धोखाधड़ी, स्कैम और कपटपूर्ण व्यवहार
पॉलिसी का विवरण
बदलाव का लॉग
आज
7 जून 2025
3 अक्टू 2024
19 जुला 2024
5 अग 2023
29 अप्रै 2022
24 दिसं 2021
25 नवं 2021
29 अक्टू 2021
27 अग 2021
5 मई 2020
18 दिसं 2020
19 नवं 2020
17 दिसं 2019
4 सितं 2019
पॉलिसी बनाने का कारण
हमारा लक्ष्य यूज़र्स और बिज़नेसेज़ को उनका पैसा, प्रॉपर्टी या निजी जानकारी धोखे से लिए जाने से बचाना है. हम ऐसे कंटेंट को हटाकर और ऐसे व्यवहार से निपटकर इस लक्ष्य को हासिल करते हैं जिनमें जान-बूझकर कपटपूर्ण साधनों का उपयोग किया जाता है – जैसे, जान-बूझकर गलत ढंग से पेश करना, चुराई गई जानकारी और बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावे – ताकि यूज़र्स और बिज़नेसेज़ के साथ स्कैम या धोखा किया जा सके या उनसे एंगेजमेंट करवाया जा सके. इसमें वह कंटेंट शामिल है जो हमारी सेवाओं के माध्यम से उन गतिविधियों में मदद करता है या इन्हें बढ़ावा देता है. हम लोगों को दूसरों में जागरुकता पैदा करने, उन्हें शिक्षित बनाने और इस तरह की गतिविधियों पर अपनी नापसंदगी जताने की अनुमति देते हैं.
हम इन बातों की परमिशन नहीं देते हैं:
ऐसा कंटेंट जो इन तरीकों से यूज़र्स और/या बिज़नेस के साथ स्कैम करने या उन्हें धोखा देने की कोशिश करता है:
लोन से जुड़ा धोखा और स्कैम
वह कंटेंट:
- जो लोन ऑफ़र करता है लेकिन लोन पाने के लिए यूज़र को अग्रिम शुल्क देना होता है.
- जो ऐसा लोन ऑफ़र करता है जिसमें मंज़ूरी की गारंटी या लगभग निश्चित गारंटी दी जाती है. ऐसी गारंटी या तो स्पष्ट रूप से बताई जाती है या अस्पष्ट रूप से संदर्भ द्वारा समझी जा सकती है (जैसे कि वित्तीय जानकारी माँगे बिना लोन मंज़ूर करने के दावे).
- नोट: हम यह तय करने के लिए अन्य संकेतों पर भी ध्यान देते हैं कि क्या कोई एंटिटी कानूनी, धोखाधड़ी न करने वाला कंटेंट पोस्ट कर रही है, जैसे कि जब वह कोई वेरिफ़ाइड एंटिटी हो और बैंक या वित्तीय संस्थान हो.
जुए से जुड़ा धोखा और स्कैम
वह कंटेंट:
- जो जुए की असली पैसे से जुड़ी सेवाएँ ऑफ़र करता है (“असली पैसा” वास्तविक जीवन की करेंसी होती है जिसे असली जीवन में सामान या सेवाएँ खरीदने के लिए उपयोग किया जा सकता है, जिसमें राष्ट्रीय करेंसी जैसे अमेरिकी डॉलर और वर्चुअल करेंसी जैसे बिटकॉइन शामिल हैं):
- जिसमें जीत की गारंटी दी जाती है.
- जिसमें यह संकेत दिया जाता है या स्वीकार किया जाता है कि उसने किसी गेम या मैच का परिणाम गुप्त रूप से पता लगा लिया है.
- जिसमें लोगों से यह माँग की जाती है कि वे मैच फ़िक्सिंग में मदद करें या यह मदद या सुझाव माँगे जाते हैं कि किसी मैच या गेम को फ़िक्स कैसे किया जाता है.
