थर्ड पार्टी की बौद्धिक संपदा से जुड़ा उल्लंघन

पॉलिसी का विवरण

बदलाव का लॉग
पॉलिसी बनाने का कारण
Meta बौद्धिक संपदा अधिकारों को गंभीरता से लेता है और कम्युनिटी के भरोसे पर बने प्लेटफ़ॉर्म पर वैचारिक अभिव्यक्ति, क्रिएटिविटी और इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए इन अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
इस वजह से, हम ऐसे कंटेंट को पोस्ट करने के खिलाफ़ पॉलिसी लागू करते हैं, जो किसी अन्य व्यक्ति के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करता है, जिनमें कॉपीराइट, ट्रेडमार्क या अन्य कानूनी अधिकार भी शामिल हैं. हमें बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़ी जो रिपोर्ट मिलती हैं, उनके बारे में हम अपनी बौद्धिक संपदा पारदर्शिता रिपोर्ट में जानकारी प्रकाशित करते हैं.
आपके हिसाब से जो कंटेंट आपके बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन कर सकता है उसकी रिपोर्ट करने के लिए, कृपया हमारे बौद्धिक संपदा हेल्प सेंटर पर जाएँ, बिज़नेस प्रोटेक्शन पेज पर जाएँ या ब्रांड के अधिकारों की सुरक्षा की एक्सेस पाने के लिए आवेदन करें.
किसी अधिकारधारक या अधिकृत प्रतिनिधि से रिपोर्ट मिलने के बाद, हम वह कंटेंट हटा देंगे या प्रतिबंधित कर देंगे, जो इनसे जुड़ा होता है:
  • कॉपीराइट उल्लंघन.
  • ट्रेडमार्क के उल्लंघन.
  • नकली सामानों की बिक्री या प्रमोशन
  • ब्रांड के साथ जुड़ाव होने का गलत दावा
  • बौद्धिक संपदा अधिकारों या अन्य मालिकाना अधिकारों का कोई अन्य उल्लंघन
हम ऐसे कंटेंट को भी हटा देते हैं जिसमें:
  • ऐसे चिह्न शामिल होते हैं जिनसे यह पता चलता है कि कंटेंट, ब्रांडेड सामानों की नकल की बिक्री या प्रमोशन कर रहा है
  • संदिग्ध नकली सामानों की बिक्री या प्रमोशन के उद्देश्य से बनाई गई वेबसाइटों के लिंक शामिल हैं जो आपको प्लेटफ़ॉर्म के बाहर ले जाते हैं
  • ऐसे संदिग्ध नकली सामानों को बेचा या बढ़ावा दिया जा रहा हो, जो उस कंटेंट से मिलते-जुलते हैं या काफ़ी हद तक एक जैसे हैं जिसे पहले अधिकारधारक ने नकली के रूप में रिपोर्ट किया था
  • संदिग्ध कॉपीराइट उल्लंघन को शेयर किया जा रहा हो, बढ़ावा दिया जा रहा हो या ऐसा करने में सहयोग किया जा रहा हो
हम ऐसे अकाउंट हटा देते हैं जो:
  • इस पॉलिसी के बार-बार उल्लंघन में शामिल होते हैं.
हम उस कंटेंट को परमिशन देते हैं, जिसके लिए अधिकारधारक ने मंज़ूरी दी है और जो तय किए गए उचित उपयोग के सिद्धांतों का पालन करता है
यूज़र के अनुभव
इससे जुड़े कुछ उदाहरण देखें कि जब कोई एन्फ़ोर्समेंट किया जाता है, तो वह Facebook पर मौजूद लोगों को कैसा दिखाई देता है, जैसे: आपके हिसाब से जिस चीज़ को Facebook पर नहीं होना चाहिए, उसकी रिपोर्ट करने का तरीका कैसा दिखाई देता है, उन्हें यह कैसे बताया जाता है कि आपने हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है और किसी कंटेंट पर चेतावनी स्क्रीन कैसी दिखाई देती है.
नोट: हम लगातार सुधार करते रहते हैं, इसलिए आपको यहाँ दिखाई देने वाली जानकारी उस जानकारी की तुलना में थोड़ी पुरानी हो सकती है, जिसका हम फ़िलहाल उपयोग कर रहे हैं.
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट करना
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट के बाद होने वाली बातचीत
यूज़र का अनुभव
हटाए जाने का अनुभव
यूज़र का अनुभव
चेतावनी स्क्रीन
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.
थर्ड पार्टी की बौद्धिक संपदा से जुड़ा उल्लंघन होने पर मदद पाएँ
जानें कि अगर आपको Facebook पर ऐसा कुछ दिखाई देता है जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो आप क्या कर सकते हैं.
हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