पॉलिसी बनाने का कारण
ऑफ़लाइन नुकसान पहुँचाने और नकल किए जाने की आशंका को रोकने और खत्म करने की कोशिश के तहत, हम लोगों, बिज़नेस, संपत्ति या जीव-जंतुओं को टार्गेट करने वाली कुछ तय आपराधिक या नुकसान पहुँचाने वाली एक्टिविटी की सुविधा देने, उन्हें आयोजित करने, उन्हें बढ़ावा देने या उन्हें स्वीकार करने से लोगों को प्रतिबंधित करते हैं. हम लोगों को आपराधिक और नुकसान पहुँचाने वाली एक्टिविटी की वैधता के बारे में बहस करने और उसका सपोर्ट करने के साथ ही साथ, ऐसी हानिकारक या आपराधिक एक्टिविटी की ओर भी ध्यान खींचने की परमिशन देते हैं, जिसे उन्होंने देखा या जिसका उन्होंने अनुभव किया हो, बशर्ते कि वे उन एक्टिविटी का सपोर्ट या नुकसान पहुँचाने में मदद न करते हों.
हम इन्हें हटा देते हैं:
लोगों को नुकसान पहुँचाने से जुड़ा कंटेंट पहचान उजागर करने वाला कंटेंट: ऐसे किसी भी व्यक्ति की पहचान या उसकी लोकेशन को उजागर करना, जिस पर यह आरोप लगा हो कि:
वह पहचान उजागर होने के जोखिम वाले ग्रुप का सदस्य है और/या
उसके पहचान उजागर होने के जोखिम वाले ग्रुप के सदस्य/सदस्यों के साथ पारिवारिक और/या प्रेम संबंध हैं; और/या
पहचान उजागर होने के जोखिम वाले ग्रुप के सपोर्ट में पेशेवर गतिविधियों में संलग्न होना (राजनैतिक हस्तियों को छोड़कर)
कानून लागू करने वाली संस्था, सेना या सुरक्षा कर्मियों के अंडरकवर स्टेटस को उजागर करना, अगर कंटेंट में एजेंट का नाम, उनका चेहरा या बैज और निम्नलिखित में से कुछ भी शामिल है:
एजेंट की कानून लागू करने वाली संस्था
एजेंट की कानून लागू करने वाली संस्था का मिशन
स्पष्ट तौर पर उनके अंडरकवर स्टेटस के बारे में बताना
जागरूकता बढ़ाने या निंदा करने, काल्पनिक या प्लान की गई सेटिंग या छुटकारा पाने के संदर्भ को छोड़कर, किसी पर झूठे आरोप लगाकर रिपोर्ट करना (स्वैटिंग), इसकी धमकी देना, इसका सपोर्ट करना या इसे स्वीकार करना.
जागरूकता बढ़ाने या निंदा करने के संदर्भ को छोड़कर, बड़े जोखिम वाले वायरल चैलेंज में भागीदारी को दर्शाना, उसे बढ़ावा देना, उसका सपोर्ट करना या ऐसा करने के लिए लोगों को उकसाना. इन संदर्भों में जहाँ इमेज दिखाई गई हो वहाँ हम एक लेबल देते हैं, ताकि लोगों को पता चल सके कि वह कंटेंट संवेदनशील हो सकता है.
पशुओं को नुकसान पहुँचाने से जुड़ा कंटेंट
पशुओं को शारीरिक नुकसान पहुँचाना (लिखित, विज़ुअल या मौखिक रूप में), इसकी धमकी देना, इसका सपोर्ट करना या ऐसे कृत्यों को स्वीकार करना, सिर्फ़ इन मामलों को छोड़कर:
जागरूकता बढ़ाने या ऐसे कृत्यों की निंदा करने के संदर्भ में
छुटकारा पाने के संदर्भ में
खुद को, किसी अन्य व्यक्ति को या किसी अन्य जानवर को जीवित रखने या बचाने के संदर्भ में
प्लान करके पशुओं की लड़ाई दिखाने या नकली रूप से पशुओं को बचाने को छोड़कर, काल्पनिक या स्टेज की गई सेटिंग के संदर्भ में
शिकार करना या मछली पकड़ना
धार्मिक बलि
भोजन की तैयारी या प्रोसेसिंग
हानिकारक जीव या कृमि
दया मृत्यु
बैलों की लड़ाई
पशुओं की मंचित लड़ाई का समन्वय करना, उसकी धमकी देना, उसमें सहयोग देना, उसे दर्शाना या उसे करने की बात स्वीकार करना या पशुओं के झूठे बचाव की वीडियो इमेजरी दर्शाना, सिर्फ़ उन स्थितियों को छोड़कर जब जागरूकता फैलाने या ऐसे कृत्यों की निंदा करने या छुटकारा पाने के लिए ऐसा किया गया हो.
संपत्ति को क्षति पहुँचाने से जुड़ा कंटेंट
तोड़-फोड़ या चोरी करना (लिखित, विज़ुअल या मौखिक रूप में), इसकी धमकी देना, इसमें सहयोग करना या ऐसे कृत्यों को स्वीकार करना, सिर्फ़ इन मामलों को छोड़कर
जागरूकता बढ़ाने या ऐसे कृत्यों की निंदा करने के संदर्भ में,
छुटकारा पाने के संदर्भ में,
काल्पनिक या स्टेज की गई सेटिंग से संदर्भ में,
खुद को या किसी अन्य व्यक्ति को बचाने के लिए स्वीकार करने के संदर्भ में
विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में तोड़-फोड़ करने पर,
ग्रैफ़िटी दिखाने पर या
दूसरे लोगों द्वारा की गई तोड़-फोड़ या चोरी के बारे में सकारात्मक बातें करने के संदर्भ में.