ऐसे सोशल कसीनो गेम्स जो जुए को सिम्युलेट करते हैं लेकिन जिसमें असली पैसे जीतने का कोई अवसर नहीं दिया जाता, हमारे प्रतिबंधित सामान और सेवाओं से जुड़े कम्युनिटी स्टैंडर्ड आते हैं.
निवेश या वित्तीय धोखाधड़ी और स्कैम
- निवेश के अवसर. वह कंटेंट:
- जो निवेश के ऐसे अवसर ऑफ़र करता है जिसमें निवेश पर मिलने वाले रिटर्न की गारंटी दी जाती है या जो जोखिम मुक्त होते हैं.
- जो निवेश के ऐसे अवसर ऑफ़र करता है जहाँ निवेश पर मिलने वाला रिटर्न या प्रतिपूर्ति आंशिक रूप से या पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती है कि आप स्कीम में भाग लेने के लिए कितने और लोगों को भर्ती करते हैं.
- जो निवेश के ऐसे अवसर ऑफ़र करता है जहाँ अवसर “जल्दी पैसे कमाएँ” वाली प्रकृति के होते हैं और/या ऐसे दावे करता है कि छोटे निवेश से जल्दी ही बहुत सारा पैसा कमाया जा सकता है.
- धन/कैश फ़्लिप. वह कंटेंट:
- जो किसी निश्चित धनराशि को फ़्लिपिंग या ट्रिक या स्ट्रेटेजी के ज़रिए एक बड़ी राशि में बदलने के ऑफ़र देता है और उसमें “कैश फ़्लिप,” “धन फ़्लिप,” या ऐसे अन्य शब्दों का उपयोग किया जाता है.
पैसे की म्यूलिंग और लॉन्डरिंग से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम
- पैसे की म्यूलिंग. वह कंटेंट:
- जिसमें पैसे की म्यूलिंग करने का ऑफ़र दिया जाता है या कहा जाता है (भाग लेने वालों से यह कहा जाता है कि वे पैसे या हिस्सा लेकर अपने बैंक अकाउंट का उपयोग करने दें या अन्य लोगों की ओर से पैसे ट्रांसफ़र करें जबकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि वे मनी लॉन्डरिंग कर रहे हैं).
- जिसमें पीड़ित को उसके बैंक अकाउंट से थर्ड पार्टी को पैसे ट्रांसफ़र करने या उनसे पैसे स्वीकार करने के रोज़गार का ऑफ़र देकर मनी म्यूलिंग करने के कहा जाता है या उसका ऑफ़र दिया जाता है.
- मनी लॉन्डरिंग. वह कंटेंट:
- जिसमें मनी लॉन्डरिंग आसान बनाने की रिक्वेस्ट की जाती है, विनती की जाती है या उसका ऑफ़र दिया जाता है. मनी लॉन्डरिंग में वित्तीय ट्रांज़ेक्शन के जटिल क्रम के ज़रिए पैसे के मूल स्थान को छिपाकर गैर-कानूनी रूप से प्राप्त पैसे को कानूनी दिखाने का प्रयास किया जाता है. इसमें नीचे दिए किसी भी साधन से ऐसा करना शामिल है:
- जिसमें SWIFT (सोसायटी फ़ॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फ़ाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशंस) या ऐसे ही किसी अन्य तरीके से पैसे ट्रांसफ़र करने की कोशिश की जाती है,
- जिसमें उस तरह के बैंक अकाउंट माँगे या ऑफ़र किए जाते हैं जो कैश की प्राप्ति या ट्रांसफ़र को सपोर्ट करने के लिए उपलब्ध होते हैं.
अप्रामाणिक पहचान से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम
वह कंटेंट:
- जिसमें पोस्ट करने वाले व्यक्ति या रिक्वेस्ट की प्रकृति को गलत ढंग से पेश करके यूज़र्स के साथ स्कैम या धोखाधड़ी करने की कोशिश की जाती है:
- चैरिटी संबंधी धोखाधड़ी और स्कैम, जो चैरिटेबल कारणों के लिए पैसे या दान की धोखाधड़ीपूर्ण रिक्वेस्ट होती हैं जिनके साथ में ये दावे किए जाते हैं कि दान अत्यावश्यक है और इसमें बैंक अकाउंट जैसी जानकारी शामिल होती है जहाँ पैसे भेजे जाने हैं.
