हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट

पॉलिसी का विवरण

बदलाव का लॉग
पॉलिसी बनाने का कारण
हम यह समझते हैं कि आपत्तिजनक और हिंसक फ़ोटो को लेकर लोगों की अलग-अलग संवेदनाएँ होती हैं. यूज़र्स को ऐसे कंटेंट से बचाने के लिए, हम सर्वाधिक आपत्तिजनक कंटेंट को हटा देते हैं और अन्य तरह के कंटेंट पर चेतावनी का लेबल लगा देते हैं ताकि क्लिक करने से पहले लोग यह जान जाएँ कि कंटेंट संवेदनशील हो सकता है. हम कम उम्र के यूज़र्स की ऐसा कंटेंट देखने की क्षमता सीमित कर सकते हैं जो शायद उनके लिए उपयुक्त न हो या उनकी उम्र के अनुसार न हो. ऐसा करके हम चाहते हैं कि यूज़र्स को उचित अनुभव मिले और साथ ही उन्हें खुद को व्यक्त करने की जगह भी मिले.
हम मानते हैं कि यूज़र्स, मानवाधिकार के दुरुपयोगों या सशस्त्र संघर्ष जैसे कृत्यों पर प्रकाश डालने या उनकी आलोचना करने के लिए कंटेंट को शेयर कर सकते हैं. जब कंटेंट को इस संदर्भ में शेयर किया जाता है, तो हमारी पॉलिसीज़ उस पर विचार करती हैं और उनके अनुसार चर्चा करने और जागरूकता फैलाने की परमिशन दी जाती है.
पेमेंट वाले विज्ञापनों को हम अतिरिक्त सुरक्षा देते हैं. जैसे कि ऐसा कंटेंट विज्ञापनों में चलाने लायक नहीं है जिसे संवेदनशील माना जाता है. हम विज्ञापनों में ऐसी फ़ोटो और वीडियो शामिल करने से भी रोकते हैं जो आघात पहुँचाने वाले, जघन्य या अन्यथा संवेदनशील होते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारे विज्ञापन स्टैंडर्ड देखें.
यह पोस्ट न करें:
लोगों की फ़ोटो या वीडियो
गैर-चिकित्सीय संदर्भ में जीवित या मृत लोगों के वीडियो जिनमें यह दिखाया गया हो:
  • अंगों का कटना.
  • शरीर के भीतरी भाग, जैसे किसी जीवित या मृत व्यक्ति के खुले भीतरी अंग, हड्डियाँ या माँसपेशियों के टिशू.
  • जलते हुए या झुलसे हुए लोग; या
  • गला काटा जाना.
मृत्यु दंड की लाइव स्ट्रीम.
दूसरों के कष्ट पर खुश होने वाली टिप्पणियाँ
दूसरों के कष्ट पर खुश होने वाली टिप्पणियाँ ऐसी कमेंटरी होती है - जैसे कैप्शन या कमेंट - जिसमें किसी व्यक्ति या पशु की पीड़ा या अपमान पर खुशी या आनंद व्यक्त किया जाता है.
हम इन्हें हटा देते हैं
  • ऐसी फ़ोटो और वीडियो पर की गई खुश होने वाली टिप्पणियाँ जिन पर इस पॉलिसी के तहत अन्यथा चेतावनी स्क्रीन लगाई जाती है और लोगों को सलाह दी जाती है कि कंटेंट संवेदनशील हो सकता है; बशर्ते फ़ोटो और वीडियो में आत्मरक्षा के तरीके न दिखाए गए हों (जैसे किसी ऐसे व्यक्ति का वीडियो जो किसी सशस्त्र डकैती से अपनी रक्षा कर रहा है) या उसका संदर्भ चिकित्सीय न हो (जैसे सर्जरी कर रहे किसी चिकित्सा पेशेवर की फ़ोटो).
  • फ़ोटो या वीडियो में दिखाए गए पशुओं की पीड़ा पर स्पष्ट रूप से खुश होने वाली टिप्पणियाँ और ऐसी फ़ोटो या वीडियो जिनमें जीवित पशुओं को मरते हुए दिखाया गया हो.
  • इस पॉलिसी के तहत डिलीट कर दी गई या चेतावनी स्क्रीन लगाई गई फ़ोटो या वीडियो की पेशकश करना या माँगना, जब उसके साथ में दूसरों के कष्ट पर खुश होने वाली टिप्पणियाँ भी हों.
नीचे बताए गए कंटेंट के लिए हम एक चेतावनी स्क्रीन दिखाते हैं, ताकि लोगों को पता हो कि वह कंटेंट उनके लिए संवेदनशील हो सकता है. हम ऐसे कंटेंट को देखने की शर्त भी 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के वयस्कों तक सीमित कर देते हैं:
लोगों की फ़ोटो या वीडियो
चिकित्सीय संदर्भ में जीवित या मृत लोगों के वीडियो जिनमें यह दिखाया गया हो:
  • अंगों का कटना.
  • शरीर के भीतरी भाग, जैसे किसी जीवित या मृत व्यक्ति के खुले भीतरी अंग, हड्डियाँ या माँसपेशियों के टिशू.
