नफ़रतपूर्ण आचरण

पॉलिसी का विवरण

बदलाव का लॉग
पॉलिसी बनाने का कारण
हमारा मानना है कि लोग तब खुलकर अपनी बात रख पाते हैं और अन्य लोगों से कनेक्ट हो पाते हैं, जब उन्हें लगता है कि कोई भी व्यक्ति उनकी पहचान के आधार पर उनका विरोध नहीं करेगा. इसलिए हम Facebook, Instagram या Threads पर नफ़रतपूर्ण आचरण की परमिशन नहीं देते.
हम नफ़रतपूर्ण आचरण को विचारधारा या संस्थानों के खिलाफ़ नहीं, बल्कि लोगों के खिलाफ़ सीधे हमले के रूप में परिभाषित करते हैं, जिनका आधार ये चीज़ें हैं, जिन्हें हम सुरक्षित विशिष्टताएँ (PC) कहते हैं: नस्ल, प्रजाति, राष्ट्रीयता, दिव्यांगता, धार्मिक मान्यता, जाति, सेक्शुअल ओरिएंटेशन, लिंग, लैंगिक पहचान और गंभीर बीमारी. इसके अलावा, किसी अन्य सुरक्षित विशिष्टता के साथ रेफ़रेंस दिए जाने पर हम उम्र को भी एक सुरक्षित विशिष्टता मानते हैं. हम शरणार्थियों, प्रवासियों, अप्रवासियों और शरण चाहने वालों को बेहद गंभीर हमलों (नीचे टियर 1) से भी बचाते हैं. हालाँकि, हम इमिग्रेशन पॉलिसी पर कमेंट करने और उसकी आलोचना करने की परमिशन भी देते हैं. इसी तरह से हम कामकाज जैसी गैर-सुरक्षित विशिष्टताओं को भी कुछ सुरक्षा देते हैं, जब उनका रेफ़रेंस किसी सुरक्षित विशिष्टता के साथ दिया जाता है. कभी-कभी स्थानीय बोली के आधार पर हम कुछ खास शब्दों या वाक्यांशों को सुरक्षित विशिष्टताओं के लिए अक्सर उपयोग की जाने वाली प्रॉक्सी मानते हैं.
हम अमानवीय भाषा, गंभीर अनैतिकता या अपराध के आरोप और गालियाँ हटा देते हैं. हम हानिकारक रूढ़िवादिता के उपयोग को भी हटा देते हैं, इसे हम मनुष्यों से कमतर बताने वाली तुलना के रूप में परिभाषित करते हैं, इनका उपयोग ऐतिहासिक रूप से विशेष ग्रुप्स पर हमला करने, उन्हें डराने या उनका बहिष्कार करने के लिए किया जाता था और अक्सर उनका लिंक ऑफ़लाइन हिंसा से होता है. अंत में, हम गंभीर अपमानों, तिरस्कार या नफ़रत की अभिव्यक्तियों, कोसने वाले शब्दों और बहिष्कार या अलग करने के आह्वानों को तब हटा देते हैं जब उन्हें सुरक्षित विशिष्टता वाले लोगों के लिए उपयोग किया जाता है. गंभीरता के आधार पर इस भाषा को दो टियर में बाँटा गया है, जिनके बारे में नीचे बताया गया है.
हमें पता है कि लोग कभी-कभी ऐसा कंटेंट शेयर करते हैं, जिसमें गालियाँ या किसी अन्य व्यक्ति की भाषा होती है, लेकिन उसका उद्देश्य ऐसी भाषा की निंदा करना या उसकी रिपोर्ट करना होता है. अन्य मामलों में, हमारे स्टैंडर्ड का अन्यथा उल्लंघन करने वाली भाषा का उपयोग खुद के संबंध में या सशक्तिकरण लाने के उद्देश्य से भी किया जाता है. इस भाषा में गालियाँ शामिल हैं. हम इस तरह की अभिव्यक्ति को तब परमिशन देते हैं, जब वक्ता का इरादा स्पष्ट होता है. उद्देश्य स्पष्ट न होने पर, हम उनका कंटेंट हटा भी सकते हैं.
