वह कंटेंट, जिसे लेकर अपील की गई
अपडेट किया गया 18 नवं 2022
Facebook और Instagram पर पॉलिसी के उल्लंघनों के लिए, हम उस कंटेंट (जैसे पोस्ट, फ़ोटो, वीडियो या कमेंट) की संख्या मापते हैं जिन पर लोग तब अपील करते हैं जब हम उन पर हमारी पॉलिसी के विरुद्ध जाने के लिए एक्शन ले चुके होते हैं.
अगर किसी फ़ैसले के खिलाफ़ अपील करने की परमिशन है और लोगों को यह नोटिफ़िकेशन भेजा जाता है कि उनका कंटेंट हटा दिया गया है या चेतावनी के साथ छिपा दिया गया है, तो वे हमसे उस फ़ैसले पर फिर से विचार करने की अपील कर सकते हैं. जब कोई व्यक्ति फ़ैसले के खिलाफ़ अपील करता है, तो Meta पोस्ट का फिर से रिव्यू करता है और तय करता है कि यह हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का पालन करती है या नहीं. इस प्रोसेस से लोग हमें यह बता सकते हैं कि क्या उनके अनुसार हमसे गलती हुई है. एक निष्पक्ष सिस्टम बनाने के लिए ऐसा करना ज़रूरी है.
इस मीट्रिक को कंटेंट से जुड़े हमारे फ़ैसलों की सटीकता का संकेत नहीं समझा जाना चाहिए, क्योंकि लोग कई अलग-अलग कारणों से अपील कर सकते हैं.
हम उस कंटेंट के हिस्सों की कुल संख्या की रिपोर्ट करते हैं, जिसके लिए हर तिमाही में एक अपील सबमिट की गई, जैसे कि 1 जनवरी से 31 मार्च तक. ध्यान रखें कि इसका मतलब यह है कि संख्याओं की तुलना सीधे तौर पर उस कंटेंट से जिस पर एक्शन लिया गया है या उसी तिमाही के लिए रीस्टोर किए गए कंटेंट से नहीं की जा सकती. ऐसा हो सकता है कि रीस्टोर किए गए कुछ कंटेंट के लिए पिछली तिमाही में अपील की गई हो और अपील किए गए कुछ कंटेंट को अगली तिमाही में रीस्टोर किया जाए.
बाहरी कारकों या इंटरनल प्रोसेस के कारण यह संख्या कम या ज़्यादा हो सकती है. उदाहरण के लिए, किसी ऑफ़लाइन ईवेंट या ऐसे स्पैम हमले के बारे में सोचें, जिसके कारण Facebook पर और भी उल्लंघनकारी पोस्ट हो रही हैं. नतीजतन, हम सामान्य से ज़्यादा पोस्ट पर एक्शन लेंगे. चूँकि हम ज़्यादा कंटेंट पर एक्शन ले चुके हैं, इसलिए तुलनात्मक रूप से बड़ी संख्या में अपीलें मिल सकती हैं. अपील की संख्या में इस बढ़ोत्तरी का यह मतलब नहीं है कि Meta ने बहुत सारे गलत निर्णय लिए, इसका बस यह मतलब है कि ज़्यादा लोगों ने हमारे फ़ैसलों के खिलाफ़ अपील करना चुना है.
कंटेंट कुछ भी हो सकता है, जैसे कि कोई पोस्ट, फ़ोटो, वीडियो या कमेंट. अलग-अलग कंटेंट की गणना करने का हमारा तरीका जटिल हो सकता है और यह समय के साथ बेहतर हुआ है. कंटेंट पर एक्शन लेने के हमारे मीट्रिक के बारे में और जानें.
Meta के फ़ैसलों के खिलाफ़ अपील करने की प्रक्रिया किस तरह काम करती है
मान लें कि कोई व्यक्ति एक पोस्ट प्रकाशित करता है, जिसे हम अपनी पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण Facebook से हटाने का फ़ैसला करते हैं. इसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति को सूचना दी जाती है और उसे फ़ैसले को स्वीकार करने या अस्वीकार करके रिव्यू की रिक्वेस्ट करने का विकल्प दिया जाता है.
अगर वे फ़ैसले से असहमत होते हैं, तो कंटेंट को एक बार फिर रिव्यू के लिए सबमिट किया जाता है. जब हम इस कंटेंट का रिव्यू करेंगे, तो यह Facebook पर अन्य लोगों को दिखाई नहीं देगा.
अगर रिव्यूअर मूल फ़ैसले को सही बताता है, तो उस कंटेंट को Facebook से हटा दिया जाएगा. हालाँकि, अगर रिव्यूअर पहले फ़ैसले से सहमत नहीं है और वह इसे न हटाए जाने का फैसला करता है, तो इस कंटेंट को किसी अन्य रिव्यूअर के पास भेजा जाएगा. फिर इस रिव्यूअर का फ़ैसला यह तय करेगा कि कंटेंट Facebook पर रहेगा या नहीं.
किस बारे में अपील की जा सकती है
आज, हम Facebook और Instagram पर कई प्रकार के उल्लंघनों के लिए अपील करने की सुविधा देते हैं. हम सुरक्षा से जुड़े गंभीर उल्लंघनों के मामलों में कंटेंट को हटाने के फ़ैसले के खिलाफ़ अपील करने का अवसर नहीं देते, जैसे बाल शोषण की फ़ोटो. अपील की रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए हम ह्यूमन रिव्यू और टेक्नोलॉजी, दोनों का उपयोग करते हैं. व्यस्त दिनों में, हो सकता है कि हम अपनी रिव्यू क्षमता के आधार पर हर कंटेंट का रिव्यू न कर पाएँ.
हम न केवल उस कंटेंट के लिए अपील करने की सुविधा देते हैं जिस पर हमने एक्शन लिया, बल्कि उस कंटेंट के लिए भी यह सुविधा देते हैं जिसकी रिपोर्ट की गई थी लेकिन उस पर एक्शन नहीं लिया गया. ये रिपोर्टर अपील, कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट रिपोर्ट में शामिल नहीं की जाती हैं.
हम अकाउंट, पेज, ग्रुप और ईवेंट पर की गई अपीलों का मूल्यांकन कैसे करते हैं
कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट रिपोर्ट में फिलहाल उन अकाउंट, पेज, ग्रुप और ईवेंट के लिए अपील के कोई मीट्रिक शामिल नहीं हैं, जिन पर हमने एक्शन लिया था.
कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट की नई रिपोर्ट देखें