अकाउंट इंटीग्रिटी

पॉलिसी का विवरण

बदलाव का लॉग
पॉलिसी बनाने का कारण
सुरक्षित माहौल बनाए रखने और स्वतंत्र अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए, हम ऐसे अकाउंट्स को प्रतिबंधित कर सकते हैं या हटा सकते हैं जो कम्युनिटी के लिए नुकसानदेह हैं. हमने ऑटोमेटेड और मैन्युअल सिस्टम को जोड़कर उन अकाउंट को प्रतिबंधित करने और हटाने के लिए एक सिस्टम बनाया है जिनका उपयोग करके, हमारे किसी भी प्रोडक्ट पर हमारी पॉलिसी का गंभीर या लगातार उल्लंघन किया जाता है.
अकाउंट हटाना एक गंभीर कार्रवाई है, इसलिए जब भी संभव हो, हम अपनी कम्युनिटी को अपने नियमों को जानने और हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का पालन करने के अवसर देते हैं. उदाहरण के लिए, हमारी ओर से कंटेंट हटाए जाने पर एक नोटिफ़िकेशन भेजा जाता है और अधिकांश मामलों में हम लोगों को उल्लंघन की प्रकृति और लगाए गए प्रतिबंधों की जानकारी भी देते हैं. एन्फ़ोर्समेंट की हमारी कार्रवाइयाँ, उल्लंघन की गंभीरता, अकाउंट पर उल्लंघन के इतिहास और कम्युनिटी को हो सकने वाले जोखिम या नुकसान के अनुसार बनाई गई हैं. बार-बार दी जाने वाली चेतावनी और प्रतिबंधों के बावजूद, लगातार होने वाले उल्लंघन सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा कर देते हैं, इसलिए उन अकाउंट को बंद कर दिया जाता है.
Meta अपनी पॉलिसीज़ को अकाउंट्स पर कैसे लागू करता है, इस बारे में ट्रांसपेरेंसी सेंटर में और जानकारी दी गई है.
हम ऐसे अकाउंट्स या अन्य एंटिटी (पेज, ग्रुप, ईवेंट) या बिज़नेस एसेट (बिज़नेस मैनेजर्स, विज्ञापन अकाउंट्स) को प्रतिबंधित या बंद कर सकते हैं, जो:
  • गंभीर नुकसान से जुड़े हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करते हों, इनमें वे मामले भी शामिल हैं जिनमें किसी व्यक्ति को नुकसान का खतरा या लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा होने पर हम कानून लागू करने वाली संस्थाओं से संपर्क करते हैं
  • किसी भी ऐसे नुकसान से जुड़े हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करते हों, जिसके कारण हमें कानून लागू करने वाली संस्थाओं से संपर्क करना पड़े, क्योंकि इससे किसी व्यक्ति को नुकसान का खतरा या लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है
  • धोखाधड़ी या बिज़नेस के खतरनाक नुकसान से जुड़े हमारे विज्ञापन स्टैंडर्ड का उल्लंघन करते हों
  • उल्लंघन करने वाला कंटेंट पोस्ट करके या उल्लंघन करने वाली एंटिटी या बिज़नेस एसेट को मैनेज करके बार-बार हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करते हों
  • बार-बार हमारे विज्ञापन स्टैंडर्ड का उल्लंघन करते हों
  • ऐसी गतिविधि या व्यवहार दिखाते हों जिससे साफ़ तौर पर उल्लंघन करने के उद्देश्य का संकेत मिलता हो
हम ऐसे अकाउंट्स या अन्य एंटिटी (पेज, ग्रुप, ईवेंट) या बिज़नेस एसेट (बिज़नेस मैनेजर्स, विज्ञापन अकाउंट्स) को प्रतिबंधित या बंद कर सकते हैं, जो:
  • जो उसी व्यक्ति या एंटिटी के हों जिसके अकाउंट को बंद किया गया है
  • किसी पुराने अकाउंट या एंटिटी के निष्कासन से बचने के लिए बनाए या उसमें कुछ बदलाव करके पेश किए गए हों. इनमें वे अकाउंट या एंटिटी शामिल हैं जिनके बारे में यह आकलन किया गया है कि उनकी ओनरशिप और कंटेंट वही है जो पहले निकाले गए अकाउंट या एंटिटी का था.
