ऐसा कंटेंट, जिसके खिलाफ़ एक्शन लिया गया
अपडेट किया गया 6 नवं 2024
हम गिनती करते हैं कि हमने अपने स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने के कारण कितने कंटेंट (जैसे पोस्ट, फ़ोटो, वीडियो या कमेंट) या अकाउंट पर एक्शन लिया. यह मीट्रिक हमारी एन्फ़ोर्समेंट एक्टिविटी का दायरा बताता है. एक्शन लेने में कंटेंट को Facebook या Instagram से हटा देना, कुछ ऑडियंस को परेशान कर सकने वाली फ़ोटो या वीडियो को चेतावनी से ढँक देना या अकाउंट को बंद कर देना शामिल हो सकता है. जब हम कंटेंट को कानून लागू करने वाली संस्था के पास भेजते हैं, तब हम उसे अलग से नहीं गिनते.
‘वह कंटेंट जिस पर एक्शन लिया गया’ मीट्रिक को देखकर यह अनुमान लगाना कि हम उल्लंघनों को कितनी कुशलता से ढूँढते हैं या हमारी कम्युनिटी पर उन उल्लंघनों के प्रभाव का अनुमान लगाना दिलचस्प लग सकता है. लेकिन हम जितने कंटेंट पर एक्शन लेते हैं, वो एक पूरी प्रक्रिया का छोटा सा भाग होता है. इससे यह पता नहीं चलता कि उल्लंघन का पता लगाने में कितना समय लगा या यूज़र्स ने उसके Facebook या Instagram पर रहने के दौरान कितनी बार उसे देखा.
जिन बाहरी कारकों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता है, उनके कारण इस मीट्रिक में बढ़ोतरी या कमी आ सकती है. उदाहरण के लिए, ऐसे साइबर हमले के बारे में सोचें जिसमें स्पैमर्स एक ही दुर्भावनापूर्ण URL दिखाने वाली 1 करोड़ पोस्ट शेयर करें. उस URL के बारे में पता लगने के बाद हम उन 1 करोड़ पोस्ट को हटा देंगे. ‘वह कंटेंट जिस पर एक्शन लिया गया’ रिपोर्ट में कंटेंट की संख्या 1 करोड़ दर्ज की जाएगी, जो एक बहुत बड़ी बढ़ोतरी होगी. लेकिन इस आँकड़े का मतलब यह नहीं होगा कि हम स्पैम पर एक्शन लेने में और कुशल हो गए हैं; बल्कि इसका मतलब यह होगा कि स्पैमर्स ने उस महीने को Facebook पर आसान से स्पैम से हमला करने के लिए चुना था, जिसका पता लगाना आसान था. ‘वह कंटेंट जिस पर एक्शन लिया गया’ से यह भी पता नहीं चलता कि उसमें से कितने स्पैम ने वास्तव में यूज़र्स को प्रभावित किया: हो सकता है कि लोगों ने कुछ बार, कुछ सौ बार या हज़ार बार उसे देखा हो. (वह जानकारी व्यापकता में कैप्चर की जाती है.) साइबर हमले के बाद ऐसे कंटेंट की संख्या में तेज़ी से कमी आ सकती है जिसके खिलाफ़ एक्शन लिया गया है. फिर भले ही हमारी पहचान करने की प्रक्रिया में सुधार आ रहा हो.
कंटेंट कुछ भी हो सकता है, जैसे कोई पोस्ट, फ़ोटो, वीडियो या कमेंट.
हम कंटेंट और एक्शन की गिनती कैसे करते हैं
अलग-अलग कंटेंट की गणना करने का हमारा तरीका जटिल हो सकता है और यह समय के साथ विकसित हुआ है. जुलाई 2018 में हमने यह स्पष्ट करने के लिए अपने तरीकों में बदलाव कर दिया है कि हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण हमने कितने अलग-अलग कंटेंट पर एक्शन लिया है और हम सबसे सटीक और सार्थक मीट्रिक प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत अपने इन तरीकों को बेहतर बनाते रहेंगे. कुल मिलाकर हमारा इरादा यह है कि हम उन कंटेंट आइटम की कुल संख्या को सटीकता से बता सकें, जिन पर हमने अपनी पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण एक्शन लिया है.
हम Facebook और Instagram पर कंटेंट की गिनती अलग-अलग तरह से करते हैं.