- रोमांस से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम, जो नॉन-सैक्सुअल कंपेनियनशिप या रिलेशनशिप चाहकर ऑनलाइन रोमांटिक रिलेशनशिप बनाने की धोखाधड़ीपूर्ण कोशिशें होती हैं जिसके बदले में पैसा या इसके समान कोई वस्तु ऑफ़र की जाती है या माँगी जाती है.
- स्थापित बिज़नेस/एंटिटी से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम, जिसमें स्कैम या धोखाधड़ी करने की कोशिश में ऐसे झूठे दावे किए जाते हैं कि वे किसी स्थापित बिज़नेस या एंटिटी का प्रतिनिधित्व करते हैं या वे उनके जैसी भाषा में बात करते हैं.
प्रोडक्ट या रिवॉर्ड से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम
- सरकारी अनुदान से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जो सरकारी अनुदानों या अनुदान के अन्य सरकारी स्रोतों से पैसे के झूठे ऑफ़र देता है. हम यह तय करने के लिए विभिन्न सिग्नलों पर ध्यान देते हैं कि क्या कोई एंटिटी कानूनी, धोखाधड़ी न करने वाला कंटेंट पोस्ट कर रही है, जैसे कि जब वह किसी वेरिफ़ाइड एंटिटी द्वारा पोस्ट किया गया हो.
- वास्तविक, आध्यात्मिक या प्रबुद्धता से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जो ऐसे वास्तविक रिवार्ड ऑफ़र करता है, जैसे पैसे, वस्तुएँ या सेवाएँ, जिनका कोई मौद्रिक मूल्य होता है. इसमें भौतिक, डिजिटल और वर्चुअल मुद्राएँ और भौतिक या डिजिटल वस्तुएँ और सेवाएँ शामिल हैं जिन्हें किसी एसोसिएशन, पंथ, धार्मिक संप्रदाय (जैसे कि इलुमिनाटी ब्रदरहुड) की मेंबरशिप लेने या उनसे जुड़ने के लिए ऑफ़र किया जाता है.
- जो काले जादू या टोने या जादुई सामानों के उपयोग के बदले वास्तविक रिवार्ड ऑफ़र करता है (जैसे कि टोना, लकी चार्म, ताबीज, निशानी, पेय, जादुई वॉलेट आदि).
- बीमे से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जिसमें अग्रिम शुल्क (एडमिन शुल्क या डिपॉज़िट या अन्यथा) की रिक्वेस्ट के साथ झूठा, भारी डिस्काउंट वाला बीमा ऑफ़र किया जाता है.
- जिसमें झूठा, भारी डिस्काउंट वाला बीमा ऑफ़र किया जाता है और यह वादा किया जाता है कि पारंपरिक बीमा प्रदाताओं के मुकाबले उनके बीमे पर ज़्यादा बचत होगी (कम से कम 30% कम).
- नोट: हम यह तय करने के लिए अन्य संकेतों पर भी ध्यान देते हैं कि क्या कोई एंटिटी कानूनी, धोखाधड़ी न करने वाला कंटेंट पोस्ट कर रही है, जैसे कि जब वह कोई वेरिफ़ाइड एंटिटी हो और बैंक या वित्तीय संस्थान हो
- नौकरी से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जिसमें ऐसी नौकरियों के ऑफ़र दिए जाते हैं जिनके जॉब डिस्क्रिप्शन अस्पष्ट या अनिश्चित होते हैं. साथ ही जिनमें जल्दी पैसे कमाने के ऐसे ऑफ़र दिए जाते हैं जो कम समय के निवेश या प्रयास से पैसे कमाने का वादा करते हैं.
- जिनमें ऐसी नौकरियों के ऑफ़र दिए जाते हैं जिनमें नौकरी की कोई जानकारी नहीं होती और सिर्फ़ यह कहा जाता है कि नौकरी उपलब्ध है.
