बच्चों का यौन शोषण, उनके साथ दुर्व्यवहार और नग्नता

पॉलिसी का विवरण

बदलाव का लॉग
पॉलिसी बनाने का कारण
हम बच्चों का यौन शोषण करने वाले या उन्हें जोखिम में डालने वाले कंटेंट या एक्टिविटी की परमिशन नहीं देते हैं. जब हमें स्पष्ट बाल शोषण के बारे में पता चलता है, तो हम लागू कानून का अनुपालन करते हुए राष्ट्रीय लापता और शोषित बच्चों के केंद्र (NCMEC) को उसकी रिपोर्ट करते हैं. हम जानते हैं कि कभी-कभी लोग अच्छे भाव से अपने बच्चों की नग्न फ़ोटो शेयर करते हैं; हालाँकि, हम अन्य लोगों द्वारा दुरुपयोग की संभावना के कारण और अन्य लोगों द्वारा उन फ़ोटो का फिर से उपयोग किए जाने या दुरुपयोग किए जाने की संभावना से बचने में मदद करने के लिए इन फ़ोटो को हटा देते हैं.
हम खास तौर पर बच्चों के संबंध में ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं से संबंधित अपनी पॉलिसी और एन्फ़ोर्समेंट के बारे में चर्चा करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए Meta सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के साथ-साथ बाहरी विशेषज्ञों की भी मदद लेते हैं. बाल शोषण को रोकने के लिए हमारे द्वारा उपयोग की जा रही टेक्नोलॉजी के बारे में और जानें.
यह पोस्ट न करें:
बच्चों का यौन शोषण
ऐसा कंटेंट, एक्टिविटी या इंटरैक्शन, जिसमें बच्चों (असल में नाबालिगों, बच्चों या शिशुओं या कला, AI-जेनरेटेड कंटेंट, काल्पनिक किरदारों, गुड़िया आदि जैसी मनुष्यों जैसी दिखने वाली चीज़ों के साथ अवास्तविक चित्रण सहित) के यौन शोषण की धमकी दी गई हो, बच्चों का यौन शोषण दर्शाया हो, उसकी प्रशंसा की गई हो, उसका सपोर्ट किया गया हो, उससे जुड़े निर्देश दिए हों, उसके इरादे से जुड़े बयान दिए गए हों, उसमें शामिल होने की बात स्वीकार की गई हो या उनके लिंक शेयर किए गए हों. इनमें इनके अलावा और भी चीज़ें शामिल हैं:
  • यौन संबंध
    • स्पष्ट यौन संबंध या मुख मैथुन, जिसमें मुँह या जननांग किसी अन्य व्यक्ति के जननांगों या गुदा में प्रवेश कर रहे हों या उनके संपर्क में हों, जहाँ कम से कम एक व्यक्ति के जननांग या गुदा दिख रहे हों.
    • अप्रत्यक्ष यौन संबंध या मुख मैथुन, जिसमें वह स्थिति भी शामिल होती है जब संपर्क होने वाला हो या सीधे तौर पर दिखाई न दे रहा हो.
    • जननांगों या गुदा को उत्तेजित करना, जिसमें वह स्थिति भी शामिल होती है जब वह गतिविधि होने वाली हो या सीधे तौर पर दिखाई न दे रही हो.
    • उपरोक्त किसी भी गतिविधि में पशु का शामिल होना.
