फ़ैक्ट-चेकिंग कैसे की जाती है

अपडेट किया गया 7 अप्रै 2025
आने वाले महीनों में, हम अमेरिका में मौजूदा थर्ड पार्टी फ़ैक्ट चेकिंग प्रोग्राम को बंद कर देंगे और एक कम्युनिटी-आधारित प्रोग्राम का उपयोग करने लगेंगे, जिसे कम्युनिटी नोट्स कहा जाता है. हम अमेरिका से कम्युनिटी नोट्स की शुरुआत कर रहे हैं और इस फ़ीचर को दूसरे देशों में उपलब्ध करवाने से पहले हम साल भर इसे बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखेंगे (इस बारे में ज़्यादा जानकारी पढ़ने के लिए यहाँ और यहाँ जाएँ).
फ़िलहाल Facebook, Instagram और Threads पर गलत जानकारी को ढूँढने और उसे हटाने के लिए, हम दुनिया भर के अन्य क्षेत्रों में उन फ़ैक्ट-चेकर्स पर निर्भर हैं जो Meta से स्वतंत्र हैं और निष्पक्ष इंटरनेशनल फ़ैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN) या यूरोप में यूरोपियन फ़ैक्ट-चेकिंग स्टैंडर्ड्स नेटवर्क (EFCSN) द्वारा सर्टिफ़ाइड हैं. जहाँ फ़ैक्ट-चेकर किसी जानकारी के सही और सटीक होने पर ध्यान देते हैं, वहीं हम कंटेंट को रेटिंग मिलने पर लोगों तक यह जानकारी पहुँचाकर ज़रूरी एक्शन लेने का काम करते हैं.
यहाँ बताया गया है कि अमेरिका के बाहर फ़ैक्ट-चेकिंग कैसे की जाती है.
गलत जानकारी का पता लगाना
कई देशों में हमारी टेक्नोलॉजी अलग-अलग सिग्नल के आधार पर उन पोस्ट का पता लगा सकती है, जिनमें गलत जानकारी होने की आशंका होती है. इन सिग्नल में यह भी शामिल है कि लोग उन पोस्ट से किस तरह इंटरैक्ट कर रहे हैं. इसमें यह भी देखा जाता है कि क्या Facebook, Instagram और Threads पर मौजूद लोग किसी कंटेंट को “गलत जानकारी” के रूप में फ़्लैग करते हैं. साथ ही, यह टेक्नोलॉजी उन पोस्ट पर किए गए कमेंट को भी चेक करती है, जो भरोसा करने लायक नहीं लगते. फ़ैक्ट-चेकर, रिव्यू करने के लिए खुद भी कंटेंट का पता लगाते हैं.
जिस कंटेंट में गलत जानकारी होने की आशंका जताई जाती है, उसका रिव्यू पूरा होने से पहले उसे कुछ समय तक फ़ीड में नीचे दिखाया जा सकता है.
कंटेंट का रिव्यू करना
फ़ैक्ट-चेकर किसी कंटेंट का रिव्यू करेंगे और उसकी सटीकता को रेटिंग देंगे. इस प्रोसेस में Meta शामिल नहीं होता है और इसके तहत, सोर्स के बारे में पता लगाने, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध डेटा की मदद लेने, फ़ोटो और वीडियो की प्रमाणिकता जाँचने के साथ-साथ ऐसे कई और काम किए जा सकते हैं.
फ़ैक्ट-चेकर किसी कंटेंट को ‘गलत’, ‘हेर-फेर वाला’, ‘कुछ हद तक गलत’, ‘संदर्भ मौजूद नहीं है’, ‘व्यंग्य’ और ‘सही’ की रेटिंग दे सकते हैं. इन रेटिंग के बारे में पूरी जानकारी यहाँ दी गई है.
इन रेटिंग के हिसाब से हम जो एक्शन लेते हैं, उनके बारे में नीचे बताया गया है. ‘गलत’ या ‘हेर-फेर वाला’ की रेटिंग वाले कंटेंट को सबसे गलत कंटेंट के रूप में लिया जाता है, इसलिए उस पर हमारे सबसे कड़े एक्शन लिए जाते हैं, वहीं ‘कुछ हद तक गलत’ और ‘संदर्भ मौजूद नहीं है’ की रेटिंग वाले कंटेंट पर कम गंभीर एक्शन लिए जाते हैं. ‘व्यंग्य’ या ‘सही’ की रेटिंग पाने वाले कंटेंट पर लेबल या प्रतिबंध नहीं लगाए जाएँगे.
