ऑनसाइट चेकआउट पेमेंट्स फ़ीचर्स से संबंधित नियम और शर्तें

अपडेट किया गया 23 सितं 2025
1. स्वीकृति
a. “ऑनसाइट चेकआउट पेमेंट्स फ़ीचर्स से संबंधित नियम और शर्तें” आपके द्वारा किसी भी ऑनसाइट चेकआउट पेमेंट फ़ीचर या अन्य पेमेंट फ़ीचर के उपयोग पर लागू होंगी, जिन्हें हम आपको (“आप” या “विक्रेता”) Meta कंपनी के प्रोडक्ट्स (जो Meta के सभी प्रोडक्ट और Meta की कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले अन्य प्रोडक्ट्स हैं, जिन पर अलग, स्टैंडअलोन सेवा की शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी लागू होती हैं) में या उनके ज़रिए उपलब्ध कराते हैं, ताकि यूज़र्स आपके प्रोडक्ट या सर्विस के बदले आपको पेमेंट कर सकें (सामूहिक रूप से, “पेमेंट्स फ़ीचर्स”). किसी पेमेंट फ़ीचर का उपयोग करके किसी यूज़र द्वारा शुरू किया गया कोई भी पेमेंट एक “ट्रांज़ेक्शन” है.
b. ये ऑनसाइट चेकआउट पेमेंट्स फ़ीचर्स से संबंधित नियम और शर्तें Meta की सेवा की शर्तों और विक्रेता एग्रीमेंट का ही एक हिस्सा हैं. पेमेंट फ़ीचर्स, हमारे “प्लेटफ़ॉर्म” का ही एक हिस्सा हैं, जैसा कि Meta प्लेटफ़ॉर्म की शर्तों में बताया गया है, इसलिए Meta प्लेटफ़ॉर्म की शर्तें भी पेमेंट फ़ीचर्स के आपके उपयोग को नियंत्रित करती हैं. अगर इन शर्तों और Meta की सेवा शर्तों, विक्रेता एग्रीमेंट या Meta प्लेटफ़ॉर्म की शर्तों या Meta कंपनी के किसी प्रोडक्ट की सेवा की स्टैंडअलोन शर्तों के बीच कोई विवाद की स्थिति बनती है, तो ये शर्तें उस विवाद की सीमा तक लागू होंगी. इन सभी शर्तों और ऊपर बताई गई शर्तों को कुल मिलाकर “चेकआउट की शर्तें” कहा जाता है.
c. अगर अन्यथा कुछ और न बताया गया हो, तो हाईलाइट किए गए परिभाषित शब्दों का अर्थ वही होगा, जो विक्रेता एग्रीमेंट में बताया गया है.
d. कृपया चेकआउट की इन शर्तों को ध्यान से पढ़ें. अगर आप चेकआउट की शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो आप पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग नहीं कर सकते. जब हम कोई बड़ा बदलाव करते हैं तो नोटिस देकर और जब हम कोई मामूली बदलाव करते हैं तो बिना किसी नोटिस के चेकआउट की शर्तों को समय-समय पर अपडेट कर सकते हैं और अगर अन्यथा कुछ और न बताया गया हो, तो पेमेंट फ़ीचर्स का आपका निरंतर उपयोग चेकआउट की अपडेट की गई ऐसी शर्तों से आपकी सहमति माना जाएगा. अगर आप चेकआउट की शर्तों में हुए बदलाव से सहमत नहीं हैं, तो आपको पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग नहीं करना चाहिए.
2. पेमेंट प्रोवाइडर्स
a. ट्रांज़ेक्शन के लिए पेमेंट, आपके द्वारा चुने गए थर्ड पार्टी पेमेंट प्रोवाइडर (“पेमेंट प्रोवाइडर”) द्वारा उनकी सेवा की शर्तों के अनुसार प्रोसेस किए जाएँगे, हमारे द्वारा नहीं. Instagram की चैट में पेमेंट की सर्विस (“Instagram चैट में पेमेंट”) के लिए पेमेंट प्रोवाइडर के संबंध में आप पर लागू विशेष शर्तों के लिए कृपया नीचे दिया गया सेक्शन 18 और WhatsApp (“WhatsApp चैट में पेमेंट”) पर लागू होने वाली विशेष शर्तों के लिए सेक्शन 19 देखें.
b. Meta Platforms, Inc. (“Meta”) आपको Meta कंपनी के सभी प्रोडक्ट के प्लेटफ़ॉर्म से कनेक्ट होने और आपके पेमेंट प्रोवाइडर के साथ आपके पेमेंट अकाउंट को प्लेटफ़ॉर्म से कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी साधन उपलब्ध कराएगा, जिसमें Instagram की चैट में पेमेंट की सर्विस और / या WhatsApp पर पेमेंट शामिल है. आप सहमति और स्वीकृति देते हैं कि Meta, WhatsApp और/या अन्य Meta कंपनी किसी भी ट्रांज़ेक्शन के संबंध में किसी भी यूज़र द्वारा चुकाई गई या विक्रेता द्वारा प्राप्त की गई राशि को स्वीकार, कलेक्ट, प्राप्त, ट्रांसमिट, प्रोसेस, स्टोर नहीं करेगा या अन्यथा उसे कब्ज़े, कस्टडी या कंट्रोल में नहीं रखेगा. Meta किसी भी पेमेंट प्रोवाइडर या उनकी सर्विस के बारे में कोई भी स्पष्ट, निहित, वैधानिक या किसी भी अन्य रूप में वादा नहीं करता या कोई वारंटी नहीं देता.
Instagram की चैट में पेमेंट सेवा के लिए पेमेंट प्रोवाइडर के संबंध में आप पर लागू विशेष शर्तों के लिए कृपया नीचे दिया गया सेक्शन [18] और WhatsApp चैट में पेमेंट पर लागू होने वाली विशेष शर्तों के लिए सेक्शन 19 देखें.
c. आप हमें पेमेंट फ़ीचर्स के संबंध में आपकी ओर से अपने पेमेंट प्रोवाइडर को एक्सेस करने, उपयोग करने, उसके साथ इंटरैक्ट करने की परमिशन देते हैं, जिसमें पेमेंट फ़ीचर्स संबंधी एक्टिविटी की परमिशन देना, उसे कैप्चर करना, रिफ़ंड करना, कैंसल करना, उसे एक्ज़ीक्यूट करना और उसकी निगरानी करना शामिल है. आप हमें आपके पेमेंट प्रोवाइडर से डेटा पाने और उसका उपयोग करने की परमिशन भी देते हैं ताकि हम आपके सभी ट्रांज़ेक्शन के लिए चार्ज-बैक रेट और रिफ़ंड रेट तय कर सकें.
d. विक्रेता पॉलिसी (जहाँ लागू हो) में स्पष्ट रूप से दिए गए प्रावधानों को छोड़कर, पेमेंट फ़ीचर्स से जुड़े मामलों में आपकी ओर से जारी किए गए किसी भी रिफ़ंड के लिए आप ही पूरी तरह ज़िम्मेदार होंगे.
पेमेंट फ़ीचर्स
3. Meta Payments गेटवे
a. अगर आप Meta Payments गेटवे (सिर्फ़ अमेरिका में उपलब्ध) का उपयोग करते हैं, तो आप हमारे द्वारा चुने गए पेमेंट प्रोवाइडर की सेवा की शर्तों से सहमति देते हैं (“Meta Payments गेटवे प्रोवाइडर” के साथ), और वे इस सेक्शन में लिंक की गई शर्तों के अनुसार आपको पेमेंट प्रोसेसिंग सर्विसेज़ देंगे. जब आप इन चेकआउट शर्तों के प्रति सहमति देते हैं, तो हम इसे उनकी ओर से Meta Payments गेटवे प्रोवाइडर की शर्तों के प्रति भी सहमति मान लेते हैं.
b. हम समय-समय पर इन Meta Payments गेटवे प्रोवाइडर को जोड़ने या उनमें बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. हम किसी भी नए Meta Payments गेटवे प्रोवाइडर के बारे में आपको सूचित करेंगे और ऐसी सूचना पाने के बाद आपके द्वारा पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग जारी रखना, जोड़ी या बदली गई शर्तों के प्रति आपकी सहमति माना जाएगा. साथ ही, इसे उनकी सेवा की शर्तों के प्रति भी आपकी सहमति माना जाएगा. आप यह स्वीकृति देते हैं कि Meta Payments गेटवे के लिए साइन अप करते समय आपने जो जानकारी शेयर की थी, हम उसे हमारे द्वारा चुने गए नए Meta Payments गेटवे प्रोवाइडर्स के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि वे आपको पेमेंट प्रोसेसिंग सर्विसेज़ दे सकें.
