न्यूज़ के नियम

अपडेट किया गया 3 सितं 2024
कनाडा का ऑनलाइन न्यूज़ ऐक्ट
ऑनलाइन न्यूज़ ऐक्ट लागू होने के बाद, न्यूज़ प्रकाशकों और ब्रॉडकास्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल न्यूज़ आउटलेट का कंटेंट कनाडा में Facebook और Instagram का उपयोग करने वाले लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगा.
कनाडा के लोग अब Facebook और Instagram पर न तो न्यूज़ देख पाएँगे और न ही शेयर कर पाएँगे. इसमें न्यूज़ आउटलेट का पोस्ट किया गया न्यूज़ कंटेंट भी शामिल है. इसके अलावा, उन्हें अब किसी भी न्यूज़ आउटलेट से जुड़े पेज या अकाउंट के लिंक या कंटेंट दिखाई नहीं देगा.
कनाडा में मौजूद न्यूज़ आउटलेट से जुड़े पेज/अकाउंट को अब उनके पेज/अकाउंट का कंटेंट दिखाई नहीं देगा. अगर वे अपना कंटेंट देखना या एडिट करना चाहते हैं, तो वे Meta Business Suite में लॉग इन कर सकते हैं. कनाडा और उसके बाहर के न्यूज़ आउटलेट से जुड़े पेज/अकाउंट अब भी न्यूज़ लिंक और कंटेंट पोस्ट कर पाएँगे; हालाँकि, कंटेंट कनाडा में दिखाई नहीं देगा. न्यूज़ आउटलेट से जुड़े पेज/अकाउंट के पास विज्ञापन टूल की एक्सेस रहेगी.
Meta की रिव्यू टीम, कानूनी परिभाषाओं के आधार पर न्यूज़ आउटलेट की पहचान करती है. न्यूज़ आउटलेट में वे कंपनियाँ शामिल हैं जिनका मुख्य उद्देश्य, किसी भी फ़ॉर्मेट में (इसमें ऑडियो या ऑडियोविज़ुअल फ़ॉर्मेट शामिल है) ऐसा न्यूज़ कंटेंट बनाना है, जिसमें जनहित से जुड़े मौजूदा मुद्दों या ईवेंट की रिपोर्ट या जाँच की जाती हो या फिर उनके बारे में बताया जाता हो.
कनाडा के ऑनलाइन न्यूज़ ऐक्ट के बारे में Meta की राय जानने के लिए, यहाँ जाएँ.