रिव्यू टीमें कैसे काम करती हैं
अपडेट किया गया 12 नवं 2024
Meta से अक्सर इस बारे में सवाल किए जाते हैं कि कंटेंट को रिव्यू करने का हमारा प्रोसेस किस तरह काम करता है, हम अपनी पॉलिसी किस तरह लागू करते हैं और क्या हमारी रिव्यू टीमें हमारी पॉलिसी को दुनिया भर में लागू करती हैं. यहाँ बताया गया है कि हमारी रिव्यू टीमें क्या करती हैं और वे अपना काम करने के लिए हमारी टेक्नोलॉजी का उपयोग किस तरह करती हैं.
कंटेंट रिव्यू: हम टेक्नोलॉजी का उपयोग कब करते हैं और ह्यूमन रिव्यू कब करवाते हैं
जब कोई कंटेंट कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तब Meta के कंटेंट एन्फ़ोर्समेंट सिस्टम उस पर एक्शन लेते हैं. उदाहरण के लिए, हम उल्लंघन करने वाले बहुत सारे कंटेंट का पता लगाने और उसे हटाने के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टूल्स का उपयोग करते हैं और अक्सर हम उस कंटेंट को किसी के देखने से पहले ही हटा देते हैं.
जहाँ हमारी टेक्नोलॉजी से कोई चीज़ छूट जाती है या उसे और जानकारी की ज़रूरत होती है, उन मामलों में हम अपने कम्युनिटी स्टैंडर्ड लागू करने के लिए दुनिया भर के हज़ारों रिव्यूअर्स पर भरोसा करते हैं.
जब संभावित उल्लंघन वाले कंटेंट को रिव्यू टीम के पास भेज दिया जाता है, तब हर रिव्यूअर को अलग से मूल्यांकन करने के लिए पोस्ट की एक कतार असाइन कर दी जाती है. कभी-कभी, इस रिव्यू का मतलब किसी पोस्ट को देखकर यह तय करना होता है कि क्या वह हमारी पॉलिसी के खिलाफ़ है, जैसे कि वयस्कों की नग्न फ़ोटो. ऐसा उन मामलों में होता है, जब हमारी टेक्नोलॉजी ने पहले उसका पता न लगाया हो.
अन्य मामलों में संदर्भ महत्वपूर्ण होता है. उदाहरण के लिए, हो सकता है हमारी टेक्नोलॉजी यह तय न कर पाए कि क्या किसी पोस्ट में धमकी दी गई है या सिर्फ़ मज़ाक किया गया है. यह पॉलिसी का ऐसा क्षेत्र है, जिसके लिए अतिरिक्त संदर्भ और बारीकी की ज़रूरत होती है, क्योंकि यह अक्सर इस बात पर निर्भर करता है कि संबंधित लोगों के निजी संबंध कैसे हैं. इस मामले में, हम उस पोस्ट को आगे रिव्यू के लिए उन रिव्यू टीमों के पास भेजेंगे, जो सही विषय और भाषा की विशेषज्ञ हैं. ज़रूरत पड़ने पर, वे इसे ग्लोबल ऑपरेशन या कंटेंट पॉलिसी टीम के विषय विशेषज्ञों के पास भी भेज सकती हैं.
जब भी ज़रूरी होता है, तब हम रिव्यूअर्स को रिपोर्ट किए गए कंटेंट के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी देते हैं. उदाहरण के लिए, पुराने ज़माने में जिन शब्दों का उपयोग नस्लीय गालियों की तरह किया जाता था, हो सकता है कि उनका उपयोग कोई व्यक्ति नफ़रत फैलाने वाली भाषा के तौर पर कर रहा हो, लेकिन दूसरे लोगों के द्वारा किसी अलग संदर्भ में शेयर किए जाने पर वह खुद को सशक्त दिखाने का एक तरीका भी हो सकता है. कुछ मामलों में, हम रिव्यूअर्स को ऐसे शब्दों के बारे में अतिरिक्त संदर्भ दे सकते हैं, ताकि उन्हें हमारी पॉलिसी लागू करने और यह तय करने में मदद मिल सके कि उस पोस्ट को प्लेटफ़ॉर्म पर रहने दिया जाए या उसे वहाँ से हटा दिया जाए.