c. Meta Payments गेटवे प्रोवाइडर द्वारा प्रोसेस किए गए ट्रांज़ेक्शन पर हमारी सुरक्षित खरीदारी पॉलिसी और विक्रेता पॉलिसी लागू होती हैं.
d. Meta Payments गेटवे प्रोवाइडर द्वारा प्रोसेस किए गए ट्रांज़ेक्शन पर एक स्टैंडर्ड प्रोसेसिंग फ़ीस लागू होगी, जो प्रोसेसिंग में आई कॉस्ट को कवर करने के लिए है और इसे ट्रांज़ेक्शन की पूरी राशि (जिसमें कुल बिक्री मूल्य, कोई भी शिपिंग फ़ीस और नीचे बताए गए लागू होने वाले टैक्स शामिल हैं) के आधार पर तय किया जाएगा. प्रोसेसिंग फ़ीस से जुड़ी जानकारी नीचे दिए गए सेक्शन 8 में दी गई है.
e. d) में बताई गई फ़ीस के अलावा, आप पर प्रति चार्ज-बैक $20 की फ़ीस भी लगाई जाएगी, जिसे यह साबित करने पर माफ़ कर दिया जाएगा कि चार्ज-बैक गलत था, आप चेकआउट की इन शर्तों का और सभी लागू कानूनों और पॉलिसी का पालन करते हैं. जब कोई यूज़र चार्ज-बैक क्लेम करेगा, तो हम आपको सूचित करेंगे और चार्ज-बैक का समाधान होने तक ट्रांज़ेक्शन की राशि और $20 की चार्ज-बैक फ़ीस आपके अकाउंट में जमा रखेंगे. चार्ज-बैक का जवाब देने के लिए आपके पास 10 कैलेंडर दिन होंगे. चार्ज-बैक और उनका जवाब देने के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, हमारी विक्रेता पॉलिसी देखें.
4. पार्टनर गेटवे
a. “पार्टनर गेटवे”, Meta का एक गेटवे है, जिसके ज़रिए आप पेमेंट फ़ीचर्स से जुड़े अपने ट्रांज़ेक्शन प्रोसेस करने के लिए अपनी पसंद के हिसाब से पेमेंट प्रोवाइडर चुन सकते हैं. अगर आपकी लोकेशन पर यह पार्टनर गेटवे उपलब्ध है, तो आप किसी भी मौजूदा पेमेंट प्रोवाइडर की सर्विस ले सकते हैं. अगर किसी थर्ड पार्टी पेमेंट प्रोसेसर से कनेक्ट नहीं हैं, तो आप Meta कंपनी के कुछ एक प्रोडक्ट के ज़रिए Meta Pay अकाउंट बनाते समय उनसे कनेक्ट हो सकते हैं.
b. पार्टनर गेटवे का उपयोग करने से पहले, आपको अपने चुने गए पेमेंट प्रोवाइडर की सेवा की शर्तों पर सहमति देनी होगी.
c. Meta को पूरा अधिकार है कि वह कभी भी आपको पार्टनर गेटवे के ज़रिए किसी भी पेमेंट प्रोवाइडर की सर्विस लेने से रोक सकता है.
d. सभी ट्रांज़ेक्शन पर पेमेंट प्रोसेसिंग फ़ीस लागू होगी, जो सीधे आपके पेमेंट प्रोवाइडर द्वारा चार्ज की जाएगी और यह पूरे ट्रांज़ेक्शन की राशि (जिसमें कुल बिक्री मूल्य, कोई भी शिपिंग फ़ीस और नीचे बताए गए लागू होने वाले टैक्स शामिल हैं) के आधार पर तय की जाएगी. इस फ़ीस से जुड़ी जानकारी आपको पेमेंट प्रोवाइडर की वेबसाइट पर मिल सकती है.
5. Shopify
a. अगर आप Shopify विक्रेता हैं और पार्टनर गेटवे का उपयोग करते हैं, तो आप किसी भी पेमेंट फ़ीचर के अपने उपयोग के संबंध में Shopify को अपने पेमेंट प्रोवाइडर के रूप में उपयोग करने की सहमति देते हैं.
b. आपके द्वारा की गई किसी भी बिक्री पर हमारी सुरक्षित खरीदारी पॉलिसी और विक्रेता पॉलिसी लागू हो सकती हैं (विक्रेता पॉलिसी के चार्ज-बैक से जुड़े प्रावधानों के अलावा, जो लागू नहीं होते).
c. हर ट्रांज़ेक्शन पर पेमेंट प्रोसेसिंग फ़ीस लगेगी, जो सीधे Shopify द्वारा चार्ज की जाएगी. यह पूरे ट्रांज़ेक्शन की राशि (जिसमें कुल बिक्री मूल्य, शिपिंग की पूरी फ़ीस और नीचे बताए गए लागू होने वाले टैक्स शामिल हैं) के आधार पर तय की जाएगी.
6. थाईलैंड में Messenger का उपयोग करने वाले मर्चेंट
a. अगर आप थाईलैंड के निवासी हैं या आपके बिज़नेस का मुख्य स्थान थाईलैंड है और अगर आप पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग करते हैं, तो आप उस पेमेंट प्रोवाइडर का उपयोग करने के लिए सहमत होते हैं, जो आपको पेमेंट फ़ीचर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय दिखाया गया था. पेमेंट प्रोवाइडर की शर्तों के अलावा चेकआउट की ये शर्तें लागू होंगी.
b. इसके अलावा, आप यह भी सहमति देते हैं कि हम कामर्स से जुडे़ आपके कामों में Meta के प्रोडक्ट का उपयोग करने से जुड़ी जानकारी Kasikorn Global Payment के साथ शेयर कर सकते हैं, ताकि Kasikorn Global Payment उनकी सर्विस उपयोग करने के सिलसिले में आपके ऐप्लिकेशन का मूल्यांकन कर सके और इस बात पर नज़र रख सके कि आप उनकी सर्विस का उपयोग किस तरह कर रहे हैं.
पेमेंट के तरीके और फ़ीस
7. पेमेंट के तरीके
a. Meta के प्रोडक्ट और अधिकार क्षेत्र (और जहाँ उपलब्ध हो) के आधार पर, हम आपको कई अलग-अलग “पेमेंट के तरीके”, स्वीकार करने की सुविधा दे सकते हैं, जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, PayPal और Shop Pay (जहाँ भी उपलब्ध हो). जब आप चेकआउट की इन शर्तों के प्रति सहमति देते हैं, तो आवश्यकता पड़ने पर हम इसे आपकी ओर से पेमेंट के इन तरीकों से जुड़ी शर्तों के प्रति भी सहमति मान लेते हैं.
  • आप Shop Pay को पेमेंट के तरीके के रूप में उपयोग करने से मना भी कर सकते हैं. हालाँकि, अगर आप Shop Pay को स्वीकार करते हैं, तो आप Shop Pay की शर्तों को भी स्वीकार करते हैं और उनसे सहमत होते हैं. अगर आप Shop Pay की शर्तों से सहमत नहीं हैं और/या अगर आप Shop Pay को अभी या आगे पेमेंट के तरीके के रूप में स्वीकार न करने का फ़ैसला लेते हैं, तो आप कॉमर्स मैनेजर की चेकआउट सेटिंग में जाकर Shop Pay को ऑप्ट-आउट कर सकते हैं.
b. हम समय-समय पर पेमेंट के तरीके जोड़ सकते हैं या बदल सकते हैं. अगर आप पेमेंट के फ़ीचर्स का उपयोग जारी रखते हैं, तो इसे ऐसे बदलाव के प्रति आपकी सहमति माना जाता है. साथ ही, यह भी माना जाएगा कि आपको उनकी सेवा की शर्तें स्वीकार हैं.
c. पेमेंट के अलग-अलग तरीकों के अलग-अलग प्रोवाइडर होते हैं और हर प्रोवाइडर उसके पेमेंट के तरीके पर लागू होने वाली शर्तों को कंट्रोल करता है. इस वजह से पेमेंट के तरीके पर लागू होने वाली शर्तें कभी भी बदल सकती हैं और यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप समय-समय पर पेमेंट के हर तरीके की शर्तों को पढ़ते रहें, ताकि आपको लागू होने वाली शर्तों की जानकारी रहे और आप उनका पालन करते रहें.
