चुनावों को लेकर हमारा नज़रिया

अपडेट किया गया 27 नवं 2023
Meta न सिर्फ़ चुनावों के दौरान, बल्कि हर समय चुनावों की ऑनलाइन सुरक्षा बनाए रखने की पूरी कोशिश करता है और इसके लिए काफ़ी रिसोर्स लगाता है.
दुनियाभर में चुनावों की सुरक्षा और बचाव के लिए, हमारे लगभग 40,000 लोग काम कर रहे हैं और इसकेलिए 2016 से अब तक टीमों और टेक्नोलॉजी पर 20 अरब डॉलर से ज़्यादा का निवेश किया जा चुका है.
policy-image
हस्तक्षेप को रोकना
  • रोज़ाना हम लाखों फ़ेक अकाउंट को बनने से पहले ही रोक देते हैं.
  • ऐसे अकाउंट, पेज और ग्रुप जो साथ मिलकर नेटवर्क बना लेते हैं और उसके ज़रिए सार्वजनिक बहस पर असर डालने की कोशिश करते हैं, हमारी सुरक्षा टीम उनकी जाँच करके उन्हें हटाने का काम करती हैं.
  • हम सरकारों, कानून लागू करने वाली संस्थाओं, गैर-लाभकारी संगठनों, नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वाले समूहों और अन्य टेक कंपनियों के साथ मिलकर काम करते हैं, ताकि आने वाले खतरों को रोका जा सके.
गलत जानकारी से निपटना
  • लोग जो कंटेंट पोस्ट करते हैं, उनमें फ़ैक्ट-चेक करने और गुमराह करने वाले कंटेंट के बारे में संदर्भ देने के लिए, हम 60 भाषाओं में लगभग 100 पार्टनर के साथ काम करते हैं.
  • हम वोटिंग में हस्तक्षेप करने के लिए पोस्ट किए गए कंटेंट, जैसे कि वोटिंग की गलत जानकारी देने वाले कंटेंट और चुनाव में हिंसा भड़काने वाले कंटेंट को हटा देते हैं.
  • हम चुनावों से संबंधित फ़र्ज़ी ख़बरों का डिस्ट्रिब्यूशन कम कर देते हैं, ताकि वे और भी कम लोगों को दिखाई दें.
पारदर्शिता बढ़ाना
  • हमने राजनैतिक विज्ञापन देने वाले सभी विज्ञापनदाताओं के लिए, विज्ञापन खरीदने से पहले एक परमिशन प्रोसेस के ज़रिए अपनी पहचान वेरिफ़ाई करना अनिवार्य बनाया है.
  • हम राजनैतिक और इसी तरह के मुद्दों से जुड़े विज्ञापनों पर “पेमेंट करने वाले का नाम” डिस्क्लेमर के तौर पर जोड़ देते हैं और राजनैतिक पेजों और ग्रुप की लोकेशन की जानकारी और उन्हें बनाने वाले व्यक्ति का नाम भी देते हैं.
  • हमारे पास विज्ञापन लाइब्रेरी की सुविधा भी है. इस लाइब्रेरी में एक ऐसा डेटाबेस होता है, जिसमें पिछले 7 सालों के सभी राजनैतिक और इसी तरह के मुद्दों से जुड़े विज्ञापनों को सर्च किया जा सकता है. मतलब यह देखा जा सकता है कि उम्मीदवार वास्तव में क्या कह रहे हैं, वे किसे टार्गेट कर रहे हैं और उनके विज्ञापनों के लिए पेमेंट किसने किया है.
लोगों को वोटिंग की पूरी जानकारी देना
  • Facebook और Instagram पर ऐप नोटिफ़िकेशन के ज़रिए, हम लोगों को लगातार वोटर रजिस्ट्रेशन और चुनावों की जानकारी देते रहते हैं.
  • हमारा वोटिंग सूचना केंद्र, Facebook पर लाइव बना रहता है.