हमारी पॉलिसी को बेहतर तरीके से समझाने पर ज़्यादा ध्यान देना

अपडेट किया गया 5 दिसं 2024
  • गर्मियों के दौरान, हमने क्रिएटर्स के लिए एक Facebook फ़ीचर लॉन्च किया, जिसके ज़रिए लोगों ने एक एजुकेशनल प्रोग्राम पूरा करके पॉलिसी के उल्लंघन की अपनी पहली स्ट्राइक को हटाया.
  • अब हमने इस फ़ीचर को पूरे Facebook और Instagram पर उपलब्ध करा दिया है.
  • यह फ़ीचर, पॉलिसी के सबसे गंभीर उल्लंघनों के लिए उपलब्ध नहीं है और उल्लंघन करने वाले कंटेंट को अब भी हटाया जाएगा.
हमारे एक साथ मिलाए गए मौजूदा कम्युनिटी स्टैंडर्ड यह बताते हैं कि Instagram, Threads, Facebook और Messenger पर किस चीज़ की परमिशन है और किस चीज़ की नहीं. जब किसी कंटेंट से इन स्टैंडर्ड का उल्लंघन होता है, तो हम उस कंटेंट को हटा देते हैं और उसे पोस्ट करने वाले अकाउंट पर एक "स्ट्राइक" लगाते हैं. खास तौर पर गंभीर उल्लंघनों के मामले में, जैसे-जैसे स्ट्राइक की संख्या बढ़ती है, वैसे-वैसे अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं.
हालाँकि, हम जानते हैं कि गलतियाँ सभी से होती हैं. हमारी रिसर्च से पता चलता है कि ज़्यादातर यूज़र्स का इरादा हमारे नियमों का उल्लंघन करने का नहीं होता है और हो सकता है कि उन्हें पता भी न हो कि वे ऐसा कर रहे हैं. इसलिए, इन गर्मियों में हमने Facebook पर प्रोफ़ेशनल मोड का उपयोग करने वाले क्रिएटर्स के लिए एक नया फ़ीचर उपलब्ध कराया, जिसके ज़रिए लोगों ने ज़्यादातर पहली बार होने वाले पॉलिसी के उल्लंघन के लिए अपनी पहली गलती को सही किया. अब हमने उस फ़ीचर को Facebook पर सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है और हम इसे Instagram पर भी उपलब्ध कराने जा रहे हैं.
इस फ़ीचर के ज़रिए लोग एक छोटे-से एजुकेशनल प्रोग्राम को पूरा करके अपनी पहली स्ट्राइक और उल्लंघन के कारण अकाउंट पर लगने वाले किसी भी प्रतिबंध को हटा सकते हैं. हमारा मानना है कि लोगों के अकाउंट पर बस प्रतिबंध लगा देने के बजाय हमारी पॉलिसी को बेहतर तरीके से समझाने पर ध्यान देना एक ज़्यादा असरदार तरीका होगा, जिससे लोगों को इन्हें समझने में मदद मिलेगी और हमारे प्लेटफ़ॉर्म को सुरक्षित रखा जा सकेगा. इन गर्मियों में हमारे शुरुआती लॉन्च से हमें जो परिणाम मिले, वे काफ़ी अच्छे हैं. जिन लोगों ने पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से लगी अपनी पहली स्ट्राइक को हटा लिया, उनकी यह कहने की संभावना ज़्यादा थी कि उन्होंने Facebook के पॉलिसी से जुड़े फ़ैसलों को समझ लिया है और उनकी उस पॉलिसी का फिर से उल्लंघन करने की संभावना कम हो गई है. असल में, हमने पाया कि 15% ज़्यादा लोगों को लगता है कि उन्होंने हमारी पॉलिसी और एन्फ़ोर्समेंट को बेहतर तरीके से समझा है.
हम कम्युनिटी स्टैंडर्ड के सबसे गंभीर उल्लंघनों के लिए इस एजुकेशनल प्रोग्राम की सुविधा नहीं देंगे, जैसे कि ऐसा कंटेंट पोस्ट करना, जिसमें यौन शोषण, ज़्यादा जोखिम वाली दवाओं की बिक्री या खतरनाक संगठनों और लोगों का महिमामंडन शामिल हो.
हम Instagram पर सभी के लिए इस फ़ीचर को उपलब्ध करवाने का काम करते रहेंगे और आने वाले समय में इस फ़ीचर की निगरानी व विस्तार करते रहेंगे.
यह कैसे काम करेगा
जब कोई व्यक्ति पहली बार किसी पॉलिसी का उल्लंघन करेगा, तो ज़्यादातर मामलों में उन्हें अब दो विकल्पों के साथ एक नोटिफ़िकेशन दिखाई देगा: फ़ैसले के खिलाफ़ अपील करें या चेतावनी हटाएँ. वे 'चेतावनी हटाएँ' विकल्प को चुन सकते हैं और ऐप में उन्हें उस पॉलिसी से जुड़े एक छोटे-से एजुकेशनल कोर्स में बारे में गाइड किया जाएगा, जिसका उन्होंने उल्लंघन किया था. यह कोर्स पूरा करने पर, उस स्ट्राइक और उसके साथ लगाए गए किसी भी प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा. यह विकल्प Facebook प्रोफ़ाइल, पेज और Instagram प्रोफ़ाइल पर पहली बार लगी स्ट्राइक के लिए 12 महीने की अवधि में एक बार उपलब्ध होता है.
remove warning
remove warning
remove warning
remove warning
हम जानते हैं कि गलतियाँ सभी से होती हैं और हमारे ऐप का उपयोग करने वाले ज़्यादातर लोगों का इरादा हमारे नियमों को तोड़ने का नहीं होता है. ठीक इसी तरह, हम यह भी जानते हैं कि कभी-कभी हमारे एन्फ़ोर्समेंट में भी गलतियाँ हो जाती हैं, जिसकी वजह से कंटेंट पोस्ट करने वाले व्यक्ति को भ्रम हो सकता है. हमें उम्मीद है कि इस प्रोग्राम से हमारे ऐप का उपयोग करने वाले लोगों के अनुभव बेहतर होंगे और हम आने वाले समय में ज़रूरत के हिसाब से इस प्रोग्राम में बदलाव करते रहेंगे.