पॉलिसी बनाने का कारण
हम जानते हैं कि हमारे यूज़र्स की सुरक्षा में उनकी निजी जानकारी, अकाउंट, प्रोफ़ाइल और उनके द्वारा मैनेज की जा सकने वाली अन्य Meta एंटिटी की सुरक्षा और साथ ही व्यापक तौर पर हमारे प्रोडक्ट और सर्विस की सुरक्षा शामिल है. धोखाधड़ी करके या अनुचित तरीकों से अन्य लोगों की संवेदनशील जानकारी जुटाने या उसकी अनधिकृत ऐक्सेस लेने की कोशिश करना, उस प्रामाणिक, स्वतंत्र और सुरक्षित माहौल के लिए नुकसानदेह होता है, जिसे हम बढ़ावा देना चाहते हैं.
हम इन बातों की परमिशन नहीं देते हैं:
अनधिकृत साधनों से अकाउंट्स से छेड़छाड़ करना या उन्हें ऐक्सेस करना, जिनमें ये शामिल हैं:
कपटपूर्ण साधनों से या अकाउंट, प्रोफ़ाइल या एंटिटी के मालिक की स्पष्ट परमिशन के बिना किसी अन्य व्यक्ति के अकाउंट, प्रोफ़ाइल या अन्य Meta एंटिटी को ऐक्सेस करना.
किसी अन्य यूज़र की लॉग इन जानकारी, निजी जानकारी या अन्य संवेदनशील जानकारी को अनधिकृत ऐक्सेस के उद्देश्य से पाना, हासिल करना या रिक्वेस्ट करना, जिनमें इन तरीकों से ऐसा करना शामिल है:
फ़िशिंग, जिसे धोखाधड़ी से यूज़र की ऐसी संवेदनशील जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से ऐसे कम्युनिकेशन या वेबसाइट डिज़ाइन करने के व्यवहार के रूप में परिभाषित किया जाता है जो ज़्यादा भरोसेमंद या प्रतिष्ठित कम्युनिकेशन या वेबसाइट की तरह दिखाई देती हैं.
सोशल इंजीनियरिंग, जैसे सामान्य अकाउंट या पासवर्ड रिकवरी सवालों के जवाब हार्वेस्ट या हासिल करने के लिए बार-बार या लगातार की जाने वाली कोशिशें.
मैलवेयर, ग्रेवेयर, स्पायवेयर या अन्य दुर्भावनापूर्ण कोड, जैसा कि नीचे बताया गया है.
दुर्भावनापूर्ण या नुकसानदेह कोड शेयर करने, डेवलप करने, होस्ट करने या डिस्ट्रिब्यूट करने की कोशिशें जिनमें ये शामिल हैं:
यूज़र्स को ऐसी फ़ाइलें, ऐप्स या प्रोग्राम डाउनलोड करने या चलाने के लिए प्रेरित करना या उनसे कपट से ऐसा करवाना, जिनसे उनकी ऑनलाइन सुरक्षा या डेटा सुरक्षा खतरे में पड़ जाए. इसमें बिना किसी सीमा के ये शामिल हैं:
मैलवेयर, जिसे ऐसे कोड या सॉफ़्टवेयर के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसे सिस्टम को नुकसान पहुँचाने या उनकी अनधिकृत एक्सेस पाने के लिए डिज़ाइन किया जाता है. इसमें ऐसे प्रोग्राम शामिल हैं जिन्हें कंप्यूटर सिस्टम को नुकसान पहुँचाने के लिए डिज़ाइन किया जाता है. साथ ही इसमें ऐसे सॉफ़्टवेयर भी शामिल हैं जिन्हें पीड़ितों से पैसे निकलवाने के लिए डिज़ाइन किया जाता है, जैसे रैनसमवेयर.
स्पायवेयर, जिसे ऐसे कोड या सॉफ़्टवेयर के रूप में परिभाषित किया जाता है जो यूज़र के बारे में डेटा कलेक्ट करके यूज़र की स्पष्ट सहमति के बिना उसे थर्ड पार्टी को भेजता है या उस डेटा का उपयोग अनुचित कामों में करता है (जैसे सेक्सटॉर्शन, ब्लैकमेल, सिस्टम की अनुचित एक्सेस).
ग्रेवेयर, जिसे ऐसे कोड या सॉफ़्टवेयर के रूप में परिभाषित किया जाता है जो हार्डवेयर या सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने से रोकता है और उसे कंप्यूटर सिस्टम या नेटवर्क से हटाना मुश्किल हो सकता है.
प्लेटफ़ॉर्म पर या उसके बाहर ऐसे दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर ब्राउज़र एक्सटेंशन और मोबाइल ऐप्लिकेशन बनाना, शेयर करना या होस्ट करना, जो हमारे यूज़र्स या प्रोडक्ट और सर्विस को जोखिम में डालतेे हों.
लोगों को सुरक्षा सिस्टम्स में रुकावट डालने की सुविधा देने वाले सॉफ़्टवेयर, कोर्स या प्रोडक्ट शेयर करने या उनका विज्ञापन देने सहित अन्य तरीकों से लोगों को हैकिंग का डर दिखाना, हैकिंग स्वीकार करना या हैकिंग को सक्षम बनाना. इनमें ऐसे सॉफ़्टवेयर शामिल हैं जो सॉफ़्टवेयर या क्रेडेंशियल्स की हैकिंग को बढ़ावा देते हैं
वेब होस्टिंग सर्विस, डोमेन नेम सिस्टम सर्वर और विज्ञापन नेटवर्क सहित ऑनलाइन इंफ़्रास्ट्रक्चर देना जो गलत लिंक्स को इस तरह सक्षम बनाता है कि वे लिंक हमारी सर्विस पर कम्युनिटी स्टैंडर्ड के स्पैम या साइबर सिक्युरिटी सेक्शन का उल्लंघन करते हों.