समस्या वाले कंटेंट का डिस्ट्रिब्यूशन कम करना

अपडेट किया गया 25 अप्रै 2025
अगर Facebook या Instagram पर मौजूद कोई कंटेंट कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन नहीं करता है, लेकिन फिर भी कोई समस्या पैदा कर सकता है या फिर खराब क्वालिटी का हो सकता है, तो Meta, यूज़र कंट्रोल के अनुसार उसका डिस्ट्रिब्यूशन कम कर सकता है. यह हमारी “हटाएँ, कम करें, बताएँ” स्ट्रेटेजी का एक हिस्सा है, जिसका उपयोग हम 2016 से करते आ रहे हैं.
समस्या वाले ऐसे कंटेंट की कैटेगरी, जिसका डिस्ट्रिब्यूशन हम कम कर देते हैं
समस्या वाले कंटेंट के डिस्ट्रिब्यूशन को कम करने के हमारे लक्ष्य हमारी कम्युनिटी की ज़रूरतों पर आधारित होते हैं. इस काम के तहत फ़ीड में समस्या वाले कई तरह के कंटेंट पर ध्यान दिया जाता है, जिसके दायरे में पेज और लोगों की सार्वजनिक पोस्ट पर समस्या वाले कमेंट का डिस्ट्रिब्यूशन कम करना भी आता है. यहाँ बताया गया है कि हम यह प्रोसेस कैसे पूरा करते हैं, साथ ही समस्या वाले कंटेंट की ऐसी कैटेगरी भी बताई गई हैं, जिनका डिस्ट्रिब्यूशन हम कम कर देते हैं.
सीधे तौर पर लोगों की ओर से आने वाले फ़ीडबैक का जवाब देना
हम अक्सर लोगों से Facebook पर उनके अनुभवों के बारे में पूछते हैं, साथ ही नए फ़ीचर बनाने के लिए बेहतर जानकारी जुटाने हेतु सर्वे का उपयोग करते हैं. हम लोगों के जवाब के साथ-साथ उनकी पसंद, नापसंद, उनके द्वारा किए गए कमेंट या शेयर जैसे सिग्नल पर भी ध्यान देते हैं. इस फ़ीडबैक के आधार पर, यहाँ समस्या वाले ऐसे कंटेंट के कुछ प्रकार बताए गए हैं, जिनका दिखाई देना हम कम कर देते हैं:
हम चाहते हैं कि लोगों के पास इंटरैक्ट करने के लिए दिलचस्प और नया कंटेंट हो, इसलिए हमने कुछ ऐसे पुरस्कार सेट किए हैं, जिनसे बढ़िया क्वालिटी का कंटेंट बनाने को बढ़ावा मिले. साथ ही हम कुछ प्रकार के कंटेंट बनाने से लोगों को रोकते भी हैं, जैसे कि:
कुछ कंटेंट ऐसा भी होता है, जिसे कुछ लोग देखना चाहते हैं, वहीं कुछ अन्य लोगों को उससे परेशानी हो सकती है, ऐसे में हम उस कंटेंट की पहुँच को सीमित कर देते हैं. इसमें ये चीज़ें शामिल हैं:
सुझाए गए कंटेंट के बारे में हमारे स्टैंडर्ड
नया कंटेंट और कम्युनिटी ढूँढने में लोगों की मदद करने के लिए, हम Facebook और Instagram पर लोगों को पर्सनलाइज़ किए गए सुझाव देते हैं. हम जिस प्रकार के कंटेंट का सुझाव देते हैं, उनके लिए सुझावों से जुड़ी हमारी गाइडलाइन हमारे बुनियादी स्टैंडर्ड के तौर पर काम करती हैं.
Facebook ऐसे कंटेंट, अकाउंट और पेज, ग्रुप या ईवेंट जैसी चीज़ों का सुझाव दे सकता है, जिन्हें लोगों ने अभी तक फ़ॉलो नहीं किया हो. इसमें ये चीज़ें शामिल हैं:
  • ऐसे पेज, जो आपको पसंद आ सकते हैं.
  • ऐसे ग्रुप, जिनसे आपको जुड़ना चाहिए.
  • “आपके लिए सुझाई गईं” पोस्ट.
  • दोस्त बनाने के सुझाव.
सुझावों से जुड़ी हमारी गाइडलाइन Facebook और Instagram पर समस्या वाले कंटेंट को मैनेज करने का एक और महत्वपूर्ण टूल है. चूँकि सुझाया गया कंटेंट ऐसे अकाउंट या जगहों से नहीं आता है, जिन्हें लोगों ने फ़ॉलो करने के लिए चुना है, इसलिए हम ऐसे सुझाव देने से बचते हैं, जो कम उम्र के दर्शकों के लिए खराब क्वालिटी वाले, आपत्तिजनक, संवेदनशील या अनुचित हो सकते हैं.