हम कम्युनिटी स्टैंडर्ड को किस तरह अपडेट करते हैं
अपडेट किया गया 12 नवं 2024
Meta कई कारणों से कम्युनिटी स्टैंडर्ड के लिए नई पॉलिसी तैयार कर सकता है या मौजूदा पॉलिसी में बदलाव कर सकता है.
यहाँ बताया गया है कि यह कैसे काम करता है.
Meta की कंटेंट पॉलिसी टीम, जो दुनिया भर में एक दर्ज़न से ज़्यादा लोकेशन में बैठती है, वह हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड तैयार करने के लिए ज़िम्मेदार है. इस टीम में नफ़रत फैलाने वाली भाषा, बच्चों की सुरक्षा और आतंकवाद जैसी समस्याओं को हल करने का सुझाव देने वाले विषय विशेषज्ञ होते हैं. साथ ही, इसमें अपराधिक मुकद्दमों, दुष्कर्म पीड़ितों के लिए परामर्श देने, शैक्षणिक, मानवाधिकारों, कानून और शिक्षा वगैरह के अनुभवी लोग भी शामिल होते हैं. कई लोग Meta में आने से काफ़ी पहले से अभिव्यक्ति और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर भी काम कर चुके हैं.
इंटीग्रिटी टीम, पॉलिसी में किए जाने वाले संभावित बदलावों से दुनिया भर के लोगों पर पड़ने वाले असर का मूल्यांकन करती है और नई पॉलिसी की खोज व एन्फ़ोर्समेंट का दायरा बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी तैयार करती है.
ग्लोबल ऑपरेशन टीम, जिसके कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्टर और आउटसोर्सिंग पार्टनर हमारी पॉलिसी लागू करने के लिए जिम्मेदार हैं. यह टीम हमें उन ट्रेंड या समय के बारे में जानकारी देती है जब हमें किसी पॉलिसी को स्पष्ट करना पड़ सकता है.
रिसर्च टीम भी हमें यूज़र की भावना या ऐसे डेटा के बारे में बता सकती हैं, जिन्हें पॉलिसी बनाकर सबसे अच्छे से संभाला जा सकता है.
कभी-कभी, हमें अपनी पॉलिसी में किसी कमी का पता चल जाता है या कोई बाहरी स्टेकहोल्डर हमें बताता है कि पॉलिसी उस समस्या को हल नहीं करती जो उनके लिए महत्वपूर्ण है. अन्य मामलों में, पॉलिसी में किसी तरह की कमी होने पर प्रेस भी इसका ध्यान दिलाती है.