लोग कभी-कभी उन जगहों की ऐक्सेस की चर्चा करते समय सैक्स या लिंग एक्सक्लूसिव भाषा का उपयोग करते हैं जिन्हें अक्सर सैक्स या लिंग द्वारा सीमित किया जाता है, जैसे बाथरूम, खास स्कूल, खास सेना, कानून लागू करने वाली संस्था या शिक्षकों के रोल और स्वास्थ्य या सहायता समूह. अन्य मामलों में, वे राजनैतिक या धार्मिक विषयों की चर्चा के संदर्भ में बहिष्कार का आह्वान करते हैं या अपमानजनक भाषा का उपयोग करते हैं, जैसे ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों, इमिग्रेशन या होमोसैक्शुएलिटी की चर्चा करते समय. अंत में, कभी-कभी लोग रोमांटिक ब्रेक-अप के संदर्भ में किसी खास लिंग को कोसते हैं. हमारी पॉलिसीज़ को इस तरह की भाषा को जगह देने के लिए बनाया गया है.
यह पोस्ट न करें:
टियर 1
लिखित या विज़ुअल तौर पर, उपरोक्त सुरक्षित विशिष्टताओं या इमिग्रेशन स्टेटस के आधार पर किसी व्यक्ति या लोगों के ग्रुप को निशाना बनाने वाला कंटेंट (उन सभी ग्रुप्स को छोड़कर जिनका वर्णन हिंसक अपराध या यौन अपराध करने वाले ग्रुप के रूप में किया गया हो या जो ग्रुप के आधे से कम लोगों का प्रतिनिधित्व करते हों):
  • निम्न सहित पशुओं, पेथोजेन या जीवन के मनुष्य से कमतर रूपों से तुलना या सामान्यीकरण के रूप में नीचा दिखाने वाली भाषा:
    • कीड़े (कॉकरोच, टिड्डियों सहित, लेकिन इन तक सीमित नहीं)
    • सामान्य तौर पर पशु या विशेष प्रकार के पशु जिन्हें पारंपरिक तौर पर हीन माना जाता हो (इनके सहित, लेकिन इन तक सीमित नहीं: अश्वेत लोग और बंदर या बंदर जैसे जीव; यहूदी लोग और चूहे; मुसलमान लोग और सूअर; मैक्सिकन लोग और कीड़े)
    • जीवाणु, विषाणु या रोगाणु
    • अमानवीयता (इनके सहित लेकिन इन तक सीमित नहीं: असभ्य, शैतान, राक्षस)
  • गंभीर अनैतिकता या अपराध के आरोप:
    • यौन शिकारी और बालकामुक (इनके सहित लेकिन इन तक सीमित नहीं: बकरियों या सुअरों से यौन संबंध बनाने वाले मुसलमान)
    • हिंसक अपराधी (इनके सहित लेकिन इन तक सीमित नहीं: आतंकवादी, हत्यारे)
  • निम्न नुकसानों के आह्वान और आशाएँ (हिंसा के गंभीर या खास खतरों और आह्वानों की चर्चा हमारी हिंसा और उकसावे से जुड़ी पॉलिसी में की गई है):
    • किसी बीमारी का संक्रमण करना
    • किसी प्राकृतिक आपदा का अनुभव करना
    • स्वयं को क्षति पहुँचाना या आत्महत्या करना
    • बिना किसी अपराधी या तरीके के मृत्यु
    • किसी अपराधी या देवता के बिना दुर्घटनाएँ और जान-माल के अन्य नुकसान
  • नुकसानदेह रूढ़िवाद जो ऐतिहासिक रूप से डर या हिंसा से जुड़ा हो, जैसे ब्लैकफ़ेस; प्रलय से इंकार; इसमें दावा किया जाता है कि यहूदी लोग वित्तीय, राजनैतिक या मीडिया संस्थानों को कंट्रोल करते हैं; दलितों का मामूली मज़दूरों के रूप में संदर्भ; और अश्वेत लोगों की तुलना खेती के औज़ारों से करना.
  • नफ़रत से भरे अपराधों की अवधारणा, घटनाओं या पीड़ितों का मज़ाक उड़ाना, भले ही फ़ोटो में किसी असली व्यक्ति को न दिखाया गया हो.
  • बीमार या बीमारी का अनुभव कर रहे लोगों का उपहास करना.