गलत जानकारी पर स्पष्ट रूप से लेबल लगाना और लोगों को उसके बारे में बताना
जब फ़ैक्ट-चेकर किसी कंटेंट को रेटिंग दे देते हैं, तब हम उस पर एक नोटिस लगा देते हैं ताकि लोग उसके बारे में अतिरिक्त संदर्भ पढ़ सकें. ‘व्यंग्य’ या ‘सही’ की रेटिंग पाने वाले कंटेंट पर कोई लेबल नहीं लगाया जाएगा, लेकिन Facebook पर उस पोस्ट के साथ फ़ैक्ट-चेक का एक आर्टिकल ज़रूर लगाया जाएगा. हम लोगों को तब भी इसका नोटिफ़िकेशन देते हैं जब वे इस कंटेंट को शेयर करने की कोशिश करते हैं या उसे पहले कभी शेयर कर चुके होते हैं.
  • हम अपनी टेक्नोलॉजी का उपयोग करके ऐसे कंटेंट का पता लगाते हैं, जो फ़ैक्ट-चेकर द्वारा रेटिंग दिए गए कंटेंट के जैसा ही होता है या लगभग उसके जैसा होता है और हम उस कंटेंट पर भी नोटिस लगाते हैं.
  • अगर कंटेंट आपस में पूरी तरह मेल नहीं खाता है, तो हम आम तौर पर वही दावा करने वाले किसी कंटेंट पर नोटिस नहीं दिखाते हैं, जिस दावे के लिए किसी अन्य कंटेंट को फ़ैक्ट-चेकर ने रेटिंग दी है. ऐसा इसलिए, क्योंकि वह दावा करने के लिए उपयोग किए गए वाक्यांशों में थोड़े से भी अंतर से वह दावा सही या गलत साबित हो सकता है.
यह ध्यान रखना कि गलत जानकारी कम से कम लोगों को दिखाई दे
जब कोई फ़ैक्ट-चेकर किसी कंटेंट को ‘गलत’, ‘हेर-फेर वाला’ या ‘कुछ हद तक गलत’ की रेटिंग दे देता है या हमें पता चलता है कि उसे दी गई रेटिंग बिल्कुल सही है, तो Facebook, Instagram और Threads पर उसकी डिलीवरी घटाई जा सकती है. हम ‘गलत’ और ‘हेर-फेर वाला’ की रेटिंग पाने वाली पोस्ट की प्लेटफ़ॉर्म पर डिलीवरी एकदम घटा देते हैं, वहीं ‘कुछ हद तक गलत’ की रेटिंग पाने वाली पोस्ट की डिलीवरी थोड़ी ही कम करते हैं. ‘संदर्भ मौजूद नहीं है’ की रेटिंग पाने वाले कंटेंट के मामले में हम फ़ैक्ट-चेकर के माध्यम से उस कंटेंट से जुड़ी और जानकारी सामने लाने की कोशिश करते हैं. जब किसी कंटेंट को कोई फ़ैक्ट-चेकर रेटिंग देता है, तो Meta अपने यूज़र्स को उसका सुझाव नहीं देता. इससे उसे देखने वाले लोगों की संख्या काफ़ी कम हो जाती है.
हम उन विज्ञापनों को भी मंज़ूरी नहीं देते हैं, जिनके कंटेंट को ‘गलत’, ‘हेर-फेर वाला’, ‘कुछ हद तक गलत’ या ‘संदर्भ मौजूद नहीं है’ की रेटिंग दी गई होती है और हम इस कंटेंट का सुझाव नहीं देते हैं.
बार-बार गलती करने वालों के खिलाफ़ एक्शन लेना
उन पेज, ग्रुप, प्रोफ़ाइल, वेबसाइट और Instagram अकाउंट पर एक निश्चित समय तक कुछ प्रतिबंध लगा दिए जाएँगे, जो ‘गलत’ या ‘हेर-फेर वाला’ की रेटिंग वाले कंटेंट को बार-बार शेयर करेंगे. इसमें हमारी ओर से लोगों को दिखाए जाने वाले सुझावों से उन्हें हटाना, प्लेटफ़ॉर्म उनकी डिलीवरी घटाना, उनकी मॉनेटाइज़ करने और विज्ञापन देने की क्षमता को हटाना और उनकी न्यूज़ पेज के रूप में रजिस्टर करने की क्षमता को हटाना शामिल है.