8. फ़ीस
a. जब तक इस डॉक्यूमेंट में अलग से कुछ नहीं बताया जाता, तब तक नीचे दी गई फ़ीस पेमेंट फ़ीचर्स पर लागू होंगी:
वह देश जहाँ आप/आपका बिज़नेस मौजूद हैबिक्री शुल्क (कुल ट्रांज़ेक्शन राशि के कुछ % के तौर पर)
थाईलैंडKasikorn Global Payment से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवालों पर जाकर फ़ीस और पेआउट सेक्शन देखें
UK2%
अमेरिकाMarketplace: 10%, $0.80 की न्यूनतम फ़ीस
शॉप चेकआउट: रेट की जानकारी देखें
एक साथ शिप की जाने वाली वस्तु या वस्तुओं की बिक्री का उपयोग ट्रांज़ेक्शन फ़ीस कैलक्युलेट करने के लिए किया जाता है.
ब्राज़ील, सिंगापुरकोई शुल्क नहीं
b. ऊपर दिए गए प्रोडक्ट के अलावा अन्य प्रोडक्ट पर ये फ़ीस लागू नहीं होती.
c. ऊपर बताई गई बिक्री शुल्क में वह फ़ीस शामिल नहीं है जो आपका पेमेंट प्रोवाइडर अलग से ले सकता है, जिसे समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है. वे किस तरह की फ़ीस आपसे ले सकते हैं, यह जानने के लिए कृपया उनके नियम और शर्तें पढ़ें. आप यह समझते हैं कि ऐसी फ़ीस चुकाने की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ आपकी है.
d. फ़ीस की कैलक्युलेशन ट्रांज़ेक्शन की पूरी राशि के आधार पर की जाती है (बिक्री का कुल मूल्य, शिपिंग फ़ीस और लागू टैक्स सहित, जैसा कि नीचे बताया गया है).
e. प्रोसेसिंग फ़ीस और सभी अन्य फ़ीस और लागू टैक्स, जिन पर हम सहमत हैं या जिन्हें कलेक्ट किया जाना ज़रूरी है, उन्हें आपके पेमेंट प्रोवाइडर द्वारा आपके लिंक किए गए पेआउट अकाउंट में किए जाने वाले पेआउट से काटा जाएगा. हमारे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने की शर्त के रूप में, आप अपने पेमेंट प्रोवाइडर को ऐसी सभी प्रासंगिक कटौती करने की परमिशन देते हैं.
f. कोई भी प्रोसेसिंग फ़ीस, कमीशन या अन्य राशियाँ, किसी भी लागू टैक्स से अलग होती हैं और उस सीमा तक जहाँ टैक्स को इकट्‍ठा करने या रोकने की ज़रूरत हो, तो आप पेमेंट की जाने वाली राशियों के अलावा ऐसे टैक्स का भी भुगतान करेंगे.
g. लागू कानूनों और विनियमों के तहत जिस सीमा तक परमिशन हो, विक्रेता पॉलिसी में जैसा उल्लेख किया गया है, उसके अलावा किसी भी प्रोसेसिंग फ़ीस का रिफ़ंड नहीं किया जा सकता.
h. ऊपर कही गई बातों के बावजूद, हम अभी Instagram के चैट में पेमेंट और WhatsApp की चैट में पेमेंट के लिए मर्चेंट से सीधे कोई फ़ीस नहीं लेते.
अन्य नियम और शर्तें:
9. विक्रेता की ज़िम्मेदारियाँ और दायित्व
a. डेटा सुरक्षा और इंटरनेट कनेक्टिविटी. इंटरनेट से कनेक्शन स्थापित करने, होस्ट करने और उसे बनाए रखने की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ विक्रेता की है.
  • विक्रेता यह भी सुनिश्चित करने की सहमति देता है कि पेमेंट ट्रांज़ेक्शन के संबंध में स्टोर या ट्रांसमिट किया गया पूरा डेटा सही, पूरा और सुरक्षित है. विक्रेता को यह ध्यान रखने के लिए नियमित रूप से अपने ट्रांज़ेक्शन का रिव्यू करना चाहिए कि कहीं उनके अकाउंट या सिस्टम के ज़रिए कोई संदेहास्पद अनधिकृत एक्टिविटी तो नहीं हुई और अगर ऐसी घटना होती है, तो उसकी सूचना तुरंत Meta को दी जानी चाहिए.
  • विक्रेता यह सहमति देता है कि वह विक्रेता से जुड़े पेमेंट फ़ीचर्स की सुरक्षा और इंटीग्रिटी बनाए रखने, उन्हें मज़बूत करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए Meta की ओर से की गई किसी भी रिक्वेस्ट का तुरंत पालन करेगा.
  • विक्रेता यह सहमति देता है कि वह विक्रेता से जुड़े पेमेंट फ़ीचर्स से संबंधित अपने लॉग इन नाम, पासवर्ड और अन्य प्रासंगिक जानकारी को गोपनीय रखेगा. अगर विक्रेता को पता चलता है कि कोई उनके यूज़रनेम, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी के अनधिकृत तरीके से उपयोग कर रहा है, तो उन्हें Meta को तुरंत इसकी सूचना देनी होगी.
  • अगर विक्रेता को पेमेंट प्रोवाइडर की ओर से किसी उपलब्ध सॉफ़्टवेयर अपडेट की सूचना दी जाती है, तो वह विक्रेता पेमेंट फ़ीचर्स उपलब्ध कराने के लिए उपयोग किए जाने वाले अपने सॉफ़्टवेयर या ऑपरेटिंग सिस्टम को तुरंत अपडेट करेगा.
b. अनुपालन: आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग सभी कानूनी और नियामक शर्तों के अनुसार कर रहे हैं. पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग करते समय आपको अमेरिका के अंदर और बाहर के सभी लागू होने वाले एक्सपोर्ट कंट्रोल, व्यापारिक प्रतिबंधों और मनी लॉन्डरिंग विरोधी कानूनों (“व्यापार नियंत्रण कानून”) का पालन करना होगा. आप यह वादा करते हुए वारंटी देते हैं कि (i) आप अमेरिका के व्यापार से जुड़े व्यापक प्रतिबंधों के तहत आने वाली किसी जगह पर नहीं रहते या ऐसी जगह मौजूद व्यक्ति की ओनरशिप या कंट्रोल में नहीं हैं और ना ही किसी ऐसे अधिकार क्षेत्र में हैं जिसे इन कंट्रोल द्वारा टार्गेट किया गया है; (ii) आपका नाम प्रतिबंधित पार्टियों की किसी अमेरिकी या लागू होने वाले गैर-अमेरिकी लिस्ट में शामिल नहीं है और ना ही किसी लिस्ट किए गए व्यक्ति के ओनरशिप या कंट्रोल में हैं; और (iii) आप IP प्रॉक्सी या अन्य तरीकों से अपनी लोकेशन को छिपाएँगे नहीं. अगर आपको व्यापार नियंत्रण कानूनों के तहत पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग करने से रोका गया है, तो इन शर्तों से सहमत होने का मतलब यह नहीं है कि आपका Meta के साथ एग्रीमेंट हो गया है; भले ही आप “सहमत हैं” पर क्लिक कर दें, यह एग्रीमेंट निष्प्रभावी रहेगा. इस सेक्शन पर नीचे दिए गए सेक्शन 19 के प्रतिबंध लागू नहीं होते हैं.
10. उपयोग से जुड़े प्रतिबंध
पेमेंट फ़ीचर्स के मामले में आपको ये काम नहीं करने हैं (और ना ही दूसरों को ऐसा करने में सक्षम बनाना है या उसकी परमिशन देनी है):
  • पेमेंट फ़ीचर्स में बदलाव करना;
  • ऐसा ऐप्लिकेशन या सिस्टम बनाना, जो चेकआउट की शर्तों या Meta की लागू होने वाली अन्य शर्तों और पॉलिसी को बायपास करता है;
  • गलत या गुमराह करने वाली जानकारी देना;
  • Meta की किसी भी जाँच में सहयोग करने से मना करना;
  • पेमेंट फ़ीचर की सुरक्षा, फंक्शन या यूज़र के अनुभव को नुकसान पहुँचाना;
  • किसी गैर-कानूनी या अनुचित ट्रांज़ेक्शन के लिए पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग करना;
  • पेमेंट से जुड़े फ़ीचर्स का उपयोग ऐसे तरीके से करना, जिससे व्यापार नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन होता है, जैसे कि इन फ़ीचर्स का उपयोग ऐसे काम, लोगों या एंटिटी के लिए करना, जो किसी ऐसे देश या क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जिनके साथ अमेरिका ने व्यापार करने पर बैन लगाया हुआ है या फिर जिनसे अमेरिका के या लागू होने वाले गैर-अमेरिकी व्यापारिक प्रतिबंधों का किसी और तरीके से उल्लंघन होता है. इसमें पेमेंट फ़ीचर्स का ऐसे व्यक्तियों, एंटिटी या सरकार (ऐसी एंटिटी सहित जिनकी 50% या उससे ज़्यादा की ओनरशिप ऊपर बताए गए क्षेत्रों और उल्लंघनों से जुड़े लोगों के पास है) द्वारा या उनके लिए उपयोग भी शामिल है जहाँ ऐसी एक्टिविटी, अमेरिका या यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संघ या अन्य गैर-अमेरिकी व्यापारिक प्रतिबंधों द्वारा प्रतिबंधित होगी. इसमें अमेरिका के वित्त विभाग के फ़ॉरेन एसेट कंट्रोल के ट्रेज़री ऑफ़िस की विशेष रूप से नामित नागरिकों और ब्लॉक किए गए लोगों ("SDN") की लिस्ट में शामिल लोग, एंटिटी और सरकारें शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं.
