ओवरसाइट बोर्ड में अपील करने का तरीका
अपडेट किया गया 3 अप्रै 2024
किन फ़ैसलों के खिलाफ़ अपील की जा सकती है
किस प्रकार के कंटेंट का रिव्यू किया जा सकता है
यहाँ बताया गया है कि आप किन फ़ैसलों के खिलाफ़ अपील कर सकते हैं:
- Facebook, Instagram या Threads पर आपके पोस्ट किए गए ज़्यादातर कंटेंट के हटाए जाने पर.
- Facebook, Instagram या Threads पर किसी और के पोस्ट किए गए ज़्यादातर कंटेंट को छोड़ दिए जाने पर.
अपील करने की प्रक्रिया
1. ओवरसाइट बोर्ड का रेफ़रेंस नंबर पाना
रेफ़रेंस ID पाने के लिए यह ज़रूरी है कि आपने Meta की अपील की प्रक्रिया पूरी कर ली हो और कंटेंट के बारे में आपको Meta की ओर से अंतिम फ़ैसला मिल गया हो. इसके बाद, आपको Facebook पर सपोर्ट इनबॉक्स में या Instagram पर सपोर्ट रिक्वेस्ट में एक मैसेज मिलेगा जिसमें एक रेफ़रेंस नंबर होगा. Instagram और Threads के लिए सपोर्ट रिक्वेस्ट एक जैसी होती हैं. अगर आपकी अपील Threads से की गई है, तो आपको दोनों ऐप्स में अपना सपोर्ट रिक्वेस्ट मैसेज दिखेगा.
2. Oversightboard.com पर लॉग इन करें
बोर्ड की वेबसाइट पर जाएँ और वहाँ 'अपील शुरू करें' पर जाएँ. आपको जिस भी ऐप पर रेफ़रेंस नंबर मिला हो, उसके मुताबिक Facebook, Instagram या Threads से लॉग इन करें.
3. रेफ़रेंस नंबर डालना
रेफ़रेंस नंबर डालें ताकि बोर्ड:
- यह वेरिफ़ाई कर सके कि पोस्ट को सबमिट किया जा सकता है.
- Meta और बोर्ड के केस मैनेजमेंट सिस्टम के बीच एक लिंक स्थापित कर सके, जिससे कि बोर्ड का स्टाफ़ और सदस्य सही पोस्ट और उस केस से संबंधित जानकारी को एक्सेस करके उसका रिव्यू कर सकें.
4. सहमति
आपसे केस मैनेजमेंट सिस्टम में कई परमिशन माँगी जाएँगी:
- अपील सबमिट करने के लिए आपको, सेवा की शर्तों पर अपनी सहमति देनी होगी.
- आपने अपने बारे में जो भी डेटा शेयर किया है, उसे खास सुरक्षा के साथ प्रोसेस करने की परमिशन देनी होगी.
- आप बोर्ड के सार्वजनिक फ़ैसले में अपनी पहचान ज़ाहिर करने वाले विवरण शामिल करने पर सहमति देने या न देने का विकल्प चुन सकते हैं.
- आप बोर्ड के प्रकाशित फ़ैसले में विशेष सुरक्षा वाला डेटा शामिल किए जाने पर सहमति देने या न देने का भी विकल्प चुन सकते हैं.
बोर्ड अपने प्रकाशित फ़ैसले में आपसे संबंधित किस जानकारी को शामिल कर सकता है, इस बारे में दी गई सहमतियों को अगर आप बाद में वापस लेना चाहें, तो केस स्टेटस पेज पर जाकर आप ऐसा किया जा सकता है.
5. केस के बारे में सदर्भ देना
आपको अपनी अपील के बारे में और जानकारी देने का मौका मिलेगा, जिसमें आप उस कंटेंट को पोस्ट करने का कारण, Metaके फ़ैसले के खिलाफ़ अपील करने का कारण और Meta का फ़ैसला गलत लगने का कारण बता सकते हैं.
6. केस को फिर से पढ़ना और सबमिट करना
अपनी दी गई सहमतियों सहित जो भी जानकारी आपने डाली हो, उसे फिर से पढ़ें और सबमिट करें पर क्लिक करें. अपील सबमिट करने के बाद भी आप सबमिट की गई जानकारी में बदलाव कर पाएँगे और अपने मनमुताबिक सहमतियाँ वापस ले सकेंगे. आप पूरा केस भी डिलीट कर पाएँगे.
केस से संबंधित अपडेट आपको ओवरसाइट बोर्ड की वेबसाइट पर केस स्टेटस पेज पर दिखाई देंगे.
केस की टाइमलाइन
बोर्ड Facebook, Instagram या Threads का उपयोग करने वाले लोगों की ओर से या फिर खुद Facebook की ओर से भेजे जाने वाले केस में से ही कुछ केस रिव्यू के लिए चुनता है. यह केवल बोर्ड ही तय करेगा कि किन केस पर सुनवाई करनी है, इसका अपवाद केवल वे असाधारण परिस्थितियाँ होंगी जब Meta किसी केस को तुरंत रिव्यू करने के लिए बोर्ड के पास भेजेगा. ऐसी स्थिति में बोर्ड उस केस को स्वीकार करके उसका रिव्यू जल्द से जल्द करेगा.
कंटेंट से संबंधित सभी फ़ैसलों के खिलाफ़ अपील नहीं की जा सकती. अगर कंटेंट के बारे में लिया गया Meta का कोई फ़ैसला रिव्यू करने के योग्य होगा, तो आपको अपने सपोर्ट इनबॉक्स में ओवरसाइट बोर्ड का एक रेफ़रेंस ID दिखाई देगा.
आपकी ओर से अपील सबमिट हो जाने के बाद, बोर्ड ही तय करेगा कि उसका रिव्यू करना है या नहीं. बोर्ड सिर्फ़ कुछ चुनिंदा योग्य अपीलों को रिव्यू के लिए चुनता है, तो हो सकता है कि वह आपकी अपील को न चुने.
अन्य रिसोर्स