Facebook पर बिना फ़ोटो या वीडियो वाली कोई पोस्ट या फिर एक फ़ोटो या वीडियो को एक कंटेंट के तौर पर गिना जाता है. इसका मतलब है कि नीचे बताए गए सारे कंटेंट को हटाए जाने पर एक्शन लिए गए कंटेंट में एक कंटेंट के तौर पर गिना जाएगा: एक फ़ोटो वाली कोई पोस्ट, जो उल्लंघन करती हो; टेक्स्ट वाली कोई पोस्ट, जो उल्लंघन करती हो; और टेक्स्ट या एक फ़ोटो वाली कोई पोस्ट, जिसमें टेक्स्ट या फ़ोटो या फिर दोनों ही उल्लंघन करते हों.
जब किसी Facebook पोस्ट में एक से ज़्यादा फ़ोटो या वीडियो होते हैं, तो हम हर फ़ोटो या वीडियो को अलग-अलग कंटेंट के रूप में गिनते हैं. उदाहरण के लिए अगर हम चार फ़ोटो वाली किसी Facebook पोस्ट से उल्लंघन करने वाली दो फ़ोटो को हटाएँ, तो हम एक्शन लिए गए कंटेंट में इन्हें दो कंटेंट के तौर पर गिनेंगे: हटाई गई हर फ़ोटो को एक कंटेंट माना जाएगा. पूरी पोस्ट हटाने पर हम पोस्ट को भी गिनते हैं. उदाहरण के लिए अगर हम चार फ़ोटो वाली किसी Facebook पोस्ट को हटाएँ, तो एक्शन लिए गए कंटेंट में हम इन्हें पाँच कंटेंट के तौर पर गिनेंगे: हटाई गई हर फ़ोटो को एक कंटेंट माना जाएगा और उस पोस्ट को एक अलग कंटेंट माना जाएगा. अगर हम किसी पोस्ट से अटैच की हुई कुछ ही फ़ोटो और वीडियो को हटाएँ, तो हम केवल उन फ़ोटो या वीडियो की ही गिनती करते हैं.
Instagram पर अगर किसी पोस्ट में उल्लंघन करने वाला कंटेंट हो, तो हम उस पूरी पोस्ट को ही हटा देते हैं और ‘वो कंटेंट जिस पर एक्शन लिया गया’ में हम इसे एक कंटेंट के तौर पर गिनते हैं, चाहे उस पोस्ट में कितनी भी फ़ोटो या वीडियो हों.
कभी-कभी कोई कंटेंट एक से ज़्यादा स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है. मूल्यांकन के लिए हम ऐसे कंटेंट पर एक सबसे प्रमुख उल्लंघन के आधार पर ही एक्शन लेते हैं. आम तौर पर यह उल्लंघन सबसे गंभीर स्टैंडर्ड का उल्लंघन होगा. अन्य मामलों में हम रिव्यूअर से उल्लंघन के प्रमुख कारण के बारे में फ़ैसला लेने के लिए कहते हैं.
हम उल्लंघनों को लेबल कैसे करते हैं
जब भी हम किसी कंटेंट पर एक्शन लेते हैं, तो हम उस पर लेबल लगा देते हैं कि इस कंटेंट में अमुक पॉलिसी का उल्लंघन किया गया है. जब रिव्यूअर्स रिपोर्ट देखते हैं, तो पहले वे यह देखते हैं कि कंटेंट हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करता है या नहीं. अगर इसका जवाब हाँ होता है, तो इसके बाद वे उस पर उल्लंघन के प्रकार का लेबल लगा देते हैं.
पहले, हम रिव्यूअर्स से फ़ैसले लेते समय उल्लंघनों को लेबल करने के लिए नहीं कहते थे. इसके बजाय तब हम यूज़र्स द्वारा रिपोर्ट सबमिट करते समय हमें दी गई जानकारी पर निर्भर रहते थे. 2017 में हमने अपनी रिव्यू प्रक्रिया को अपग्रेड किया ताकि हम ऐसी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी भी दर्ज कर सकें कि रिव्यूअर्स ने किसी कंटेंट को क्यों हटाया, इससे हमें और भी ज़्यादा सटीक मीट्रिक बनाने में मदद मिली. हमने अपनी डिटेक्शन टेक्नोलॉजी को भी अपडेट किया ताकि यह उल्लंघनों को ढूँढने, उन्हें फ़्लैग करने और हटाने पर उन्हीं लेबल का उपयोग करे, जिनका उपयोग हमारे रिव्यूअर्स अपने फ़ैसलों में करते हैं.