  • लागू होने वाली शर्तों में अनैतिक बताए गए तरीके से बिज़नेस करना; या
  • पेमेंट से जुड़े फ़ीचर्स का उपयोग यूज़र्स से प्रोडक्ट या सर्विस के बदले पेमेंट लेने के लिए न करते हुए किसी और उद्देश्य के तहत पेमेंट लेने के लिए करना.
11. कस्टमर्स और ट्रांज़ेक्शन
a. हर एक बिक्री और उसका ट्रांज़ेक्शन, आपके और आपके कस्टमर के रूप में किसी यूज़र के बीच होते हैं. यूज़र से कोई पेमेंट लेने के बदले में उन्हें वही प्रोडक्ट या सर्विस दें, जो आपने उन्हें बताई हैं.
b. किसी भी ट्रांज़ेक्शन को ऐसी स्थिति में रिफ़ंड या कैंसल किया जा सकता है, अगर हमें तार्किक रूप से लगता है कि (a) उस ट्रांज़ेक्शन से चेकआउट की शर्तों, लागू होने वाले कानूनों या विनियमों, हमारी सुरक्षित खरीदारी पॉलिसी (अगर वह लागू होती है), हमारी विक्रेता पॉलिसी (अगर वह लागू होती है) का उल्लंघन हुआ है या फिर (b) उस ट्रांज़ेक्शन को कैंसल करने से किसी यूज़र, Meta, किसी पेमेंट प्रोवाइडर या किसी और थर्ड पार्टी को वित्तीय नुकसान से बचाया जा सकता है. ज़रूरत पड़ने पर हम लागू होने वाले कानूनों और विनियमों के तहत किसी निश्चित समय के लिए आपके पेमेंट पर रोक लगा सकते (या आपके पेमेंट प्रोवाइडर को उस पेमेंट पर रोक लगाने के लिए कह सकते) हैं, आपके ट्रांज़ेक्शन को होल्ड कर सकते हैं, आपके फ़ंड को रिज़र्व में डाल सकते हैं, पेमेंट से जुड़ फ़ीचर्स का उपयोग करने की आपकी क्षमता सीमित कर सकते हैं, सरकारी संगठनों या अधिकारियों को आपकी एक्टिविटी की रिपोर्ट कर सकते हैं, आपका अकाउंट डीएक्टिवेट कर सकते हैं या किसी अन्य तरीके से बिक्री करने की आपकी क्षमताओं को सीमित कर सकते हैं.
c. आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस की कॉस्ट पर ऐसा कोई भी सरचार्ज नहीं जोड़ेंगे, जो इन पेमेंट फ़ीचर्स के आपके उपयोग से जुड़ा हुआ है.
12. क्लेम
अगर आपको किसी ऐसे वास्तविक या संभावित क्लेम, कार्रवाई का कारण, जाँच, सुनवाई या विवाद के बारे में पता चलता है, जिससे चेकआउट से जुड़ी इन शर्तों का पालन करने की आपकी योग्यता किसी भी तरह से प्रभावित होती है या फिर पेमेंट से जुड़े फ़ीचर्स का उपयोग करने के आपके अधिकार पर किसी भी तरह से असर पड़ता है, तो आप हमें इसकी जानकारी तुरंत देंगे.
13. डिस्क्लेमर
सेक्शन 1 में बताई गई शर्तों और पॉलिसी के अलावा, आप अपने कस्टमर्स के साथ होने वाले ट्रांज़ेक्शन के संबंध में इन बातों के लिए सहमति और स्वीकृति देते हैं:
  • विवादों की जाँच करने और उनका समाधान करने की ज़िम्मेदारी आपकी होगी (खरीदे गए प्रोडक्ट या सर्विस की वापसी और रिफ़ंड सहित);
  • हम इनके लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे: (i) आपके द्वारा बेचे जाने वाले प्रोडक्ट या सर्विस के किसी भी मामले में, (ii) आपके कस्टमर्स के किसी काम या चूक के लिए या (iii) आपके पेमेंट प्रोवाइडर के किसी काम या चूक के लिए, जिसमें कोई ट्रांज़ेक्शन प्रोसेस नहीं कर पाना या ऐसा करने से इंकार करना भी आता है; और
  • हम किसी भी अनधिकृत ट्रांज़ेक्शन या किसी ट्रांज़ेक्शन के नहीं हो पाने के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे. हमारी ओर से ट्रांज़ेक्शन की सुविधा आपको दिए जाने का यह मतलब कतई नहीं है कि आपके कस्टमर के पास पर्याप्त राशि है या हर ट्रांज़ेक्शन को परमिशन मिलेगी या वह पूरा ही होगा.
14. टैक्स
a. हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर आप जो प्रोडक्ट या सर्विस लोगों को उपलब्ध करवाते हैं, उनके लिए आप हमारे रिकॉर्ड में विक्रेता के रूप में दर्ज हैं और आप लागू होने वाले सभी टैक्स कानूनों और अध्यादेशों का पालन करने की सहमति देते हैं. इन चेकआउट शर्तों में अन्यथा बताए को छोड़कर, आप लागू होने वाले सभी टैक्स के निर्धारण, कैलक्यूलेशन, कलेक्शन, कटौती, रिपोर्टिंग और रेमिटेंस के लिए पूरी तरह से ज़िम्मेदार होंगे. इसमें पेमेंट फ़ीचर्स के आपके उपयोग के कारण लगने वाले बिक्री और उपयोग टैक्स, वस्तु और सेवा टैक्स, वैल्यू एडेड टैक्स और मिलते-जुलते अन्य टैक्स (“लागू होने वाले टैक्स”), ड्यूटी, फ़ीस, सरचार्ज और बिक्री के लिए अतिरिक्त शुल्क (“अन्य फ़ीस”) शामिल हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है.
b. हम उन अधिकार क्षेत्रों में प्रासंगिक ट्रांज़ेक्शन पर लागू ऐसे टैक्स को कलेक्ट और रेमिट करेंगे, जो Marketplace ट्रेनर और/या प्लेटफ़ॉर्म ऑपरेटर कानूनों (“Marketplace प्रोवाइडर से जुड़े कानून”) के तहत आते हैं, जहाँ कलेक्शन और रेमिटेंस का दायित्व Meta (“Marketplace प्रोवाइडर अधिकार-क्षेत्र”) का होता है. Marketplace प्रोवाइडर के अधिकार-क्षेत्रों में शिप या डिलीवर की गई बिक्री के लिए, हम वहाँ पर लागू होने वाले टैक्स की कैलक्यूलेशन करने के लिए डिलीवरी की लोकेशन या “यहाँ शिप करें” में दी गई जानकारी का उपयोग करेंगे, जहाँ कानून के अनुसार ऐसा करना ज़रूरी हो. लागू होने वाले टैक्स की कैलक्यूलेशन करने के लिए, आप यह सहमति देते हैं कि आपके कस्टमर के रूप में यूज़र्स द्वारा खरीदे गए आपके प्रोडक्ट की ओनरशिप, उस आइटम के डिलीवरी की लोकेशन पर पहुँचने पर सीधे यूज़र को मिल जाएगी.
c. लागू होने वाले टैक्स की कैलक्यूलेशन करने के लिए, हम आपको कुछ अधिकार क्षेत्रों के लिए प्रोडक्ट टैक्स कोड की एक लिस्ट दे सकते हैं, जो हमारे टैक्स इंजन सॉफ़्टवेयर (“प्रोडक्ट टैक्स कैटेगरी”) में पहले से मौजूद होती है. आप इन चेकआउट शर्तों के अनुसार बेचे जाने वाले हर प्रोडक्ट या सर्विस के लिए सही प्रोडक्ट टैक्स कैटेगरी का पता लगाने, असाइन करने और उसे बनाए रखने (“टैक्स कैरेक्टराइज़ेशन”) की सहमति देते हैं. आपके प्रोडक्ट या सर्विस को प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट करते समय आप उससे जुड़ी जो टैक्स कैटेगरी चुनते हैं, उसे ही प्रभावी माना जाएगा. आप हमारे ऑटोमेटिक कैटेगरी टूल की सुविधा उपलब्ध होने पर, उसके लिए ऑप्ट-इन कर सकते हैं, जो अपने आप प्रोडक्ट टैक्स कोड असाइन कर देता है. सेक्शन 14(b) में बताए गए Marketplace प्रोवाइडर के अधिकार-क्षेत्रों के लिए, ये टैक्स कैटेगरी आपकी ओर से टैक्स की कैलक्यूलेशन करने और उपयुक्त टैक्स अधिकारियों को उसे रेमिट करने के लिए उपयोग की जाएँगी.
d. नीचे दी गई शर्तें हमारे द्वारा दिए जाने वाले उन सभी टूल पर लागू होती हैं, जिनके ज़रिए आप लागू होने वाले टैक्स (“टैक्स कैलक्यूलेशन टूल”) का अनुमान लगाते हैं.