  • दाह संस्कार के संदर्भ सहित लोगों का जलना या झुलसना; या
  • गला काटा जाना.
जीवित या मृत लोगों की फ़ोटो जिनमें ये दिखाया गया हो:
  • अंगों का कटना.
  • शरीर के भीतरी भाग, जैसे किसी जीवित या मृत व्यक्ति के खुले भीतरी अंग, हड्डियाँ या माँसपेशियों के टिशू.
  • जलते हुए या झुलसे हुए लोग; या
  • गला काटा जाना.
किसी व्यक्ति की हिंसक मृत्यु दिखाने वाली फ़ोटो या वीडियो (उनकी मृत्यु के पलों या बाद की घटनाओं सहित) या जिनमें कोई व्यक्ति जानलेवा घटना को महसूस कर रहा हो (जैसे किसी कार से टक्कर, बहुत ऊँचाई से गिरना या किसी अन्य संभावित रूप से घातक शारीरिक चोट का अनुभव करना).
किसी व्यक्ति को मृत्युदंड देते हुए दिखाने वाली फ़ोटो या वीडियो (लाइव स्ट्रीम को छोड़कर).
किसी व्यक्ति या लोगों के समूह पर की गई बर्बरता की फ़ोटो या वीडियो (जैसे बलपूर्वक कैद किए गए लोगों पर हिंसा या घातक धमकी के काम).
किसी व्यक्ति की त्वचा को भेदती हुई गैर-चिकित्सीय वस्तुओं की फ़ोटो या वीडियो (जैसे चाकू, कीलें या धातु की अन्य वस्तुएँ).
ऐसी फ़ोटो या वीडियो जिसमें किसी व्यक्ति के टूटे हुए दाँत, खून निकलते हुए दाँत, खून से सने निकले हुए दाँत दिखाए गए हों; या दाँतों या मसूढ़ों में कोई बाहरी वस्तु फंसाई गई हो.
गर्भ के बाहर निकले हुए मृत भ्रूणों और शिशुओं को दिखाने वाली फ़ोटो या वीडियो, अगर उस इमेज में कोई और व्यक्ति मौजूद नहीं है.
जानवरों की फ़ोटो या वीडियो
जीवित या मृत जानवरों की ऐसी फ़ोटो या वीडियो जिनमें अंगों का काटा जाना, भीतरी अंग, जलना या झुलसना या जीवित उबाला जाना दिखाया गया हो.
जीवित जानवरों को मारे जाते हुए दिखाने वाली फ़ोटो या वीडियो.
जीवित जानवरों पर बर्बरता के कृत्य करने वाले मनुष्यों की फ़ोटो या वीडियो (जैसे लात मारना, डुबोना या पंख नोचना).
इस तरह के कंटेंट को हम 18 वर्ष या उससे ज़्यादा उम्र के यूज़र्स को ही दिखाते हैं:
लोगों की फ़ोटो या वीडियो
ऐसी फ़ोटो या वीडियो जिनमें किसी मृत व्यक्ति को आंशिक या पूर्ण रूप से ढके हुए दिखाया गया हो, भले ही उसमें हिंसक मृत्यु का कोई स्पष्ट संकेत दिखाई न दे.
गर्भ के बाहर निकले हुए मृत भ्रूणों और शिशुओं को दिखाने वाली फ़ोटो या वीडियो, अगर उस इमेज में कोई और व्यक्ति भी मौजूद है.
टीकाकरण, एक्यूपंचर या ड्राय-निडलिंग, टैटू बनाने या छेदने के संदर्भ को छोड़कर किसी व्यक्ति की त्वचा को भेदती हुई सुइयाँ दिखाती फ़ोटो या वीडियो.
चिकित्सा के संदर्भ में घायल लोगों को दिखाने वाली फ़ोटो या वीडियो, जब वे दर्द या परेशानी में दिखाई दे रहे हों, चोटिल हों या उनके चेहरे और/या हाथों में चिकित्सा वाली नली लगी हो.
ऐसी फ़ोटो या वीडियो जिनमें मानव अपशिष्ट और शारीरिक द्रव्य दिखाए गए हों (जैसे मल, मूत्र, उल्टी, कान का मैल, म्यूकस, त्वचीय निकासी के उपोत्पाद या रक्त).
ऐसी फ़ोटो या वीडियो जिनमें वाहनों को जलते या फटते हुए दिखाया गया हो या किसी तेज़ गति वाले वाहन के अन्य वस्तुओं से टकराते या उसके बाद की स्थिति को दिखाया गया हो, जहाँ वाहन अपने मार्ग से हट गया हो और / या वाहन के ड्राइवर या यात्री के बैठने की जगहों को गंभीर नुकसान हुआ हो.
जानवरों की फ़ोटो या वीडियो
जीवित या मृत जानवरों की फ़ोटो या वीडियो, जिसमें स्पष्ट रूप से रक्त दिखाई दे रहा हो.
जन्म देने के संदर्भ में जानवरों को दिखाने वाली फ़ोयो या वीडियो (जैसे जब उनमें रक्त या आंतरिक अंग दिखाई दे रहे हों).
