रिव्यू टीमों को ट्रेनिंग कैसे दी जाती है
अपडेट किया गया 12 नवं 2024
रिव्यू टीमें अपना काम अच्छे से कर सकें, इसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वे हमारी पॉलिसी, पॉलिसी बनाने की वजहों और पॉलिसी को सटीक तरीके से लागू करने के तरीके अच्छी तरह से जान सकें. यह काम ऐसे किया जाता है.
प्री-ट्रेनिंग
रिव्यूअर अपने काम से जुड़ी अपेक्षाओं को समझने के अलावा यह भी सीखते हैं कि वे मुश्किल परिस्थितियों से उबरने और अच्छी सेहत बनाए रखने में मदद करने वाले रिसोर्स को कैसे एक्सेस करें और अतिरिक्त मदद की ज़रूरत होने पर किसी प्रोफ़ेशनल से कैसे संपर्क करें.
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
रिव्यूअर, लाइव इंस्ट्रक्टर से कम-से-कम 80 घंटों की ट्रेनिंग लेते हैं. उसके बाद, वे असली रिव्यू सिस्टम जैसे एक नकली सिस्टम का उपयोग करके रिव्यू का अभ्यास करते हैं, ताकि वे एक सिम्युलेटेड माहौल में अपनी सीखी हुई सभी बातों को आज़मा सकें. इस प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के बाद, सभी रिव्यूअर्स को एक रिपोर्ट मिलती है. इसमें उन हिस्सों को हाइलाइट किया जाता है, जहाँ उन्होंने हमारी पॉलिसी को लगातार और सटीकता से लागू किया था. साथ ही, इसमें उन हिस्सों के बारे में भी बताया जाता है, जहाँ उन्हें और अभ्यास करने की ज़रूरत होती है.
लगातार चलने वाली कोचिंग
रिव्यूअर के पास अपने काम से जुड़ी हर तरह की नई जानकारी रहे, इसके लिए उन्हें नियमित रूप से कोचिंग दी जाती है, रीफ़्रेशर सेशन करवाए जाते हैं और पॉलिसी से जुड़े अपडेट दिए जाते हैं.
कंटेंट रिव्यू के लिए ज़रूरी टूल्स और रिसोर्स
यहाँ पर कुछ ऐसे टूल्स के बारे में बताया गया है, जिनका उपयोग रिव्यूअर अपने रोज़ के काम में करते हैं:
- कम्युनिटी स्टैंडर्ड और अन्य रिसोर्स की स्टैंडर्ड एक्सेस.
- हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड और ट्रेनिंग में सर्च करने के दमदार फ़ंक्शन.
- रिपोर्ट किए गए अलग-अलग तरह के कंटेंट के लिए स्टैंडर्ड रिव्यू लेआउट.
- रिव्यू टूल में कस्टमाइज़ किया जा सकने वाला इंटरफ़ेस.
- जिस क्षेत्र के कंटेंट का रिव्यू किया जा रहा है, उस क्षेत्र के आधार पर गालियों और खतरनाक संगठनों को हाइलाइट करने वाला टूल.
- कुछ खास शब्दों की परिभाषा समझाने और फ़ैसले लेने में उनका उपयोग करने का तरीका बताने वाले टूलटिप.