  • इन चेकआउट शर्तों के सेक्शन 14(b) के तहत Meta द्वारा कलेक्ट और रेमिट किए गए लागू होने वाले टैक्स को छोड़कर, हम न तो किसी बात का वादा करते हैं, न ही वारंटी, गारंटी या सलाह देते हैं और न ही हम इन बातों को वेरिफ़ाई करने की कोई ज़िम्मेदारी लेते हैं: (a) टैक्स कैलक्यूलेशन टूल में टैक्स से जुड़े नियमों या पद्धति के सही होने की, (b) आपके प्रोडक्ट पर टैक्स लागू करने की या टैक्स से जुड़ा अधिकार क्षेत्र असाइन करने वाले फ़ंक्शन की और लागू होने वाले टैक्स के टैक्स रेट की और न ही इस बात की ज़िम्मेदारी लेते हैं कि (c) हमारी ओर से आपके लिए कलेक्ट की गई राशि आपके टैक्स कलेक्शन से जुड़े दायित्वों को पूरा करती है या नहीं.
  • टैक्स कैलक्यूलेशन टूल का काम सिर्फ़ लागू होने वाले टैक्स का अनुमान लगाना है और यह किसी भी टैक्स, फ़ीस या सरचार्ज की कैलक्यूलेशन नहीं करता या उसे कलेक्ट नहीं करता. टैक्स कैलक्यूलेशन टूल, ट्रांज़ेक्शन की पूरी राशि के आधार पर टैक्स की कैलक्यूलेशन करता है (इसमें बिक्री मूल्य, शिपिंग फ़ीस और टैक्स के अधीन आने वाले अन्य सभी शुल्क शामिल हैं).
e. आपको टैक्स से जुड़ी सारी जानकारी का रिकॉर्ड सही तरीके से रखना होगा, जिसमें इससे जुड़े सबूत भी शामिल होंगे कि आपने सही सरकारी एजेंसियों को सभी ज़रूरी टैक्स का भुगतान कर दिया है. आप यह घोषणा करते हैं कि आपके द्वारा हमें दिया जाने वाला रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य सभी जानकारी सटीक और अपडेट है और इसमें किसी भी तरह का बदलाव होने पर आप ऐसी किसी भी जानकारी को तुरंत अपडेट करेंगे. हमारे पास आपके विक्रेता अकाउंट की जानकारी (आपके टैक्स रजिस्ट्रेशन नंबर सहित) की वैधता कन्फ़र्म करने और कानूनी परमिशन के आधार पर आपसे या सरकारी अधिकारियों से अतिरिक्त जानकारी की रिक्वेस्ट करने का अधिकार सुरक्षित है. ऐसी जानकारी माँगे जाने पर आप निर्धारित समय में हमें जानकारी देने के लिए सहमत हैं.
f. आप इस बात से सहमत हैं कि इन चेकआउट शर्तों के सेक्शन 14(b) के तहत Meta द्वारा कलेक्ट और रेमिट किए गए लागू होने वाले टैक्स को छोड़कर, कोई टैक्स और अन्य फ़ीस लागू होगी या नहीं, यह तय करने की ज़िम्मेदारी हमारी नहीं है और किसी भी ट्रांज़ेक्शन की वजह से लगने वाले टैक्स को कलेक्ट करने, रिपोर्ट करने या रेमिट करने की ज़िम्मेदारी भी हमारी नहीं है. आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस की बिक्री के दौरान हमारे प्लेटफ़ॉर्म के उपयोग पर लागू टैक्स और अन्य फ़ीस (“टैक्स दायित्व”) के कारण या उनके संबंध में होने वाले किसी भी और सभी क्लेम, देनदारी, पेनल्टी और ब्याज, नुकसान, अर्थदंड, लागत और खर्च से Meta की रक्षा करने, उसकी क्षतिपूर्ति करने और उसे हानिरहित रखने की सहमति देते हैं. इसमें अटॉर्नी की उचित फ़ीस भी शामिल है.
g. आप सहमति देते हैं कि अगर Meta द्वारा आपके लिए इन चेकआउट शर्तों के अनुसार इकट्ठा किए गए संबंधित टैक्स से ज़्यादा शुल्क वसूला जाता है या इससे संबंधित कोई भी मामला होता है, तो आपके द्वारा या आपके कस्टमर के तौर पर यूज़र्स की ओर से Meta के खिलाफ़ कोई भी सामूहिक मुकदमा दर्ज नहीं करवाया जा सकता, चाहे उस कार्यवाही को रिफ़ंड क्लेम ही क्यों न कहा गया हो. हालाँकि, आप और आपके कस्टमर्स को संबंधित टैक्स अधिकार क्षेत्र से सीधे रिफ़ंड माँगने का अधिकार है.
h. अगर आपको किसी वास्तविक या संभावित क्लेम, कार्रवाई के कारण, जाँच, टैक्स नोटिस या ऑडिट या अन्य तरह के विवाद की जानकारी मिलती है जो चेकआउट की इन शर्तों का पूरी तरह पालन करने की आपकी योग्यता को प्रभावित कर सकता हो या जो पेमेंट फ़ीचर्स के उपयोग के आपके अधिकारों से किसी अन्य प्रकार से संबंधित हो, तो आप हमें तुरंत सूचित करेंगे.
15. मार्केटिंग और प्रमोशन
a. आप सहमति देते हैं कि हम विक्रेता एग्रीमेंट के अनुसार सीधे यूज़र्स को प्रमोशन, छूट या अन्य प्रोत्साहन (“प्रोत्साहन”) के लिए फ़ंड ऑफ़र कर सकते हैं. आप यह स्वीकार करते हैं कि हमारे द्वारा प्रोत्साहन देने से, इन चेकआउट शर्तों में बताए गए (आपके कस्टमर सहित) आपके दायित्वों में कोई बदलाव नहीं होता. आप, आपको मिलने वाले ऐसे सभी पेमेंट पर लागू सभी टैक्स के लिए अकेले ज़िम्मेदार रहेंगे, जिनमें प्रोत्साहन शामिल हैं.
b. ट्रांज़ेक्शन का ऐसा कोई भी रिफ़ंड, जिसमें प्रोत्साहन शामिल है, यूज़र और Meta के बीच सही अनुपात में बाँटा जाएगा.
16. जानकारी का उपयोग
आप पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग करने के संबंध में Meta से मिलने वाले डेटा का उपयोग सिर्फ़ विक्रेता एग्रीमेंट के अनुसार ही करेंगे.
17. समाप्ति
a. आप हमें सूचना देकर या सूचना दिए बिना किभी भी पेमेंट फ़ीचर्स को उपयोग करना बंद कर सकते हैं.
b. लागू होने वाले कानून द्वारा दी गई सीमा तक, Meta इन चेकआउट शर्तों को किसी भी कारण से और किसी भी समय समाप्त कर सकता है, वह भी आपके प्रति किसी भी दायित्व या अन्य बाध्यता के बिना (उदाहरण के लिए, अगर हमारे पास इस बात पुख्ता सबूत हो कि आपने इन चेकआउट शर्तों, Meta के अन्य नियमों या पॉलिसी, लागू होने वाले कानून या विनियम, हमारी सुरक्षित खरीदारी पॉलिसी (लागू होने पर) या हमारी विक्रेता पॉलिसी (लागू होने पर) का उल्लंघन किया है या किसी यूज़र, Meta, पेमेंट प्रोवाइडर या अन्य थर्ड पार्टी को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए).
c. इन चेकआउट शर्तों के समाप्त होने पर, आप सभी पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग करना तुरंत बंद कर देंगे, जिसमें पेमेंट फ़ीचर्स के संबंध में आपको मिले सभी डेटा का उपयोग शामिल है.
d. इन चेकआउट शर्तों के समाप्त होने के बाद भी सेक्शन 3(e), 12, 14 और 16 लागू रहेंगे. साथ ही, ऐसी अन्य शर्तें और प्रावधान भी लागू रहेंगे, जिनकी प्रकृति इन चेकआउट शर्तों के समाप्ति के बाद भी कायम बने रहने की है.