  • ऐसा कंटेंट जिसमें लोगों का वर्णन गालियों से किया जाता है या उन्हें नकारात्मक रूप से निशाना बनाया जाता है. गालियों को ऐसे शब्दों के रूप में परिभाषित किया गया है जो सुरक्षित विशिष्टताओं के आधार पर लोगों के विरुद्ध सहज रूप से बहिष्कार और भय का माहौल बनाते हैं, अक्सर इसलिए क्योंकि ये शब्द ऐतिहासिक रूप से भेदभाव, अत्याचार और हिंसा से जुड़े रहे हैं.
टियर 2
वह कंटेंट, जिसमें किसी व्यक्ति या लोगों के ग्रुप को उनकी किसी भी सुरक्षित विशिष्टता के आधार पर निशाना बनाया जाता है (लिखित या विज़ुअल रूप में):
  • बहिष्कार करने या अलग करने के आह्वान या उनका समर्थन या बहिष्कार करने या अलग करने के कथन, जिन्हें इस रूप में परिभाषित किया गया है:
    • सामान्य बहिष्कार, जिसका अर्थ है सामान्य रूप से बहिष्कार करना या अलग करना, जैसे “X को परमिशन नहीं है!”
    • राजनैतिक बहिष्कार, जिसका अर्थ है राजनीति में भागीदारी या कैद के बारे में जिरह करने के अधिकार से वंचित करना या राजनैतिक अधिकार न देना.
    • आर्थिक बहिष्कार, जिसका अर्थ है किसी व्यक्ति को आर्थिक अधिकारों का उपयोग करने से वंचित करना और श्रमिक बाज़ार में उसकी भागीदारी को सीमित करना. हम ऐसे कंटेंट को परमिशन देते जिसमें सेना, कानून लागू करने वाली संस्था या शिक्षकों की नौकरियों में लिंग के आधार पर सीमाएँ लागू करने के बारे में बहस की जाती हो. हम सेक्शुअल ओरिएंटेशन पर आधारित इसी तरह के कंटेंट को भी परमिशन देते हैं, जब कंटेंट धार्मिक मान्यताओं पर आधारित होता है.
    • सामाजिक बहिष्कार, जिसका तात्पर्य कुछ जगहों (भौतिक और ऑनलाइन) और सामाजिक सेवाओं की ऐक्सेस देने से इंकार करना है. इसमें उन जगहों से सैक्स या लिंग आधारित बहिष्कार शामिल नहीं है जो सैक्स या लिंग के आधार पर सीमित होती हैं, जैसे रेस्टरूम, स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स लीग, स्वास्थ्य और सहायता समूह और खास स्कूल.
  • अपमान, इन विषयों सहित:
    • चरित्र, जिसमें बिना किसी सीमा के कायरता, बेईमानी, बुनियादी आपराधिकता और यौन स्वच्छंद संभोग या अन्य यौन अनैतिकता के आरोप शामिल हैं.
    • मानसिक विशेषताएँ, जिसमें बिना किसी सीमा के मूर्खता, बौद्धिक क्षमता और मानसिक बीमारी के आरोप और विरासत में मिली बौद्धिक क्षमता के आधार पर सुरक्षित विशिष्टता वाले समूहों के बीच ठोस आधार के बिना तुलनाएँ शामिल हैं. हम मानसिक बीमारी या असामान्यता के आरोपों को तब परमिशन नहीं देते जब वे लिंग या सेक्शुअल ओरिएंटेशन, ट्रांसजेंडरिज़्म और होमोसेक्शुअलिटी के बारे में दी गई राजनैतिक और धार्मिक बातचीत और “अजीब” जैसे शब्दों के सामान्य अगंभीर उपयोग पर आधारित हो.
    • अन्य मामलों में बिना किसी सीमा के किसी काबिल न होने, किसी उपयोग के न होने, कुरूप होने, मलीन होने के आरोप शामिल हैं.
  • ऐसी भावनाएँ व्यक्त करना जिनमें यह संकेत हो कि किसी व्यक्ति के कारण कोई बीमारी होती है, जिनमें बिना किसी सीमा के “मुझे उल्टी करवाओ” शामिल हैं.
  • रोमांटिक ब्रेक-अप के संदर्भ में कुछ ख़ास लिंग आधारित गालियों को छोड़कर, व्यक्ति विशेष को निशाना बनाकर गालियाँ देना, जिनकी इस तरह परिभाषित किया गया है:
    • अपमान के इरादे से “fuck” या “fuck” के वेरिएशन का उपयोग, जैसे “Fuck the [Protected Characteristic]!”
