आपकी जानकारी को सुरक्षित तरीके से ट्रांसफ़र करने के लिए हम क्या-क्या करते हैं
अपडेट किया गया 17 नवं 2023
- एन्क्रिप्शन और सुरक्षा: हम आपके डेटा की सुरक्षा के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. यूज़र के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए हमारे पास एक ऐसा बेहतरीन सुरक्षा प्रोग्राम है, जो हर तरह से डेटा की सुरक्षा करता और उसमें डेटा ट्रांसफ़र के दौरान एन्क्रिप्शन जैसे उपाय अपनाए जाते हैं. हम सुरक्षा के मामले में बढ़ते हुए जोखिमों और हमारे सामने आने वाले सुरक्षा से जुड़े खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा बढ़ाने वाले नए-नए उपाय करते हैं. साथ ही, उन्हें और बेहतर बनाते जाते हैं.
- सरकार को किसी भी तरह से डेटा एक्सेस करने की परमिशन नहीं है: हम सरकार को यूज़र डेटा की ऐसी कोई भी एक्सेस नहीं देते हैं, जिससे वे उस डेटा को सीधे तौर पर देख सके या फिर एन्क्रिप्शन वाले डेटा को निकालकर समझ सके. हमें लगता है कि ऐसी एक्सेस देकर हम अपनी सर्विस की सुरक्षा को खुद ही कमज़ोर कर लेंगे, यह सुरक्षा हमारी ग्लोबल सर्विस का उपयोग करने वाले लोगों को सुरक्षित रखने के लिए बेहद ज़रूरी है.
- बेहतरीन पॉलिसी: यूज़र के डेटा के लिए सरकार की ओर से आने वाली रिक्वेस्ट का मूल्यांकन कैसे किया जाए और उनका जवाब कैसे दिया जाए, इस पूरे प्रोसेस को कंट्रोल करने से जुड़ी बेहतरीन पॉलिसी हमने काफ़ी पहले से बनाई हुई हैं. हम हर रिक्वेस्ट को रिव्यू करते हैं और सिर्फ़ उन्हीं रिक्वेस्ट को पूरा करते हैं, जो हमें सही लगती हैं और रिक्वेस्ट के जवाब में उतनी ही जानकारी देते हैं, जितनी ज़रूरी है.
- अपने यूज़र्स के लिए लड़ना: अगर सरकार की ओर से आई किसी रिक्वेस्ट में हमें कोई कमी (जैसे कि गैर ज़रूरी या कानूनी रूप से अमान्य होना) नज़र आती है, तो हम उन्हें वापस भेज देते हैं और सरकार को उसकी हर कमी दूर करने के लिए कहते हैं. ज़रूरत पड़ने पर हम सरकार की ओर से आने वाली गैर कानूनी रिक्वेस्ट पर सवाल उठाते हैं या उसे पूरा करने से मना कर देते हैं. साथ ही, हम ऐसे किसी भी आदेश पर आपत्ति उठाते हैं, जिसमें हमें अपने सिस्टम में ऐसा कोई बदलाव करने के लिए कहा जाता है, जिससे लोगों के डेटा की सुरक्षा घटती है या फिर इस तरह के सरकारी आदेश का खुलासा करने और इसके खिलाफ़ आवाज़ उठाने की हमारी आज़ादी छीनी जाती है.
- ट्रांसपेरेंसी रखना: हम इस बारे में आगे रहकर और खुलकर बताने की पूरी कोशिश करते हैं कि लोगों की प्राइवेसी, सुरक्षा और ऑनलाइन जानकारी की एक्सेस को हम किस तरह से सुरक्षित रखते हैं. इस वजह से, किसी भी डिस्क्लोज़र से पहले यूज़र्स को उनकी जानकारी से जुड़ी रिक्वेस्ट की सूचना देना हमारी पॉलिसी है, जब तक कि हमें कानून द्वारा ऐसा करने से प्रतिबंधित न किया गया हो या किसी बच्चे को नुकसान पहुँचने का खतरा होने जैसा कोई दुर्लभ मामला न हो, जिसमें नोटिस देने से मामला बिगड़ सकता है. 2013 से हम साल में दो बार ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं, जिनमें हम बताते हैं कि यूज़र के डेटा को लेकर सरकार की ओर से हमें किस तरह की और कितनी रिक्वेस्ट आई हैं. इन रिपोर्ट से हमारी कम्युनिटी को यह पता चलता है कि हमें कितनी रिक्वेस्ट मिली हैं और हम डेटा के रिक्वेस्ट पर अपनी पॉलिसी कैसे लागू करते हैं और उनका जवाब कैसे देते हैं.