18. Instagram के चैट में पेमेंट से जुड़ी विशेष शर्तें
चेकआउट की इन शर्तों में किसी भी विरोधाभासी बात होने के बावजूद, नीचे दिए गए प्रावधान खास तौर पर पेमेंट फ़ीचर्स पर उस सीमा तक लागू होते हैं जहाँ तक आप Instagram के चैट में पेमेंट से जुड़े फ़ीचर्स को प्राप्त करके उनका उपयोग करते हैं.
a. आप Instagram के हमारे चैट में पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग सिर्फ़ प्रामाणिक, परमिशन योग्य और कानूनी ट्रांज़ेक्शन के लिए करने और बेचे जाने वाले प्रोडक्ट या सर्विस की सही जानकारी देने की सहमति देते हैं.
b. प्राइवेसी
  • डेटा पॉलिसी. इन पॉलिसी में बताया गया है कि Meta (Meta Pay और Instagram के चैट में पेमेंट सहित), Instagram, Messenger और Meta (Meta कंपनी को एक या सभी प्रोडक्ट) द्वारा ऑफ़र किए जाने वाले अन्य प्रोडक्ट और फ़ीचर्स के ज़रिए आसानी से आपका ट्रांज़ेक्शन करवाने के लिए किस तरह की जानकारी का उपयोग किया जाता है और उसे कैसे प्रोसेस किया जाता है. कौन-सी जानकारी कलेक्ट की जाएगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप ऊपर बताए गए प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करते हैं. आप यह जान सकते हैं कि Facebook सेटिंग और ऐप में मौजूद ‘अपनी जानकारी डाउनलोड करें’ फ़ंक्शन का उपयोग करके किस तरह अपनी जानकारी एक्सेस और डिलीट की जाती है.
  • जानकारी शेयर करना. आप इस बात पर सहमति देते हैं कि Instagram के चैट में पेमेंट के लिए साइन अप करते समय आपने जो जानकारी दी थी, हम उसे शेयर कर सकते हैं, ताकि पेमेंट प्रोवाइडर आपको पेमेंट प्रोसेसिंग से जुड़ी सर्विस दे सकें. पेमेंट प्रोवाइडर, इस जानकारी का उपयोग आपको पेमेंट से जुड़ी सर्विस देने के लिए करते हैं और वे इस जानकारी का उपयोग अपनी शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार भी कर सकते हैं.
  • हम चेकआउट की इन शर्तों के तहत इकट्ठा की गई जानकारी को Meta की कंपनियों के साथ शेयर कर सकते हैं जिसका उपयोग हमारी बिज़नेस सर्विसेज़, हमारी अन्य सर्विसेज़ और Meta की कंपनियों से जुड़ी सर्विस और प्रोडक्ट को बनाने, चलाने, उपलब्ध कराने, उन्हें बेहतर बनाने, समझने, कस्टमाइज़ करने, उनमें सहायता करने और उनकी मार्केटिंग करने के लिए किया जाएगा. इसमें Meta की सभी कंपनियों के प्रोडक्ट पर धोखाधड़ी रोकना और उनका अनुभव बेहतर बनाना शामिल है. हम चेकआउट की इन शर्तों के तहत इकट्ठा की गई जानकारी को एग्रीमेंट की शर्तों और लागू होने वाले कानूनी या विनियामक दायित्वों को पूरा करने के लिए भी करते हैं.
  • हमारे ग्लोबल ऑपरेशन. आप यह स्वीकृति देते हैं कि हम कलेक्ट, स्टोर और उपयोग की जाने वाली जानकारी को अमेरिका और दुनिया भर के अन्य देशों में ट्रांसफ़र और प्रोसेस कर सकते हैं. ऐसा सिर्फ़ तभी किया जाएगा, जब उन लोकेशन पर हमारे ऑफ़िस, सर्विस प्रोवाइडर या पार्टनर हों या हम उनका उपयोग करते हों. स्पष्टता के लिए हम बताना चाहते हैं कि जानकारी का ट्रांसफ़र और प्रोसेसिंग लागू होने वाले सभी डेटा प्रोसेसिंग कानूनों और विनियमों के तहत होगा. आप यह समझते हैं कि जिस देश में आपकी जानकारी स्टोर या प्रोसेस की जाती है, वहाँ के कानून, विनियम और स्टैंडर्ड आपके अपने देश से अलग हो सकते हैं.
c. पेमेंट प्रोसेसिंग सर्विसेज़. Instagram के चैट में पेमेंट के ज़रिए होने वाले ट्रांज़ेक्शन, PayPal, Inc. द्वारा प्रोसेस किए जाते हैं जो हमारी कंपनी से अलग थर्ड पार्टी पेमेंट प्रोवाइडर है और जिससे आपका डायरेक्ट कनेक्शन होता है. आप PayPal की सेवा की शर्तों का पालन करने के लिए अकेले ज़िम्मेदार हैं और पेमेंट को इन्हीं शर्तों (लिंक) के अनुसार प्रोसेस किया जाता है. पेमेंट को Instagram या Meta की किसी अन्य कंपनी द्वारा प्रोसेस नहीं किया जाता.
d. फ़ीस: इस प्रोडक्ट के साथ कोई फ़ीस नहीं ली जाती है.
e. टैक्स: हमारे विक्रेता पेमेंट फ़ीचर का उपयोग करके की गई किसी भी बिक्री से संबंधित सभी टैक्स, ड्यूटी, फ़ीस, सरचार्ज और बिक्री पर लगने वाली किसी भी फ़ीस से जुड़ी सारी ज़िम्मेदारी आपकी है. फिर चाहे इन सभी चीज़ों का निर्धारण करना हो, कलेक्शन करना हो, कटौती करनी हो, रिपोर्टिंग करनी हो और रेमिटेंस करना हो.
  • जब तक लागू कानून के तहत कुछ अलग न कहा गया हो, उस स्थिति को छोड़कर आप यह सहमति देते हैं कि हमारे विक्रेता पेमेंट फ़ीचर का उपयोग करने या उसके ज़रिए प्रोसेस की गई बिक्री के कारण लगने या न लगने वाले टैक्स और अन्य फ़ीस का निर्धारण करने की ज़िम्मेदारी हमारी नहीं है और हम किसी भी ट्रांज़ेक्शन की वजह से लगने वाले टैक्स को कलेक्ट करने, रिपोर्ट करने या रेमिट करने के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं.
19. WhatsApp के चैट में पेमेंट पर लागू होने वाली विशेष शर्तें
चेकआउट की इन शर्तों में किसी भी विरोधाभासी बात होने के बावजूद, नीचे दिए गए प्रावधान खास तौर पर पेमेंट फ़ीचर्स पर उस सीमा तक लागू होते हैं जहाँ तक आप WhatsApp के चैट में पेमेंट से जुड़े फ़ीचर्स प्राप्त करके उनका उपयोग करते हैं.
a. आप WhatsApp के हमारे चैट में पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग सिर्फ़ प्रामाणिक, परमिशन योग्य और कानूनी ट्रांज़ेक्शन के लिए करने और बेचे जाने वाले प्रोडक्ट या सर्विस की सही जानकारी देने की सहमति देते हैं.
b. पेमेंट से जुड़े क्षेत्राधिकार
  • ब्राज़ील में पेमेंट फ़ीचर का उपयोग करना. चेकआउट की इन शर्तों को ब्राज़ील के कानूनों के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा और उनके ही अनुसार इनका अर्थ निकाला जाएगा. फिर भी, आपको पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग करते समय अमेरिका के अंदर और बाहर के सभी लागू होने वाले एक्सपोर्ट कंट्रोल, व्यापारिक प्रतिबंधों और मनी लॉन्डरिंग विरोधी कानूनों (“व्यापार नियंत्रण कानून”) का पालन करना होगा.