    • यौन गतिविधि में शामिल होने अथवा जननेंद्रिय, मलद्वार, मल, मूत्र से संबंधित गतिविधि करने की अपील वाले शब्द या वाक्यांश कहना, जिनमें ये शामिल हैं लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं: मेरा लंड चूसो, मेरी गाँड चाटो, गू खाओ.
नीचे दिए गए कम्युनिटी स्टैंडर्ड को लागू करने के लिए, हमें अतिरिक्त जानकारी और/या संदर्भ की ज़रूरत होती है:
यह पोस्ट न करें:
  • स्पष्ट रूप से लोगों की यौन रुचियाँ या लैंगिक पहचान को बदलने के लिए प्रोडक्ट या सेवाएँ देने वाला या इन्हें देने का ऑफ़र करने वाला कंटेंट.
  • ऐसा कंटेंट जो सुरक्षित विशिष्टताओं से जुड़ी विचारधाराओं, संस्थानों, विचारों, प्रथाओं या विश्वास पर हमला करता हो, और जिनसे उस सुरक्षित विशिष्टता से जुड़े लोगों के खिलाफ़ तात्कालिक जान-माल का नुकसान, धमकी या भेदभाव होने की संभावना हो. Meta विभिन्न संकेतों को देखकर यह तय करता है कि कहीं किसी कंटेंट से किसी को नुकसान पहुँचने का खतरा तो नहीं है. इनमें ये शामिल हैं लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं: तात्कालिक हिंसा या धमकी के लिए उकसाने वाला कंटेंट; क्या तनाव की कोई स्थिति चल रही है, जैसे चुनाव या कोई जारी टकराव; और क्या हाल ही के इतिहास में निशाना बनाए गए सुरक्षित ग्रुप के खिलाफ़ हिंसा का कोई मामला हुआ है. कुछ मामलों में हम इस बात पर भी विचार कर सकते हैं कि वक्ता सार्वजनिक हस्ती या कोई उच्च-पदाधिकारी है या नहीं.
कुछ मामलों में, हम ऐसे व्यंग्यात्मक कंटेंट को परमिशन दे देंगे, जो दूसरे संदर्भों में कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन कर सकता है. कंटेंट को अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब कंटेंट के उल्लंघन करने वाले हिस्सों में व्यंग्य किया जा रहा हो या उसमें किसी दूसरे व्यक्ति या चीज़ का उल्लेख उसका मज़ाक बनाने या आलोचना करने के लिए किया गया हो.
नोट: अगर आप यूरोपियन यूनियन के यूज़र हैं और अगर आपको ऐसा कंटेंट दिखाई दे रहा है जो आपके अनुसार आपके देश के नफ़रत फैलाने वाली भाषा से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करता है, तो आप Facebook या Instagram को इसे कानूनी रूप से हटाने की रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं.
यूज़र के अनुभव
इससे जुड़े कुछ उदाहरण देखें कि जब कोई एन्फ़ोर्समेंट किया जाता है, तो वह Facebook पर मौजूद लोगों को कैसा दिखाई देता है, जैसे: आपके हिसाब से जिस चीज़ को Facebook पर नहीं होना चाहिए, उसकी रिपोर्ट करने का तरीका कैसा दिखाई देता है, उन्हें यह कैसे बताया जाता है कि आपने हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है और किसी कंटेंट पर चेतावनी स्क्रीन कैसी दिखाई देती है.
नोट: हम लगातार सुधार करते रहते हैं, इसलिए आपको यहाँ दिखाई देने वाली जानकारी उस जानकारी की तुलना में थोड़ी पुरानी हो सकती है, जिसका हम फ़िलहाल उपयोग कर रहे हैं.
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट करना
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट के बाद होने वाली बातचीत
यूज़र का अनुभव
हटाए जाने का अनुभव
यूज़र का अनुभव
चेतावनी स्क्रीन
डेटा
नई कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फ़ोर्समेंट रिपोर्ट देखें
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.
नफ़रतपूर्ण व्यवहार के बारे में मदद पाएँ
जानें कि अगर आपको Facebook पर ऐसा कुछ दिखाई देता है जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो आप क्या कर सकते हैं.
हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