- जिनमें वर्क फ़्रॉम होम के ऑफ़र दिए जाते हैं लेकिन जॉब टाइटल बताता है कि कर्मचारी WFH नहीं कर सकता.
- जिनमें ऐसी नौकरियों के ऑफ़र दिए जाते हैं जिनमें अग्रिम वेतन का वादा किया जाता है.
- जिनमें नौकरी की गारंटी दी जाती है.
- जिनमें ऐसी नौकरियों के ऑफ़र दिए जाते हैं जहाँ नौकरी दिए जाने से पहले अग्रिम शुल्क की माँग की जाती है.
- नोट: हम यह तय करने के लिए अन्य संकेतों पर भी ध्यान देते हैं कि क्या कोई एंटिटी कानूनी, धोखाधड़ी न करने वाला कंटेंट पोस्ट कर रही है, जैसे कि जब वह कोई वेरिफ़ाइड एंटिटी हो
- ऋण से राहत और क्रेडिट में सुधार से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जिसमें किसी तय समयावधि में किसी निश्चित राशि के बदले ऋण को डिलीट करने या उसे खत्म करने या कम करने का वादा किया जाता है.
- जिसमें सभी ऋण कलेक्शन या मुकदमों को रोकने या डिलीट करने का वादा किया जाता है.
- जिसमें “नई सरकार के प्रोग्राम” के ज़रिए ऋण को माफ़ करने या उसे कैंसल करने या कानून में बदलाव करने का वादा किया जाता है या उससे मिलती-जुलती कोई बात कही जाती है.
- जिसमें क्रेडिट रिपोर्ट से क्रेडिट जानकारी डिलीट करने या हटाने या नई “क्रेडिट पहचान” बनाने का वादा किया जाता है.
- नोट: हम यह तय करने के लिए अन्य संकेतों पर भी ध्यान देते हैं कि क्या कोई एंटिटी कानूनी, धोखाधड़ी न करने वाला कंटेंट पोस्ट कर रही है, जैसे कि जब वह कोई वेरिफ़ाइड एंटिटी हो और बैंक या वित्तीय संस्थान हो
- गिवअवे से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जिसमें यूज़र्स को यह ऑफ़र दिया जाता है कि अगर वे ऐसा करेंगे तो उन्हें असली पैसे का निश्चित रिवॉर्ड मिलेगा:
- साइट से बाहर के लिंक पर रजिस्टर करना.
- व्यक्ति की पहचान बताने वाली जानकारी (PII) या अन्य निजी जानकारी शेयर करना.
- प्राइवेट मैसेज के ज़रिए प्लेटफ़ॉर्म से बाहर या प्लेटफ़ॉर्म पर संपर्क करना.
- कोई कार्रवाई नहीं करना.
- अग्रिम शुल्क से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जिसमें अग्रिम शुल्क/वायर ट्रांसफ़र/पेमेंट के बदले पैसे के झूठे वादे किए जाते हैं.
फ़ेक डॉक्यूमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम
- फ़ेक या नकली डॉक्यूमेंट. वह कंटेंट:
- जिसमें फ़ेक या नकली डॉक्यूमेंट की विनती, निर्माण, बिक्री, खरीद या ट्रेड ऑफ़र किया जाता है.
- जिसमें वीज़ा या ग्रीन कार्ड की बिक्री का ऑफ़र दिया जाता है.
- जिसमें वीज़ा या ग्रीन कार्ड की मंज़ूरी की गारंटी दी जाती है.
- जिसमें यूज़र्स को सामान्य शर्तें पूरी किए बिना वीज़ा मंज़ूरी पाने में सक्षम बनाया जाता है.
- फ़ेक या जाली करेंसी. वह कंटेंट:
- जिसमें फ़ेक या नकली करेंसी की बिक्री, खरीद या ट्रेड का ऑफ़र दिया जाता है, सिर्फ़ बोर्ड गेम करेंसी को छोड़कर (जैसे मोनोपॉली मनी) बशर्ते उसका संदर्भ स्पष्ट हो कि वह बोर्ड गेम के उद्देश्यों के लिए है.