  • चेकआउट की इन शर्तों के संदर्भ में, जहाँ आप रहते हैं, उस स्थान को ही किए गए पेमेंट का अधिकार क्षेत्र माना जाएगा.
c. ब्राज़ील में पेमेंट से जुड़े मामलों के समाधान का स्थान. चेकआउट की इन शर्तों के कारण उत्पन्न या इनसे संबंधित किसी भी क्लेम, एक्शन के कारण या विवाद पर ब्राज़ील के कानून लागू होंगे और आप अपने क्लेम का समाधान ब्राज़ील में स्थित किसी भी ऐसे सक्षम न्यायालय में कर सकते हैं, जिसके पास उस क्लेम के निराकरण का अधिकार हो.
d. ट्रांज़ेक्शन, आपके और यूज़र के बीच होता है. Meta, WhatsApp या Meta की कोई अन्य कंपनी ऐसे ट्रांज़ेक्शन में पार्टी नहीं है.
e. WhatsApp प्लेटफ़ॉर्म. WhatsApp, विक्रेता और यूज़र के बीच WhatsApp चैट में पेमेंट से जुड़े किसी भी ट्रांज़ेक्शन के बारे में इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन करने के लिए WhatsApp प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराएगा. इन इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन में पेमेंट वाले मैसेज भेजना, फ़ोन कॉल करना और ऑर्डर की जानकारी, पेमेंट लिंक और पेमेंट कन्फ़र्मेशन भेजना शामिल हो सकता है (“WhatsApp कम्युनिकेशन”). WhatsApp चैट में पेमेंट फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए, विक्रेता और यूज़र दोनों का WhatsApp प्लेटफ़ॉर्म पर अकाउंट होना चाहिए (क्रमानुसार “मर्चेंट अकाउंट” और “कंज़्यूमर अकाउंट”). स्पष्टता के लिए हम बताना चाहते हैं कि मर्चेंट अकाउंट और कंज़्यूमर अकाउंट की ओनरशिप WhatsApp के पास है और जो कोई मर्चेंट अकाउंट और कंज़्यूमर अकाउंट उपयोग कर रहा है, वह सर्विस WhatsApp दे रहा है. किसी भी मर्चेंट अकाउंट या कंज़्यूमर अकाउंट का किसी भी तरह से अनधिकृत उपयोग या एक्सेस के लिए Meta उत्तरदायी नहीं होगा.
f. पेमेंट प्रोसेसिंग सर्विसेज़. WhatsApp चैट में पेमेंट फ़ीचर, आपके द्वारा चुने गए ऐसे थर्ड पार्टी पेमेंट प्रोसेसर द्वारा प्रोसेस किया जाता है, जो किसी भी तरह से हमारी कंपनी से जुड़ा नहीं होता, जिसके साथ आप सीधे तौर पर कनेक्ट होते हैं. आप अपने पेमेंट प्रोसेसर की सेवा की शर्तों का पालन करने के लिए अकेले ज़िम्मेदार हैं और पेमेंट को इन्हीं शर्तों के अनुसार प्रोसेस किया जाता है. Meta की कंपनियाँ लाइसेंस प्राप्त वित्तीय या पेमेंट संस्था नहीं हैं; वे कस्टमर के पेमेंट के संबंध में कोई भी राशि प्राप्त, ट्रांसफ़र, प्रोसेस या स्टोर नहीं करतीं; वे पेमेंट प्रोसेसर्स के लिए सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम नहीं करतीं; और वे पेमेंट प्रोसेसर्स, पेमेंट सिस्टम या वित्तीय या पेमेंट संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली सर्विस में आने वाली रुकावट या विफलता या उनके काम या चूक के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं, जिसमें राशि का पेमेंट, सेटलमेंट और क्लीयरेंस शामिल है. अगर किसी वित्तीय या पेमेंट संस्था में आपका कोई डिपॉज़िट अकाउंट है, तो उस अकाउंट के संबंध में आपकी वित्तीय या पेमेंट संस्था से आपका अलग रिलेशनशिप है और Meta की कंपनियों का इस संबंध में आपकी वित्तीय या पेमेंट संस्था से कोई लेना-देना नहीं होगा, भले ही आपकी वित्तीय या पेमेंट संस्था एक पेमेंट प्रोसेसर हो. यूज़र पेमेंट से जुड़ा सारा डेटा, विक्रेता के थर्ड पार्टी पेमेंट प्रोसेसर को दिया जाएगा और वे ही इसे सीधे स्टोर करके रख सकते हैं.
g. स्पष्टता के लिए हम बताना चाहते हैं कि WhatsApp कम्युनिकेशन भेजने और / या पाने की सुविधा WhatsApp द्वारा आपको दी गई एक अलग बिज़नेस सर्विस है. विक्रेता पेमेंट फ़ीचर्स के ज़रिए यूज़र की निजी या वित्तीय जानकारी की अनधिकृत एक्सेस या उपयोग के लिए Meta की कंपनियाँ जवाबदेह नहीं होंगी और उसके लिए सिर्फ़ विक्रेता ज़िम्मेदार होगा.
h. फ़ीस: न तो Meta और न ही WhatsApp इस प्रोडक्ट के लिए कोई फ़ीस लेता है. इसमें ऊपर दिए गए सेक्शन 3.d में बताई गई चार्जबैक फ़ीस भी शामिल है
i. टैक्स: हमारे पेमेंट फ़ीचर का उपयोग करने या उसके ज़रिए की गई किसी भी बिक्री की वजह से लगने वाले किसी भी टैक्स, ड्यूटी, फ़ीस, सरचार्ज और किसी भी तरह की अन्य फ़ीस से जुड़ी सारी ज़िम्मेदारी आपकी है. फिर वह चाहे इन सभी चीज़ों का निर्धारण करना हो, कलेक्शन करना हो, कटौती करना हो, रिपोर्टिंग करना हो और रेमिटेंस करना हो.
  • जब तक लागू कानून के तहत कुछ अलग न कहा गया हो, उस स्थिति को छोड़कर आप यह सहमति देते हैं कि हमारे विक्रेता पेमेंट फ़ीचर का उपयोग करने या उसके ज़रिए प्रोसेस की गई बिक्री के कारण लगने या न लगने वाले टैक्स और अन्य फ़ीस का निर्धारण करने की ज़िम्मेदारी Meta की कंपनियों की नहीं है और वे किसी भी ट्रांज़ेक्शन पर लगने वाले टैक्स को कलेक्ट करने, रिपोर्ट करने या रेमिट करने के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं.
j. क्षतिपूर्ति. आप Meta, WhatsApp और उनसे संबंधित सहायक कंपनियों, पेरेंट, एफ़िलिएट, डायरेक्टर्स, अधिकारियों, कर्मचारियों, PSP और एजेंट को नीचे दिए गए किसी भी कारण से, उनके संबंध में या उनसे जुड़े किसी भी तरह के दायित्व, क्षति, नुकसान और खर्च (यथोचित कानूनी फ़ीस और लागत सहित) से और उनसे बचाने, क्षतिपूर्ति करने और हानिरहित रखने की सहमति देते हैं:
  • (a) विक्रेता पेमेंट फ़ीचर्स की आपकी एक्सेस या उपयोग, जिसमें उनके संबंध में दी गई जानकारी शामिल है; (b) आपके द्वारा चेकआउट की इन शर्तों का उल्लंघन या कथित उल्लंघन; या (c) आपके द्वारा गलत ढंग से पेश करना. किसी भी क्लेम से बचाने या उसका सेटलमेंट करने के लिए आप हमारे या अन्य Meta कंपनियों को उनकी ज़रूरत के अनुसार पूरा सहयोग देंगे.
k. विक्रेता की शर्तों में संदर्भ के लिए नीचे दी गई पॉलिसी शामिल हैं:
l. प्राइवेसी
  • डेटा पॉलिसी. विक्रेता पेमेंट फ़ीचर्स का उपयोग करते समय Meta और WhatsApp द्वारा प्राप्त किए गए डेटा का उपयोग, Meta की प्राइवेसी पॉलिसी, WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी, WhatsApp पेमेंट की प्राइवेसी पॉलिसी और WhatsApp मर्चेंट सेवा की शर्तें, जो भी लागू हो, उसके तहत किया जाएगा. इन पॉलिसी में बताया गया है कि Meta (Meta Pay सहित), Instagram, Messenger और Meta द्वारा ऑफ़र किए जाने वाले अन्य प्रोडक्ट और फ़ीचर्स (Meta कंपनी का कोई एक या सभी प्रोडक्ट) द्वारा आपके पेमेंट को आसान बनाए जाते समय आपकी जानकारी को कैसे प्रोसेस किया जाता है. कौन-सी जानकारी कलेक्ट की जाएगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप ऊपर बताए गए प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करते हैं. आप WhatsApp हेल्प सेंटर और पेमेंट सेटिंग से ऐप में मौजूद ‘अपनी जानकारी डाउनलोड करें’ फ़ंक्शन का उपयोग करके यह जान सकते हैं कि आप किस तरह अपनी जानकारी एक्सेस और डिलीट कर सकते हैं.