  • यौन सामग्री के साथ बच्चों का होना, जिनमें इनके अलावा और भी चीज़ें शामिल हैं:
    • बंधक बनाने का सामान
    • यौन उत्तेजना के संकेत
    • जननांगों या गुदा पर फ़ोकस
    • कामोत्तेजित वयस्क की उपस्थिति
    • यौन खिलौनों की मौजूदगी या यौन उत्तेजना, यौन सुख या यौन उत्पीड़न के लिए किसी ऑब्जेक्ट का उपयोग
    • कामुक परिधान
    • नग्न होना
    • सोच-समझकर चुने गए माहौल में (उदाहरण के लिए, बिस्तर पर) या प्रोफ़ेशनल तरीके से शूट किए गए (क्वालिटी/फ़ोकस/ऐंगल)
    • मुँह खुला रखकर चुंबन देना
    • मानव निपल्स को उत्तेजित करना और महिला स्तन को दबाना (स्तनपान के संदर्भ को छोड़कर)
    • अश्लील गतिविधि से संबंधित दूसरे प्रोडक्ट्स की उपस्थिति
  • यौन कामोत्तेजना के संदर्भ में बच्चों की मौजूदगी वाला कंटेंट
  • वह कंटेंट जो बाल यौन शोषण का सपोर्ट करता हो, उसे प्रमोट करता हो, उसकी वकालत करता हो या उसमें शामिल होने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करता हो, बशर्ते उसकी चर्चा तटस्थ रूप से स्वास्थ्य के संदर्भ में न की गई हो
  • ऐसा कंटेंट, जिसमें नाम या फ़ोटो के ज़रिए बाल यौन शोषण के कथित पीड़ितों की पहचान उजागर की जाती है या उनका मज़ाक बनाया जाता है
यौन आग्रह
जिस कंटेंट जिसमें बच्चों को प्रदर्शित करने वाले यौन कंटेंट या एक्टिविटी की माँग की जाती है, उसे इस रूप में परिभाषित किया जाता है:
  • बाल यौन उत्पीड़न सामग्री (CSAM)
  • असली या अवास्तविक बच्चों की नग्न फ़ोटो
  • असली या अवास्तविक बच्चों की कामुक फ़ोटो
बच्चों के साथ अनुचित इंटरैक्शन
वह कंटेंट जिसमें बच्चों के साथ अनुचित इंटरैक्शन हो या जो ऐसा करने में मदद करता हो, जैसे कि:
  • बच्चों के साथ यौन गतिविधि चाहना, उसकी व्यवस्था करना या योजना बनाना
  • कामुक बातचीत करके या बच्चों को कामुक सामग्री ऑफ़र करके, दिखाकर या बच्चों से प्राप्त करके या माँगकर, जान-बूझकर यौन सामग्री के संपर्क में लाकर या प्राइवेट मैसेज के ज़रिए उन्हें यौन गतिविधि में शामिल होने के लिए ललचाना
  • बच्चों के साथ प्राइवेट मैसेज के ज़रिए यौन बातचीत करना
  • प्राइवेट मैसेज में बच्चों से यौन सामग्री लेना या इसकी माँग करना
शोषण करने वाली अंतरंग फ़ोटो और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
वह कंटेंट जिसमें इन तरीकों से असली बच्चों का शोषण करने की कोशिश की जाती है:
  • असली या अवास्तविक अंतरंग फ़ोटो या निजी जानकारी उजागर कर देने की धमकी देकर ज़बरदस्ती पैसे, किसी काम को करने या अंतरंग फ़ोटो की माँग करना.
