खबरों में रहने लायक कंटेंट को लेकर हमारा नज़रिया

अपडेट किया गया 12 नवं 2024
हम चाहते हैं कि लोग महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर बातें कर सकें, भले ही कुछ लोग उनकी बातों से असहमत हों या उन्हें वे बातें आपत्तिजनक लगें. थोड़े-बहुत मामलों में, अगर कंटेंट खबरों में रहने लायक होता है और अगर उसका दिखाई देना जनहित के लिए ज़रूरी होता है, तो हम उसे दिखाने की परमिशन दे देते हैं, भले ही वह हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता हो.
हम उसका अच्छी तरह रिव्यू करने के बाद ही ऐसा करते हैं, जिसमें कंटेंट के जनहित में होने और उससे होने वाले नुकसान के जोखिम की तुलना की जाती है. हम ये फ़ैसले लेते समय अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों को ध्यान में रखते हैं, जैसा कि हमारी कॉर्पोरेट मानवाधिकार पॉलिसी में बताया गया है.
Newsworthy content
हमारी ओर से खबरों में रहने लायक कंटेंट को मिलने वाली परमिशन
जानी-मानी "नेपाम गर्ल" फ़ोटो को हटाने के कारण दुनिया भर में हुई आलोचना के बाद, हमने अक्टूबर 2016 में खबरों में रहने लायक कंटेंट को परमिशन देने की शुरुआत की. इस परमिशन के कारण "नेपाम गर्ल" फ़ोटो आज हमारे सभी प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाई दे रही है.
हमने पाया है कि यह तय करने का कोई निश्चित मापदंड नहीं है कि कोई कंटेंट खबरों में रहने लायक है या नहीं. लोगों में अक्सर इस बात पर असहमति रहती है कि कम्युनिटी को सुरक्षित बनाए रखने और साथ ही उसमें अभिव्यक्ति की आज़ादी देने के लिए कौन-से स्टैंडर्ड बनाए जाने चाहिए. हम खबरों में रहने लायक संभावित कंटेंट का पूरी तरह आकलन करते हैं और उस कंटेंट को हमारी कंटेंट पॉलिसी टीम के पास भेजने से पहले हमारे रिव्यूअर कई बातों पर विचार करते हैं.
कोई कंटेंट खबरों में रहने लायक है या नहीं, यह तय करते समय हम यह आकलन करते हैं कि क्या उस कंटेंट से लोगों के स्वास्थ्य या सुरक्षा को आने वाले समय में कोई खतरा है या क्या वह राजनैतिक प्रक्रिया के एक हिस्से के तौर पर जारी किसी बहस में अलग-अलग नज़रियों को जगह देता है. हम अन्य चीज़ों पर भी ध्यान देते हैं, जैसे:
  • देश की विशेष परिस्थितियाँ (जैसे क्या वहाँ कोई चुनाव चल रहा है या क्या वहाँ युद्ध जारी है)
  • भाषा का प्रकार, जैसे कि क्या कंटेंट की भाषा शासन या राजनीति से संबंधित है
  • देश की राजनैतिक संरचना, जैसे कि क्या वहाँ प्रेस को आज़ादी मिली हुई है
कंटेंट के कुछ हद तक खबरों में रहने लायक होने पर भी हम उस स्थिति में उसे हटा देते हैं, जब उसके बने रहने से नुकसान होने का खतरा हो, जैसे कि शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय नुकसान या लोगों की सुरक्षा को सीधा खतरा. अगर हम किसी संवेदनशील या परेशान करने वाले कंटेंट को परमिशन देते हैं, तो उसके साथ हम एक चेतावनी स्क्रीन दिखाएँगे. ऐसे मामलों में हम यह प्रतिबंध भी लगा सकते हैं कि उस कंटेंट को 18 वर्ष या इससे ज़्यादा उम्र के वयस्क ही देख पाएँ.