  • पेमेंट डेटा. चैट में पेमेंट फ़ीचर का उपयोग करके आप हमें आपके अकाउंट में उपलब्ध पेमेंट से संबंधित डेटा को आपकी ओर से एक्सेस और प्रोसेस करने की परमिशन इसलिए देते हैं, ताकि हम उस डेटा के ज़रिए आपको सर्विसेज़ दे सकें, प्लेटफ़ॉर्म चला सकें, आपके और यूज़र (आपके कस्टमर) के लिए सर्विसेज़ को बेहतर बना सकें, चीज़ों को समझ सकें, कस्टमाइज़ कर सकें और आपकी मदद कर सकें. हम आपके डेटा का उपयोग आप और आपके कस्टमर्स को पर्सनलाइज़ विज्ञापन दिखाने के लिए भी कर सकते हैं.
  • जानकारी शेयर करना. आप यह स्वीकृति देते हैं कि WhatsApp के चैट में पेमेंट फ़ीचर के लिए साइन अप करते समय आपने जो जानकारी दी थी, हम उसे शेयर कर सकते हैं, ताकि पेमेंट प्रोसेसर्स आपको पेमेंट प्रोसेसिंग सर्विसेज़ दे सकें. पेमेंट प्रोवाइडर, इस जानकारी का उपयोग आपको पेमेंट से जुड़ी सर्विस देने के लिए करते हैं. वे इस जानकारी का उपयोग अपनी शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी में बताए अनुसार भी कर सकते हैं.
  • हम चेकआउट की इन शर्तों के तहत एक्सेस और इकट्ठा की गई जानकारी को Meta की कंपनियों के साथ शेयर कर सकते हैं जिसका उपयोग हमारी बिज़नेस सर्विसेज़, हमारी अन्य सर्विसेज़ और Meta कंपनियों की सर्विसेज़ और प्रोडक्ट को बनाने, चलाने, उपलब्ध कराने, उन्हें बेहतर बनाने, समझने, कस्टमाइज़ करने, उनमें सहायता करने और उनकी मार्केटिंग करने के लिए किया जाएगा. इसमें Meta की सभी कंपनियों के प्रोडक्ट पर धोखाधड़ी होने से रोकना और उनका अनुभव बेहतर बनाना, आपको और यूज़र्स को थर्ड पार्टी प्रोडक्ट और सर्विसेज़ के ऐसे विज्ञापन दिखाना शामिल है जो आपकी/उनकी दिलचस्पी वाले हो सकते हैं. हम इस एग्रीमेंट के तहत इकट्ठा की गई जानकारी को एग्रीमेंट की शर्तों और लागू होने वाले कानूनी या विनियामक दायित्वों को पूरा करने के लिए भी करते हैं.
  • हमारे ग्लोबल ऑपरेशन. आप यह स्वीकृति देते हैं कि हम कलेक्ट, स्टोर और उपयोग की जाने वाली जानकारी को अमेरिका और दुनिया भर के अन्य देशों में ट्रांसफ़र और प्रोसेस कर सकते हैं. ऐसा सिर्फ़ तभी किया जाएगा, जब उन लोकेशन पर हमारे ऑफ़िस, सर्विस प्रोवाइडर या पार्टनर हों या हम उनका उपयोग करते हों. स्पष्टता के लिए हम बताना चाहते हैं कि जानकारी का ट्रांसफ़र और प्रोसेसिंग लागू होने वाले सभी डेटा प्रोसेसिंग कानूनों और विनियमों के तहत होगा. आप यह समझते हैं कि जिस देश में आपकी जानकारी स्टोर या प्रोसेस की जाती है, वहाँ के कानून, विनियम और स्टैंडर्ड आपके अपने देश से अलग हो सकते हैं.
m. लाइसेंस. Meta और WhatsApp के पास Meta की कंपनियों के स्वामित्व के या उनसे जुड़े सभी कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, डोमेन, लोगो, ट्रेड ड्रेस, ट्रेड सीक्रेट, पेटेंट और अन्य बौद्धिक संपदा अधिकारों का उपयोग करने का लाइसेंस है. आप ऐसे कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, डोमेन, लोगो, ट्रेड ड्रेस, ट्रेड सीक्रेट, पेटेंट और अन्य बौद्धिक संपदा अधिकारों का इस्तेमाल तब तक नहीं कर सकते हैं जब तक आप ऐसी बौद्धिक संपदा के ओनर से इनके लिए स्पष्ट रूप से परमिशन नहीं ले लेते.
n. दायित्व की सीमा. विक्रेता द्वारा किए गए सभी ट्रांज़ेक्शन, रिक्वेस्ट, दिए गए सभी निर्देश, ऑर्डर और डायरेक्शन विक्रेता के फ़ैसलों पर आधारित होंगे और उनकी पूरी ज़िम्मेदारी विक्रेता की होगी. ट्रांज़ेक्शन शुरू करने / प्रोसेस करने / कैंसल करने में यूज़र से हुए किसी भी नुकसान/क्षति/लागतों के लिए विक्रेता द्वारा किसी भी तरह से WhatsApp या Meta की किसी अन्य कंपनी को ज़िम्मेदार और/या उत्तरदायी नहीं ठहराया जाएगा. हम किसी भी पेमेंट प्रोवाइडर या उनकी सर्विसेज़ के बारे में स्पष्ट, निहित, वैधानिक या किसी भी अन्य तरीके से कोई भी वादा नहीं करते या कोई वारंटी नहीं देते.
पेमेंट करने के संबंध में हम किसी भी राशि को स्वीकार, कलेक्ट, प्राप्त, ट्रांसमिट, ट्रांसफ़र, प्रोसेस, स्टोर नहीं करते या अन्यथा उसे कब्ज़े, कस्टडी या कंट्रोल में नहीं रखते. हम पेमेंट के ट्रांज़ेक्शन की किसी भी प्रोसेसिंग या सेटलमेंट के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे और हम किसी भी (I) कमाई, रेवेन्यू, लाभ के नहीं होने के लिए आपके या किसी थर्ड पार्टी के लिए जवाबदार नहीं हैं और न ही उत्तरदायी होंगे. बिज़नेस से जुड़े किसी अवसर या अनुमानित बचत, (II) साख या प्रतिष्ठा की कोई हानि, (III) डेटा की कोई हानि या डेटा के करप्ट होने या (IV) किसी राशि के ट्रांसफ़र या ट्रांज़ेक्शन की प्रोसेसिंग और सेटलमेंट के संबंध में, उनसे होने वाली या उनसे जुड़ी परिणामी, विशेष, दंडात्मक, अप्रत्यक्ष या आकस्मिक क्षतियाँ, चाहे वह वारंटी, कॉन्ट्रैक्ट, अपकृत्य, कानून, कठोर उत्तरदायित्व पर आधारित या अन्यथा हो, हम इनमें किसी के लिए भी ज़िम्मेदार नहीं होंगे. भले ही हमें ऐसी क्षतियों या हानियों की संभावना के बारे में चेतावनी दे दी गई हो.
विक्रेता यह सहमति देता है कि उसे Meta, WhatsApp या Meta की किसी अन्य कंपनी के खिलाफ़ विक्रेता पेमेंट फ़ीचर्स के उपयोग के संबंध में कोई भी क्लेम करने का हक नहीं होगा.
20. स्वतंत्र प्रभावशीलता. अगर इस एग्रीमेंट से संबंधित कोई भी प्रावधान एन्फ़ोर्स न किया जा सके, तो उस प्रावधान को हटा दिया जाएगा और एग्रीमेंट का शेष भाग पूरी तरह से प्रभावी बना रहेगा.
21. धारा 19 के तहत, चेकआउट की इन शर्तों को कानून के टकराव के प्रावधानों पर ध्यान दिए बगैर कैलिफ़ोर्निया स्टेट के कानूनों के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा और उनके ही अनुसार इनका अर्थ निकाला जाएगा. आप और Meta यह सहमति देते हैं कि इन चेकआउट शर्तों या इन शर्तों के तहत दिए गए पेमेंट फ़ीचर के कारण या उनके संबंध में होने वाले किसी भी क्लेम, कार्रवाई करने के कारण या विवाद का निपटारा नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट या सैन मैटेओ काउंटी में स्थित स्टेट कोर्ट में किया जाएगा. आप ऐसे किसी क्लेम, कार्रवाई के कारण या विवाद का मुकदमा लड़ने के लिए, इन न्यायालयों में से किसी एक के अधिकार-क्षेत्र को मानने की भी सहमति देते हैं. उपरोक्त मामले में निष्पक्षता रखते हुए आप सहमति देते हैं कि Meta अपने विवेकानुसार आपके निवास के देश के ऐसे किसी भी सक्षम न्यायालय में आपके खिलाफ़ कोई भी क्लेम, कार्रवाई का कारण या विवाद प्रस्तुत कर सकता है जिसके अधिकार-क्षेत्र में वह क्लेम आता है.