Meta, स्टेकहोल्डर्स के साथ किस तरह इंटरैक्ट करता है
अपडेट किया गया 12 नवं 2024
स्टेकहोल्डर्स के फ़ीडबैक को पॉलिसी बनाने के प्रोसेस में शामिल करना Meta के काम करने के तरीके का मुख्य हिस्सा है. यह ज़रूरी है कि हम बहुत बड़े-बड़े वादे न करें, लेकिन हम जानते हैं कि स्टेकहोल्डर के लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि उनकी इनसाइट के आधार पर हमारे पॉलिसी से जुड़े फ़ैसले लिए जाएँ.
स्टेकहोल्डर के साथ इंटरैक्ट करने के लिए, हम उनसे आमने-सामने बैठकर या वीडियो कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए व्यक्तिगत तौर पर बातचीत करते हैं. हमने पाया है कि इस तरीके से ज़्यादा खुलकर बातचीत होती है और बाहरी स्टेकहोल्डर्स के साथ बेहतर संबंध बनते हैं. हम कभी-कभी सामूहिक चर्चाएँ भी करते हैं, जिनमें हम कुछ खास इलाकों या पॉलिसी के कुछ खास क्षेत्रों के अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स को साथ लाते हैं. हमने पाया है कि सामूहिक चर्चाओं से नए विचार सोचने और एक साथ कई स्टेकहोल्डर को अपडेट देने में मदद मिल सकती है.
हम आम तौर पर उन लोगों या संगठनों के नाम का खुलासा नहीं करते हैं जिनके साथ हम इंटरैक्ट करते हैं, क्योंकि ये बातचीत संवेदनशील हो सकती हैं और हम चाहते हैं कि लोग हमारे साथ पूरी तरह खुलकर बात करें. कुछ स्टेकहोल्डर हमारे साथ इंटरैक्ट करने के लिए खास तौर पर गोपनीयता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं या उन्हें इसकी ज़रूरत भी होती है, खास तौर से कमज़ोर कम्युनिटी के सदस्य.
बाहरी स्टेकहोल्डर के साथ बातचीत में, हम प्रस्तावित पॉलिसी को लेकर Meta का नज़रिया बताते हैं. इसमें हम यह भी बताते हैं कि किस वजह से हमने उस पॉलिसी पर फिर से विचार किया और हमने पॉलिसी से जुड़े जो विकल्प खोजे हैं, उनके क्या फ़ायदे और नुकसान हैं. हमें जो फ़ीडबैक मिलता है, उसे फिर रिव्यू के प्रोसेस में शामिल किया जाता है और उसके आधार पर हम अपने विचार-विमर्श को आगे बढ़ाते हैं.
जब स्टेकहोल्डर्स की राय में टकराव दिखाई देता है, जैसा कि अक्सर होता है, तो हम सभी तरह की राय और असहमति के बिंदुओं का विश्लेषण करते हैं. हमारा काम यह पता लगाना है कि किस तरह की राय से हमें सबसे ज़्यादा प्रेरणा और शिक्षा मिलती है, लेकिन हम हर राय को स्वीकार करने की कोशिश बिल्कुल नहीं कर रहे हैं. इसके बजाय, हमारा लक्ष्य अपने प्रस्तावों के बारे में अलग-अलग तरह की रायों को समझना है.
जैसे-जैसे हम आगे के बारे में सोचते हैं, हम कुछ मामलों में अतिरिक्त इनपुट के लिए स्टेकहोल्डर्स के पास वापस जाते हैं और हम हमेशा स्टेकहोल्डर्स को बताते हैं कि हम अपने पॉलिसी डेवलपमेंट के प्रोसेस में किस नतीजे पर पहुँचे. आप संबंधित कम्युनिटी स्टैंडर्ड पेज पर जाकर, पॉलिसी में किसी खास बदलाव में योगदान देने वाले स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट के बारे में ज़्यादा जानकारी पा सकते हैं.
हम कम्युनिटी स्टैंडर्ड को किस तरह अपडेट करते हैं