न्यूज़ आउटलेट, राजनेताओं या अन्य लोगों सहित सभी तरह के सोर्स से आने वाले कंटेंट को खबरों में रहने लायक माना जा सकता है. कंटेंट खबरों में रहने लायक है या नहीं, यह तय करने में वैसे इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि वह बात कौन कह रहा है, लेकिन हम यह पहले से तय नहीं करते कि राजनेताओं सहित कुछ खास लोगों की बातें हमेशा ही खबरों में रहने लायक होंगी.
खबरों में रहने लायक होने की परमिशन “सीमित” हो सकती है, जिसमें वह परमिशन किसी एक कंटेंट के लिए होती है या फिर वह “व्यापक” हो सकती है, जिसे किसी विशेष वाक्यांश या ऐसी किसी दूसरी चीज़ वाले बहुत सारे कंटेंट पर लागू किया जा सकता है.
खबरों में रहने लायक कंटेंट से जुड़ा डेटा
अगस्त 2025
  • 1 जून, 2024 से 1 जून, 2025 तक, हमने खबरों में रहने लायक कंटेंट से जुड़े कुछ 44 फ़ैसले डॉक्यूमेंट किए
  • डॉक्यूमेंट की गई कंटेंट को दी जाने वाली इन छूटों में से 20 परमिशन राजनेताओं को दी गई थीं
  • खबरों में रहने लायक कंटेंट से जुड़े 44 फ़ैसलों में से, हमने इस तरह के कंटेंट से जुड़े कुल 6 महत्वपूर्ण फ़ैसलों को डॉक्यूमेंट किया
अगस्त 2024
  • 1 जून, 2023 से 1 जून, 2024 तक, हमने ऐसे 32 फ़ैसले लिए, जिनमें हमने कंटेंट को खबरों में रहने लायक माना
  • इनमें से 14 परमिशन, राजनेताओं को दी गई थीं
  • हमने कंटेंट को खबरों में रहने लायक बताने वाले जो 32 फ़ैसले लिए, उनमें से 6 को व्यापक स्तर पर लागू किया
अगस्त 2023
  • 1 जून, 2022 से 1 जून, 2023 तक, हमने ऐसे 69 फ़ैसले लिए, जिनमें हमने कंटेंट को खबरों में रहने लायक माना
  • इनमें में से 9 (~13%) परमिशन, राजनेताओं की पोस्ट को दी गई थीं
  • कुल 69 फ़ैसलों में से हमने 17 को व्यापक स्तर पर लागू किया
अगस्त 2022
  • 1 जून, 2021 से 1 जून, 2022 तक, हमने ऐसे 68 फ़ैसले लिए, जिनमें हमने कंटेंट को खबरों में रहने लायक माना
  • उनमें से 13 (~20%) परमिशन, राजनेताओं की पोस्ट को दी गई थीं
उदाहरण
policy-image
कोलंबिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता की मीडिया रिपोर्ट के बैकग्राउंड में मौजूद नफ़रत फैलाने वाली भाषा
कोलंबिया में जारी ट्रांसपोर्ट से संबंधित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता की घटना को मीडिया आउटलेट ने रिपोर्ट किया. आउटलेट ने अक्सर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में अचानक से एक गाली सुनाई देती है, इसलिए उससे नफ़रत फैलाने वाली भाषा से जुड़ी हमारी पॉलिसी का उल्लंघन हुआ. इस वीडियो से होने वाले जनहित को देखते हुए हमने इस वीडियो को खबरों में रहने लायक माना, जिसमें गाली के अचानक सुनाई देने के नुकसान के जोखिम को कम महत्वपूर्ण माना गया. लेकिन चूँकि इस वीडियो में आपत्तिजनक कंटेंट भी था, इसलिए हमने इस कंटेंट पर एक चेतावनी स्क्रीन लगाई और उसे सिर्फ़ 18 वर्ष और इससे ज़्यादा उम्र के वयस्कों को ही दिखाया.
policy-image
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से की गई पोस्ट, जिसमें जली हुई लाशें दिखाई गई थीं
इस वीडियो को सबसे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शेयर किया था, जिसमें बहुत कम समय के लिए एक अज्ञात जला हुआ शरीर दिखाया गया था. हम हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़ी अपनी पॉलिसी के तहत इस तरह के कंटेंट को आम तौर पर हटा देते हैं, लेकिन हमने पाया कि इस वीडियो को खबरों में रहने लायक माना जा सकता है, क्योंकि यह सशस्त्र संघर्ष की त्रासदी को दिखाता है. चूँकि यह कंटेंट संवेदनशील था, इसलिए हमने इस पर एक चेतावनी स्क्रीन लगाई और इसे सिर्फ़ 18 वर्ष और इससे ज़्यादा उम्र के वयस्कों को ही दिखाया.