  • ऐसे यूज़र से संपर्क करने के लिए बनाए गए हों जिसने किसी अकाउंट को ब्लॉक किया हो
  • अन्यथा हमारे एन्फ़ोर्समेंट एक्शन या रिव्यू के प्रोसेस से बचने के लिए उपयोग किए गए हों
हम ऐसे अकाउंट्स या अन्य एंटिटी (पेज, ग्रुप, ईवेंट) या बिज़नेस एसेट (बिज़नेस मैनेजर्स, विज्ञापन अकाउंट्स) को प्रतिबंधित या बंद कर सकते हैं, जो:
  • अकाउंट के किसी ऐसे नेटवर्क या अन्य एंटिटी से निकटता से जुड़े हैं जो हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं या उनसे छलपूर्वक बचते हैं
  • ऐसे अकाउंट्स या अन्य एंटिटी के नेटवर्क के भीतर समन्वय दिखाते हों, जिन्होंने बार-बार या गंभीर रूप से हमारी पॉलिसी का उल्लंघन किया है
  • अकाउंट्स के नेटवर्क के ज़रिए ऐसी गतिविधि या व्यवहार करते हों जिससे साफ़ तौर पर उल्लंघन करने के उद्देश्य का संकेत मिलता हो
हम ऐसे अकाउंट्स या अन्य एंटिटी (पेज, ग्रुप, ईवेंट) या बिज़नेस एसेट (बिज़नेस मैनेजर्स, विज्ञापन अकाउंट्स) को प्रतिबंधित या बंद करेंगे, जो प्लेटफ़ॉर्म से बाहर की ऐसी गतिविधि में शामिल होते हैं जिनसे हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर नुकसान हो सकता है, इसमें ऐसे अकाउंट, एंटिटी और बिज़नेस एसेट शामिल हैं, जो:
  • दोषसिद्ध यौन अपराधी या बच्चों या वयस्कों के यौन शोषण से संबंधित अपराधों के दोषियों के हों
  • किसी चिह्नित एंटिटी के हों या उनकी ओर से चलाए जा रहे हों
  • लागू कानूनों के तहत हमारे प्रोडक्ट, सेवाओं या सॉफ़्टवेयर को पाना प्रतिबंधित है
नीचे दिए गए मामलों में, हम मालिकाना हक और/या मंज़ूरी पा चुकी गतिविधि का पता लगाने के लिए अकाउंट के बारे में अतिरिक्त जानकारी की रिक्वेस्ट कर सकते हैं:
  • छेड़छाड़ से प्रभावित अकाउंट्स होने पर
  • ऑटोमेटेड तरीकों, जैसे कि स्क्रिप्टिंग के ज़रिए अकाउंट या अन्य एंटिटी बनाना या उसका उपयोग करना (जब तक कि स्क्रिप्टिंग की गतिविधि अधिकृत तौर पर न की गई हो और अन्यथा हमारी पॉलिसी का उल्लंघन न करती हो)
  • बिना कंटेंट वाला अकाउंट जिनमें लंबे समय से कोई गतिविधि न हुई हो
यूज़र के अनुभव
इससे जुड़े कुछ उदाहरण देखें कि जब कोई एन्फ़ोर्समेंट किया जाता है, तो वह Facebook पर मौजूद लोगों को कैसा दिखाई देता है, जैसे: आपके हिसाब से जिस चीज़ को Facebook पर नहीं होना चाहिए, उसकी रिपोर्ट करने का तरीका कैसा दिखाई देता है, उन्हें यह कैसे बताया जाता है कि आपने हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है और किसी कंटेंट पर चेतावनी स्क्रीन कैसी दिखाई देती है.
नोट: हम लगातार सुधार करते रहते हैं, इसलिए आपको यहाँ दिखाई देने वाली जानकारी उस जानकारी की तुलना में थोड़ी पुरानी हो सकती है, जिसका हम फ़िलहाल उपयोग कर रहे हैं.
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट करना
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट के बाद होने वाली बातचीत
यूज़र का अनुभव
हटाए जाने का अनुभव
यूज़र का अनुभव
चेतावनी स्क्रीन
डेटा
नई कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट रिपोर्ट देखें
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.
अकाउंट की इंटीग्रिटी से जुड़ी मदद पाएँ
जानें कि अगर आपको Facebook पर ऐसा कुछ दिखाई देता है जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो आप क्या कर सकते हैं.
हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