  • निजी यौन बातचीत या असली या अवास्तविक अंतरंग फ़ोटो शेयर करना, शेयर करने की धमकी देना या ऐसा करने का इरादा जताना
बच्चों को कामुक रूप में दिखाना
  • ऐसा कंटेंट (फ़ोटो, वीडियो, वास्तविक दुनिया की कलाकृति, डिजिटल कंटेंट और शाब्दिक चित्रण सहित) जो असली या अवास्तविक बच्चों को कामुक रूप में दिखाता हो
  • असली या अवास्तविक बच्चों को कामुक रूप में दिखाने वाले ग्रुप, पेज और प्रोफ़ाइल
बच्चों की नग्नता
ऐसा कंटेंट, जो असली या अवास्तविक बच्चों की नग्नता को चित्रित करता हो, जिसमें नग्नता को इन रूपों में परिभाषित किया गया है:
  • असली या अवास्तविक बच्चों के जननांगों की क्लोज़-अप फ़ोटो
  • पूरी तरह नग्न असली या अवास्तविक छोटे बच्चे, जहाँ:
    • जननांग दिखाई देना, चाहे ये पारदर्शी कपड़ों से ढके हुए या अस्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहे हों
    • गुदा और/या नितंब का पूरी तरह से नग्न क्लोज़-अप दिखाई देना
  • पूरी तरह नग्न असली या अवास्तविक नाबालिग, जहाँ:
    • जननांग दिखाई दे रहे हों (इसमें जननांग के बालों या पारदर्शी कपड़ों से जननांग को अस्पष्ट करके दिखाना भी शामिल होता है)
    • गुदा और/या नितंबों की बहुत करीब से ली गई नग्न फ़ोटो
    • किसी बालिका के निप्पल दिखाना
    • गर्दन से घुटनों तक बिना कपड़ों के दिखाना - चाहे कोई जननांग या किसी बालिका के निप्पल नहीं दिखाई दे रहे हों
  • उन मामलों को छोड़कर जहाँ अवास्तविक फ़ोटो का उपयोग स्वास्थ्य उद्देश्यों के लिए किया गया हो या वास्तविक दुनिया की कला में बच्चों की नग्नता का चित्रण कामुक तौर पर न किया गया हो
बच्चों के साथ दुर्व्यवहार
ऐसा वीडियो या फ़ोटो जिनमें बच्चों के साथ वास्तविक या अवास्तविक दुर्व्यवहार दिखाया गया हो, भले ही उसे शेयर करने का इरादा कुछ भी हो, जब तक कि ऐसी फ़ोटो किसी वास्तविक दुनिया की कला, कार्टून, मूवी या वीडियो गेम की न हो
बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की प्रशंसा करने, उसका सपोर्ट करने, प्रमोट करने, वकालत करने, उसके बारे में निर्देश देने या उसमें शामिल होने का बढ़ावा देने वाला कंटेंट
बच्चों का यौन शोषण, दुर्व्यवहार और नग्नता (CSEAN) से जुड़ी हमारी पॉलिसीज़ का उल्लंघन करने वाले अकाउंट्स को हटाने के अलावा, हमारे रिव्यूअर्स और ऑटोमेटेड सिस्टम्स अवांछित या असुरक्षित इंटरैक्शन को रोकने में मदद करने के लिए कई तरह के सिग्नलों पर विचार करते हैं.
  • हम अन्य अकाउंट से इंटरैक्शन, उल्लंघन करने वाले कंटेंट की सर्च या उसके साथ इंटरैक्शन (जैसे लाइक या सेव करना) या उन कम्युनिटी की मेंबरशिप (जैसे ग्रुप्स) जिन्हें हमने हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण हटा दिया था, के आधार पर अकाउंट को बंद कर सकते हैं या वयस्कों के प्रोडक्ट और फ़ीचर्स (जैसे कुछ खास अकाउंट को फ़ॉलो करने की क्षमता) की उनकी एक्सेस सीमित कर सकते हैं.
