इंटीग्रिटी होल्ड-आउट
अपडेट किया गया 25 अग 2022
प्रोडक्ट और सुरक्षा फ़ीचर्स को टेस्ट करना, हमारे प्लेटफ़ॉर्म को बेहतर बनाने का एक महत्वपूर्ण भाग है और यह काम टेक्नोलॉजी और कई अन्य इंडस्ट्री में स्टैंडर्ड रूप से किया जाता है. इससे हमें अपने प्लेटफ़ॉर्म पर नफ़रत फैलाने वाली भाषा और अन्य तरह के समस्या पैदा करने वाले कंटेंट को फैलने से रोकने वाले टूल बनाने में मदद मिलती है.
इस टेस्टिंग के ज़रिए हम कंटेंट के एक ऐसे छोटे-से हिस्से को तत्काल एन्फ़ोर्समेंट से “होल्ड-आउट” करते हैं जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है. ये होल्ड-आउट, हमारे इंटीग्रिटी के प्रयासों के असर को समझने का एक तरीका उपलब्ध कराते हैं और यह तुलना करने की एक बेसलाइन देते हैं कि कहाँ पर एक्शन लिया गया है कहाँ पर नहीं.
एक ओर जहाँ होल्डआउट से हमें अपने एन्फ़ोर्समेंट के प्रयासों के बारे में महत्वपूर्ण इनसाइट मिलते हैं, वहीं कम्युनिटी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. ऐसा करने के लिए, हम अभी भी ऐसे कंटेंट पर एन्फ़ोर्समेंट करेंगे जिसे इस तरह से होल्ड-आउट किया गया है. इसमें थोड़ी-सी देरी हो सकती है, लेकिन यह समय 7 दिन से ज़्यादा नहीं होगा. ऐसा करने से हमें अपने प्रयासों के असर का मूल्यांकन करने के लिए डेटा कलेक्ट करने की सुविधा मिलेगी. कंटेंट में बच्चों के शोषण की फ़ोटो जैसे गंभीर उल्लंघन होने के मामलों में, इन होल्ड-आउट के कारण एन्फ़ोर्समेंट में कभी भी देरी नहीं की जाती.
होल्ड-आउट, एन्फ़ोर्समेंट में बदलावों का मूल्यांकन करने महत्वपूर्ण टूल है. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि हमारे एन्फ़ोर्समेंट के प्रयासों से व्यापकता को कम करने में किस तरह से मदद मिल रही हैं. साथ ही, इससे हम अपने इंटीग्रिटी के प्रयासों में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दे पाते हैं जिन पर सबसे ज़्यादा असर पड़ा है.