किसी निश्चित मानक उल्लंघन के लिए जिस कंटेंट पर एक्शन लिया गया उसकी गिनती करने के लिए हमें एक्शन लेते समय हर बार उल्लंघन को लेबल करना चाहिए.
वे अकाउंट जिन पर फ़ेक होने के कारण एक्शन लिया गया
फ़ेक अकाउंट के लिए हम अपनी रिपोर्ट में “वो कंटेंट जिस पर एक्शन लिया गया” के बजाय “वो अकाउंट जिन पर एक्शन लिया गया” दर्ज करते हैं. “वे अकाउंट जिन पर एक्शन लिया गया” उन अकाउंट की संख्या होती है जिन्हें हम फ़ेक होने के कारण बंद कर देते हैं.
ध्यान रखें
जिस कंटेंट पर एक्शन लिया गया” और “जिन अकाउंट पर एक्शन लिया गया उनमें वे मामले शामिल नहीं होते हैं, जहाँ हम कंटेंट या अकाउंट को बनाए जाने से पहले ही ब्लॉक कर देते हैं, ऐसा हम तब करते हैं जब हम पाते हैं कि स्पैमर्स किसी पोस्ट को बहुत ज़्यादा बार पोस्ट करने या फ़ेक अकाउंट बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर हम इन ब्लॉक को शामिल कर लें, तो बंद किए गए फ़ेक अकाउंट और हटाए गए स्पैम कंटेंट की संख्या काफ़ी बढ़ जाएगी (संभवतः हर दिन करोड़ों की संख्या होगी).
जब हम URL पर एक्शन लेते हैं, तो हम उन लिंक को शामिल करने वाले सारे मौजूदा या आने वाले कंटेंट को हटा देते हैं. अगर कोई यूज़र इस कंटेंट को Facebook पर दिखाने की कोशिश करता है, तो इसके आधार पर हम मूल्यांकन करते हैं कि हमने कितने कंटेंट पर एक्शन लिया है.
हम अकाउंट, पेज, ग्रुप और ईवेंट पर लिए गए एक्शन का मूल्यांकन कैसे करते हैं
Facebook पर यूज़र अकाउंट, पेज, ग्रुप या ईवेंट में बहुत सारा कंटेंट हो सकता है. इनमें मौजूद कंटेंट या व्यवहार के आधार पर इनमें से किसी से भी हमारी पॉलिसी का उल्लंघन हो सकता है. हम आम तौर पर किसी अकाउंट, पेज, ग्रुप या ईवेंट के अंदर के सारे कंटेंट को देखे बिना यह तय कर सकते हैं कि वह अकाउंट, पेज, ग्रुप या ईवेंट स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है. अगर हम किसी अकाउंट, पेज, ग्रुप या ईवेंट को बंद कर देते हैं, तो यूज़र्स को अपने आप ही उसमें मौजूद सारे कंटेंट की एक्सेस मिलनी बंद हो जाती है.
कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट रिपोर्ट में शामिल मीट्रिक में हम अकाउंट, पेज, ग्रुप या ईवेंट के केवल उसी कंटेंट को गिनते हैं, जिसे हमने इन चीज़ों के अपने रिव्यू के दौरान उल्लंघन करने वाला पाया हो और जिस पर हमने स्पष्ट तौर पर एक्शन लिया हो. अगर हम उस कंटेंट वाले अकाउंट, पेज, ग्रुप या ईवेंट को बंद करते हैं, तो हम इसके कारण अपने आप हट गए कंटेंट की गिनती नहीं करते हैं.
Facebook पर फ़ेक अकाउंट को छोड़कर, इस रिपोर्ट में फ़िलहाल किसी भी उल्लंघन के लिए अकाउंट से संबंधित कोई मीट्रिक शामिल नहीं है. यह रिपोर्ट उन पेज, ग्रुप या ईवेंट के लिए किसी भी मीट्रिक की रिपोर्ट नहीं करती है, जिन पर हमने किसी भी उल्लंघन के लिए एक्शन लिया है — बस उन ऑब्जेक्ट में आने वाला कंटेंट.
कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट की नई रिपोर्ट देखें