नीचे बताए गए कंटेंट पर हम चेतावनी स्क्रीन दिखाते हैं, ताकि लोगों को पता चल सके कि ऐसा कंटेंट परेशान करने वाला हो सकता है और ऐसे कंटेंट को देखने की योग्यता को अठारह वर्ष या इससे अधिक की उम्र वाले वयस्कों तक सीमित कर देते हैं:
  • पुलिस अधिकारियों या सैन्यकर्मियों को बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दिखाने वाले वीडियो या फ़ोटो
  • बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने की वीडियो या फ़ोटो, जब कानून लागू करने वाली संस्थाएँ, बच्चों की सुरक्षा करने वाली एजेंसियाँ या सुरक्षा करने वाले भरोसेमंद पार्टनर यह अनुरोध करते हैं कि हम किसी बच्चे को फिर से सुरक्षित स्थिति में लाने के स्पष्ट उद्देश्य के लिए कंटेंट को प्लेटफ़ॉर्म पर रहने दें
नीचे बताए गए कंटेंट के लिए हम एक संवेदनशीलता की स्क्रीन दिखाते हैं, ताकि लोगों को पता चल सके कि वह कंटेंट कुछ लोगों को विचलित कर सकता है:
  • धार्मिक अनुष्ठानों के संदर्भ में किसी बच्चे को तेज़ी से पानी में डुबाते हुए दिखाने वाले वीडियो या फ़ोटो
नीचे दिए गए कम्युनिटी स्टैंडर्ड को लागू करने के लिए, हमें अतिरिक्त जानकारी और/या संदर्भ की ज़रूरत होती है:
नीचे दिए गए कंटेंट के लिए हम चेतावनी लेबल शामिल करते हैं, ताकि लोगों को पता चल सके कि कंटेंट संवेदनशील हो सकता है:
  • किसी समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट किए गए फ़ोटो जिसमें अकाल, नरसंहार, युद्ध अपराधों या मानवता के खिलाफ अपराधों के संदर्भ में बाल नग्नता को दर्शाया गया हो, अगर इसमें उल्लंघन करने वाला कैप्शन शामिल नहीं है या इसे उल्लंघन के संदर्भ में शेयर किया गया हो तो ऐसी स्थिति में केंटेंट को हटा दिया जाता है
हम बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के बाद की परिस्थितियाँ दिखाने वाले दृश्यों को भी न्यूज़ मीडिया पार्टनर, NGO या सुरक्षा करने वाले अन्य भरोसेमंद पार्टनर द्वारा रिपोर्ट करने पर हटा सकते हैं.
हम ऐसे कंटेंट को हटा सकते हैं जो नाम या इमेज के अलावा अन्य तरीकों से बाल यौन शोषण के कथित पीड़ितों की पहचान करता है, अगर कंटेंट में ऐसी जानकारी शामिल है जिससे व्यक्ति की पहचान होने की संभावना है.
अगर नाबालिग की सुरक्षा को कोई खतरा हो, तो कानून लागू करने वाली संस्था, सरकार, भरोसेमंद पार्टनर द्वारा अनुरोध किए जाने पर या नाबालिग या नाबालिग के माता-पिता/लीगल गार्जियन द्वारा खुद कंटेंट की रिपोर्ट किए जाने पर, हम किसी नाबालिग की पहचान करने के उद्देश्य से बनाए गए कंटेंट को हटा सकते हैं.
यूज़र के अनुभव
इससे जुड़े कुछ उदाहरण देखें कि जब कोई एन्फ़ोर्समेंट किया जाता है, तो वह Facebook पर मौजूद लोगों को कैसा दिखाई देता है, जैसे: आपके हिसाब से जिस चीज़ को Facebook पर नहीं होना चाहिए, उसकी रिपोर्ट करने का तरीका कैसा दिखाई देता है, उन्हें यह कैसे बताया जाता है कि आपने हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है और किसी कंटेंट पर चेतावनी स्क्रीन कैसी दिखाई देती है.
नोट: हम लगातार सुधार करते रहते हैं, इसलिए आपको यहाँ दिखाई देने वाली जानकारी उस जानकारी की तुलना में थोड़ी पुरानी हो सकती है, जिसका हम फ़िलहाल उपयोग कर रहे हैं.
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट करना
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट के बाद होने वाली बातचीत
यूज़र का अनुभव
हटाए जाने का अनुभव
यूज़र का अनुभव
चेतावनी स्क्रीन
डेटा
नई कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट रिपोर्ट देखें
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.
बच्चों के यौन शोषण, दुर्व्यवहार और नग्नता के बारे में मदद पाएँ
जानें कि अगर आपको Facebook पर ऐसा कुछ दिखाई देता है जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो आप क्या कर सकते हैं.
हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