Ukranian defense ministry
ब्राज़ील के एक राजनेता की पोस्ट, जिसमें सिनेमा के बारे में सरकार की नीति पर चर्चा करते समय महिला के निप्पल दिखाए गए थे
इस कंटेंट को ब्राज़ील के एक फ़ेडेरल डिप्टी ने पोस्ट किया था और इसमें देश के एक ऐतिहासिक सिनेमाघर में आग लगने की घटना के बारे में चर्चा की गई थी, जिसमें ब्राज़ील की सिनेमेटोग्राफ़ी की महत्वपूर्ण चीज़ें नष्ट हो गई थीं. पोस्ट में सरकार की आलोचना करते हुए कहा गया था कि उसने सिनेमाघर के रखरखाव की अनदेखी की और यह कहा गया था कि सरकार, सिनेमा इंडस्ट्री को पर्याप्त फ़ंड नहीं दे रही है. पोस्ट में फ़िल्म ज़िका दा सिल्वा मूवी की एक छोटी-सी क्लिप थी, जिसमें एक महिला के खुले निप्पल दिखाई दे रहे थे. इस पोस्ट को खबरों में रहने लायक इसलिए माना गया, क्योंकि इसमें काम के कलात्मक महत्व की चर्चा की गई थी और इसमें सरकार की ओर से सिनेमा को उचित फ़ंड न मिलने की आलोचना करने वाला राजनैतिक बयान था और इस पोस्ट का जनहित महत्व इसके नुकसान के जोखिम से ज़्यादा था.
आर्मेनिया के एक युद्धबंदी से जुड़ा पोस्ट
एक पेज पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में सेना की वर्दी पहने पुरुषों को पुरुषों के एक अन्य समूह द्वारा पीटा जा रहा था, जिन्होंने दूसरी किसी सेना की वर्दी पहन रखी थी. कैप्शन में यह दावा किया गया था कि पीटने वाले लोग अज़रबैजान के सैनिक थे. नुकसान पहुँचाने में मदद करने और अपराध को बढ़ावा देने के खिलाफ़ बनाई गई हमारी पॉलिसी के तहत, Meta ऐसे कंटेंट को हटा देता है, जो सशस्त्र संघर्ष के संदर्भ में युद्धबंदियों की पहचान ज़ाहिर करता है और इस तरह उनकी पहचान ज़ाहिर होने से उन्हें ऑफ़लाइन नुकसान पहुँच सकता है. वैसे इसका कोई सबूत नहीं था कि इस तरह के वीडियो का उपयोग, संघर्ष के दौरान बंधकों के साथ आगे भी दुर्व्यवहार करने के लिए किया जा रहा था और चूँकि इस तरह का कंटेंट कई अन्य सोर्स से भी मिल रहा था, इसलिए इसमें सुरक्षा का जोखिम ज़्यादा नहीं था. उन वीडियो का दूसरा पक्ष यह है कि उनमें बंधकों की स्थितियों और उनके खिलाफ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के संभावित उल्लंघनों के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही थी और वे गंभीर अपराधों के प्रति जवाबदेही के कैंपेन और कानूनी कार्यवाहियों के लिए बहुत प्रासंगिक हैं. सुरक्षा के जोखिम की तुलना युद्धबंदियों की गरिमा और इस वीडियो को शेयर करने से होने वाले जनहित से करने के बाद, आखिर में वीडियो को खबरों में रहने लायक माना गया और उसे चेतावनी स्क्रीन के साथ दिखाने की परमिशन दे दी गई. ओवरसाइट बोर्ड ने इस कंटेंट को बनाए रखने के Meta के फ़ैसले को कायम रखा.