मेमोरियल बनाने की प्रक्रिया

पॉलिसी का विवरण

बदलाव का लॉग
पॉलिसी बनाने का कारण
जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तो दोस्त और परिवार के सदस्य उनके अकाउंट को मेमोरियल के तौर पर बनाए रखने का अनुरोध कर सकते हैं. मेमोरियल के तौर पर बनाए रखने के बाद, मृत व्यक्ति की प्रोफ़ाइल पर उनके नाम के ऊपर "स्मरणीय" शब्द दिखाई देता है, जिससे ये पता चल जाता है कि यह अकाउंट अब एक मेमोरियल साइट है. अकाउंट को मेमोरियल बनाने से लोगों को अपने प्रियजनों को याद करने की एक जगह बनाने और अकाउंट को गलत लॉग इन और धोखाधड़ीपूर्ण एक्टिविटी से बचाने में मदद मिलती है. जीवित रहते समय किसी व्यक्ति के द्वारा लिए गए फ़ैसलों को सम्मान देने के लिए, उनके गुज़र जाने के बाद हम उनका अकाउंट बिना किसी बदलाव के संरक्षित करते हैं.
Facebook पर हमने लोगों को विरासती कॉन्टैक्ट का चुनाव करने की सुविधा भी दी है, ताकि उनकी मृत्यु के बाद वह कॉन्टैक्ट उनके अकाउंट का ध्यान रख सके. कभी-कभी शोक मना रहे लोगों की मदद करने के लिए, विरासती कॉन्टैक्ट या परिवार के सदस्यों के कहने पर हम कोई खास कंटेंट हटा या बदल भी सकते हैं.
मृत यूज़र्स के Facebook या ‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍Instagram अकाउंट को मेमोरियल के तौर पर बनाए रखने का अनुरोध, इन लोगों द्वारा ज़रूरी जानकारी देकर किया जा सकता है:
  • Facebook फ़्रेंड्स
  • instagram फ़ॉलोअर्स
  • सही डॉक्यूमेंट्स के साथ परिवार के सदस्य
हत्या या आत्महत्या के पीड़ितों के लिए, अगर नीचे बताया गया कंटेंट मृतक की प्रोफ़ाइल फ़ोटो, कवर फ़ोटो या टाइमलाइन पर मौजूद हाल ही की पोस्ट में दिखे, तो मृतक के परिवार के किसी सदस्य के अनुरोध पर हम इसे Facebook और Instagram से हटा देंगे. हम तब भी इस कंटेंट को Facebook से हटा सकते हैं, जब Facebook का विरासती कॉन्टैक्ट इसका अनुरोध करे:
  • मृतक की मौत से संबंधित कंटेंट
  • मृतक की मृत्यु, बीमारी या नुकसान की तारीफ़ या उसका समर्थन करने वाला कंटेंट
  • मृतक की मौत में उपयोग हुई वस्तु का चित्रण.
  • मृतक की हत्या में दोषी ठहराए गए व्यक्ति या कथित हत्यारे की फ़ोटो या वीडियो.
  • मृतक की हत्या में दोषी ठहराए गए व्यक्ति या कथित हत्यारे का रिलेशनशिप स्टेटस या दोस्ती का स्टेटस
नीचे दिए गए कम्युनिटी स्टैंडर्ड के लिए मृतक के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा और सिर्फ़ Facebook पर, विरासती कॉन्टैक्ट द्वारा अनुरोध किए जाने पर, हमें नीचे दिए गए बदलाव करने के लिए अतिरिक्त जानकारी और/या संदर्भ की ज़रूरत होती है:
  • मेमोरियल प्रोफ़ाइल से उल्लंघन करने वाले कमेंट हटाना, जिसे सामान्य तौर पर पीड़ित व्यक्ति द्वारा स्वयं रिपोर्ट करना होता है, ताकि हमें यह पता चले कि ये अवांछित कमेंट हैं.
  • मृतक की प्रोफ़ाइल पर नुकसानदेह कंटेंट मौजूद होने की स्थिति में प्रोफ़ाइल की प्राइवेसी सेटिंग को 'पब्लिक' से 'केवल दोस्त' में बदलना
  • अगर प्रोफ़ाइल पर मौजूद नाम हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो हमारी प्रामाणिक नाम पॉलिसी के अनुसार उस नाम को बदलना
  • अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद दोस्तों या फ़ॉलोअर्स को प्रोफ़ाइल से हटा दिया गया था, तो उन्हें वापस जोड़ना
यूज़र के अनुभव
इससे जुड़े कुछ उदाहरण देखें कि जब कोई एन्फ़ोर्समेंट किया जाता है, तो वह Facebook पर मौजूद लोगों को कैसा दिखाई देता है, जैसे: आपके हिसाब से जिस चीज़ को Facebook पर नहीं होना चाहिए, उसकी रिपोर्ट करने का तरीका कैसा दिखाई देता है, उन्हें यह कैसे बताया जाता है कि आपने हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है और किसी कंटेंट पर चेतावनी स्क्रीन कैसी दिखाई देती है.
नोट: हम लगातार सुधार करते रहते हैं, इसलिए आपको यहाँ दिखाई देने वाली जानकारी उस जानकारी की तुलना में थोड़ी पुरानी हो सकती है, जिसका हम फ़िलहाल उपयोग कर रहे हैं.
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट करना
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट के बाद होने वाली बातचीत
यूज़र का अनुभव
हटाए जाने का अनुभव
यूज़र का अनुभव
चेतावनी स्क्रीन
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.
मेमोरियल बनाने की प्रक्रिया के बारे में मदद पाएँ
जानें कि अगर आपको Facebook पर ऐसा कुछ दिखाई देता है जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो आप क्या कर सकते हैं.
हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