए इस लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम उठाने में शामिल रही है; और
- धमकाने या बहुत गंभीर हिंसा (ऑनलाइन या ऑफ़लाइन) उकसाने के कई मामलों में शामिल रही है;
नफ़रत को बढ़ावा देने के कारण प्रतिबंधित एंटिटी वह नॉन-स्टेट एक्टर होती है, जो:
- जो बार-बार नफ़रत भरे आचरण या बयान देते हैं, लेकिन ये टियर 1 के निकाय के स्तर तक नहीं जाते क्योंकि ये हिंसा में शामिल नहीं होते या स्पष्ट रूप से हिंसा की वकालत नहीं करते या क्योंकि इनका पहले से चिह्नित किए गए निकायों या लोगों से पर्याप्त संबंध नहीं होता.
नीचे दिए गए कम्युनिटी स्टैंडर्ड को लागू करने के लिए, हमें अतिरिक्त जानकारी और/या संदर्भ की ज़रूरत होती है:
- कुछ मामलों में, हम ऐसे व्यंग्यात्मक कंटेंट को परमिशन दे देंगे, जो दूसरे संदर्भों में कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन कर सकता है. कंटेंट को अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब कंटेंट के उल्लंघन करने वाले हिस्सों में व्यंग्य किया जा रहा हो या उसमें किसी दूसरे व्यक्ति या चीज़ का उल्लेख उसका मज़ाक बनाने या आलोचना करने के लिए किया गया हो.
यूज़र के अनुभव
इससे जुड़े कुछ उदाहरण देखें कि जब कोई एन्फ़ोर्समेंट किया जाता है, तो वह Facebook पर मौजूद लोगों को कैसा दिखाई देता है, जैसे: आपके हिसाब से जिस चीज़ को Facebook पर नहीं होना चाहिए, उसकी रिपोर्ट करने का तरीका कैसा दिखाई देता है, उन्हें यह कैसे बताया जाता है कि आपने हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है और किसी कंटेंट पर चेतावनी स्क्रीन कैसी दिखाई देती है.
नोट: हम लगातार सुधार करते रहते हैं, इसलिए आपको यहाँ दिखाई देने वाली जानकारी उस जानकारी की तुलना में थोड़ी पुरानी हो सकती है, जिसका हम फ़िलहाल उपयोग कर रहे हैं.
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट करना
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट के बाद होने वाली बातचीत
यूज़र का अनुभव
हटाए जाने का अनुभव
यूज़र का अनुभव
चेतावनी स्क्रीन
डेटा
नई कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट रिपोर्ट देखें
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.
खतरनाक लोगों और संगठनों के बारे में मदद पाएँ
जानें कि अगर आपको Facebook पर ऐसा कुछ दिखाई देता है जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो आप क्या कर सकते हैं.
हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