जीवित या मृत जानवरों की ऐसी फ़ोटो या वीडियो जिनमें उनकी भीतर से कीड़े निकलते हुए दिखाई दे रहे हों (जैसे भुनगे या कृमि).
दर्द महसूस कर रहे घायल जानवरों को दिखाने वाली फ़ोटो या वीडियो.
काल्पनिक फ़ोटो या वीडियो
इन संदर्भों में काल्पनिक लोगों को दिखाने वाली फ़ोटो या वीडियो:
  • अंगविच्छेद;
  • भीतरी भागों का दिखाई देना, जैसे भीतरी अंगों, हड्डियों या माँसपेशियों के टिशू दिखाई देना;
  • जलते हुए या झुलसे हुए लोग;
  • गला काटा जाना; या
  • हिंसक मृत्यु या जान खतरे में डालने वाली घटनाएँ.
काल्पनिक लोगों की असली जैसी लगने वाली फ़ोटो या वीडियो (जो किसी असली व्यक्ति की फ़ोटो या वीडियो जैसी हो या उससे काफ़ी हद तक मिलती हो) और जिसका संदर्भ ये हो:
  • त्वचा को भेदती हुई गैर-चिकित्सीय वस्तुएँ (जैसे चाकू, कीलें या धातु की अन्य वस्तुएँ);
  • मानव अपशिष्ट और शारीरिक द्रव्य (जैसे मल, मूत्र, उल्टी, कान का मैल, म्यूकस, त्वचीय निकासी के उपोत्पाद), रक्त को छोड़कर.
  • मृत शिशु और गर्भ के बाहर निकले हुए भ्रूण;
ऐसी फ़ोटो या वीडियो जिनमें इन संदर्भों में जानवरों को काल्पनिक, लेकिन असली की तरह लगने वाले रूप में दिखाया गया हो:
  • अंगविच्छेद;
  • भीतरी भागों का दिखाई देना, जैसे भीतरी अंगों, हड्डियों या माँसपेशियों के टिशू दिखाई देना;
  • जलते हुए या झुलसे हुए जानवर;
  • जीवित उबाले जाते हुए जानवर;
  • रक्त की मौजूदगी;
  • जीवित जानवरों को मारे जाते हुए दिखाना;
  • जीवित जानवरों पर बर्बरता के कृत्य करते लोग (जैसे लात मारना, डुबोना या पंख नोचना);
  • दर्द महसूस कर रहे घायल जानवर
  • ऐसे जानवर जिनके भीतर से कीड़े निकलते हुए दिखाई दे रहे हों (जैसे भुनगे या कृमि).
नीचे दिए गए कम्युनिटी स्टैंडर्ड को लागू करने के लिए, हमें अतिरिक्त जानकारी और/या संदर्भ की ज़रूरत होती है:
हम इन बातों की परमिशन नहीं देते हैं:
किसी व्यक्ति की हिंसक मृत्यु दिखाने वाली फ़ोटो या वीडियो या ऑडियो, जहाँ व्यक्ति की मृत्यु को कानून लागू करने वाली संस्था के रिकॉर्ड, मृत्यु प्रमाणपत्र, भरोसेमंद पार्टनर की रिपोर्ट या मीडिया रिपोर्ट द्वारा कन्फ़र्म किया गया हो और मृत व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य ने उसे हटाने की रिक्वेस्ट की हो.
विरोध प्रदर्शन स्वरूप आत्मदाह के संदर्भ में झुलसे या जलते हुए व्यक्ति का वीडियो.
हम इनकी परमिशन दे सकते हैं:
किसी व्यक्ति की हिंसक मृत्यु या जानलेवा घटना की फ़ोटो या वीडियो जब व्यक्ति को जान-बूझकर न दिखाया गया हो
यूज़र के अनुभव
इससे जुड़े कुछ उदाहरण देखें कि जब कोई एन्फ़ोर्समेंट किया जाता है, तो वह Facebook पर मौजूद लोगों को कैसा दिखाई देता है, जैसे: आपके हिसाब से जिस चीज़ को Facebook पर नहीं होना चाहिए, उसकी रिपोर्ट करने का तरीका कैसा दिखाई देता है, उन्हें यह कैसे बताया जाता है कि आपने हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है और किसी कंटेंट पर चेतावनी स्क्रीन कैसी दिखाई देती है.
नोट: हम लगातार सुधार करते रहते हैं, इसलिए आपको यहाँ दिखाई देने वाली जानकारी उस जानकारी की तुलना में थोड़ी पुरानी हो सकती है, जिसका हम फ़िलहाल उपयोग कर रहे हैं.
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट करना
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट के बाद होने वाली बातचीत
यूज़र का अनुभव
हटाए जाने का अनुभव
यूज़र का अनुभव
चेतावनी स्क्रीन
डेटा
नई कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट रिपोर्ट देखें
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.
हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट के बारे में मदद पाएँ
जानें कि अगर आपको Facebook पर ऐसा कुछ दिखाई देता है जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो आप क्या कर सकते हैं.
हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