वोटर और/या जनगणना से जुड़ी धोखाधड़ी पैसों, गिफ़्ट, सेवाओं या अन्य भौतिक वस्तुओं के बदले में वोट खरीदने या बेचने का ऑफ़र, सिर्फ़ उन मामलों को छोड़कर जहाँ इसे निंदा करने, जागरूकता बढ़ाने, समाचार की रिपोर्टिंग करने या मज़ाक या व्यंग्यपूर्ण संदर्भों में शेयर किया जाता है.
मतदान (जैसे दो बार वोट देना या वोट देने की अपनी योग्यता में धाँधली करना) या जनगणना प्रक्रिया (जैसे डेमोग्राफ़िक से जुड़ी जानकारी या इस बात को गलत ढंग से पेश करना कि आपके घर में कितने लोग हैं) में गैर-कानूनी रूप से भाग लेने की तरफ़दारी करना, उसके लिए निर्देश देना या उसके लिए अपना स्पष्ट इरादा दिखाना, सिर्फ़ उन स्थितियों को छोड़कर जब उन्हें निंदा करने, जागरूकता फैलाने, न्यूज़ रिपोर्टिंग करने या हास्य या व्यंग्य के रूप में शेयर किया गया हो.
नीचे बताए गए कंटेंट के लिए हम एक लेबल दिखाते हैं, ताकि लोगों को पता हो कि वह कंटेंट उनके लिए संवेदनशील हो सकता है:
अत्यधिक जोखिम से भरे वायरल चैलेंज को दिखाने वाले दृश्य, अगर इसे निंदा करने या संबंधित जोखिम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शेयर किया गया हो
नीचे दिए गए कम्युनिटी स्टैंडर्ड को लागू करने के लिए, हमें अतिरिक्त जानकारी और/या संदर्भ की ज़रूरत होती है:
हम इन्हें हटा देते हैं:
उजागर करना: किसी व्यक्ति की पहचान उजागर करना और उन्हें नुकसान के जोखिम में डालना:
LGBTQIA+ मेंबर्स
महिलाएँ, जिन्होंने बुरका न पहना हो
यौन शिकारी स्टिंग ऑपरेशन के संदर्भ में शिकारी के रूप में गैर-दोषी व्यक्ति
कानूनी केसों में उलझे व्यक्ति, जब उनकी भागीदारी के सार्वजनिक प्रकटीकरण को प्रतिबंधित किया गया हो
गवाह, मुखबिर, कार्यकता, हिरासत में लिए गए व्यक्ति या बंधक
दलबदलू, जब भरोसेमंद सरकारी चैनल द्वारा रिपोर्ट किया गया हो
सशस्त्र संघर्ष के संदर्भ में युद्धबंदी
ऐसे दृश्य वाला कंटेंट, जिनसे मूल स्रोत के संबंध में लोगों को धोखा देने की आशंका होती है, अगर:
उस कंटेंट में दिखाया गया निकाय या अधिकृत प्रतिनिधि, उस पर आपत्ति जताए और
उस कंटेंट से आम लोगों को नुकसान पहुँचने की आशंका हो.
इनमें से किसी भी इरादे से दिया गया बयान, कार्रवाई की अपील या बात के लिए उकसाना:
जब इस बात का कन्फ़र्मेशन या सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कन्फ़र्मेशन हो कि आपातकालीन वाहनों को ब्लॉक कर दिया गया है, तो आवश्यक सेवाओं की एक्सेस को ब्लॉक करना या
किसी व्यक्ति या लोगों के विशिष्ट ग्रुप को आवश्यक सेवाओं तक उनकी एक्सेस या अबाधित मार्ग को इस तरह से ब्लॉक करके टार्गेट करना जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है
वोटर या जनगणना में हस्तक्षेप, इसमें ये भी शामिल हैं:
किसी व्यक्ति की आधिकारिक चुनाव या जनगणना में भाग लेने की क्षमता को प्रभावित करने वाले सुनियोजित हस्तक्षेप की अपील करना.
ऐसे क्लेम कि वोटिंग या जनगणना में भाग लेने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है या होगी (जैसे कि गिरफ़्तारी, निर्वासन या कारावास).
मतदाताओं या चुनाव अधिकारियों की गतिविधियों पर नज़र रखने या निगरानी करने के लिए चुनाव की लोकेशन पर जाने की धमकी, अगर डराने-धमकाने के संदर्भ को साथ जोड़ दिया जाए (जैसे कि “चलो दिखाएँ कि किसका पलड़ा भारी है!,”, “उन्हें युद्ध चाहिए? तो उन्हें युद्ध ही मिलेगा.”).
चुनाव के बाद होने वाली गतिविधियों की लोकेशन पर जाने की धमकी, अगर डराने-धमकाने के संदर्भ को साथ जोड़ दिया जाए (जैसे कि “चलो दिखाएँ कि किसका पलड़ा भारी है!,”, “उन्हें युद्ध चाहिए? तो उन्हें युद्ध ही मिलेगा.”).