- फ़ेक या जाली वाउचर. वह कंटेंट:
- जिसमें फ़ेक या नकली वाउचर को शेयर करने, बेचने, सेल करने या ट्रेड करने के ऑफ़र दिए जाते हैं.
- जिसमें ऐसा करके अनियमित मूल्य पाने के लिए भौतिक या डिजिटल कूपन या वाउचर का उपयोग करना स्वीकार किया जाता है, उसका प्रचार किया जाता है या उसकी विनती की जाती है:
- कूपन या वाउचर का उपयोग ऐसे आइटम खरीदने के लिए करना जिनके लिए वे कूपन या वाउचर लक्षित नहीं हैं; या
- उन कूपन या वाउचर का उपयोग करके ऐसा करना जिनकी समय-सीमा समाप्त हो चुकी है.
- फ़ेक या नकली शैक्षणिक और पेशेवर प्रमाणपत्र. वह कंटेंट:
- जिसमें फ़ेक या नकली शैक्षणिक और पेशेवर प्रमाणपत्र बेचने, खरीदने या ट्रेड करने के ऑफ़र दिए जाते हैं.
चुराई गई जानकारी, सामान या सेवाओं से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम
- कार्डिंग से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जिसमें चुराए गए क्रेडिट कार्ड या अन्य वित्तीय साधनों खरीदना, बेचना या ट्रेड करना शामिल होता है जिन्हें अनधिकृत खरीद के लिए उपयोग किया जा सकता है (जिसे “कार्डिंग” भी कहा जाता है).
- PII से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जिसमें व्यक्ति की पहचान बताने वाली जानकारी (PII) या अन्य निजी जानकारी को खरीदने, बेचने या ट्रेड करने के ऑफ़र दिए जाते हैं. किसी काल्पनिक चरित्र के मामले में ऐसा करना अपवाद है.
- फ़ेक रिव्यू से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जिसमें प्रोडक्ट के रिव्यू/रेटिंग को खरीदने, बेचने या ट्रेड करने के आह्वान किए जाते हैं.
- जिसमें यूज़र्स को रिव्यू देने के बदले प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डिस्काउंट, रिफ़ंड या फ़्री आइटम दिया जाता है.
- सब्सक्रिप्शन से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जिसमें किसी पेड ऑनलाइन सर्विस का रेफ़रेंस देकर, या तो नाम लेकर या उसका लोगो शेयर करके, सब्सक्रिप्शन सेवाओं के लिए क्रेडेंशियल (ऐसी ऑनलाइन सेवाओं के लॉग इन क्रेडेंशियल जिनके लिए नियमित अंतराल पर बार-बार पेमेंट करना होता है) खरीदने, बेचने या ट्रेड करने के ऑफ़र दिए जाते हैं.
- नोट: हम यह तय करने के लिए अन्य संकेतों पर भी ध्यान देते हैं कि क्या कोई एंटिटी कानूनी, धोखाधड़ी न करने वाला कंटेंट पोस्ट कर रही है, जैसे कि जब वह कोई वेरिफ़ाइड एंटिटी हो और बैंक या वित्तीय संस्थान हो.
- नकल से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट:
- जिनमें इन्हें शेयर करना, बेचना, ट्रेड करना और खरीदना शामिल होता है:
- भविष्य में होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र या उत्तर पुस्तिकाएँ.
- ऐसे प्रोडक्ट या सेवाएँ जो परीक्षाओं में नकल की सुविधा देती हैं.
- ऐसे प्रोडक्ट या सेवाएँ जो अनधिकृत तरीके से ड्रग टेस्ट में पास होने की सुविधा देती हैं
डिवाइस के अनधिकृत उपयोग से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम
- डिवाइस में हेरफेर से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट जिसमें
- किसी हेरफेर किए गए, बदलाव किए गए या फ़ेक मूल्यांकन डिवाइस की खरीद, बिक्री, ट्रेडिंग या शेयरिंग का आह्वान किया जाता है.
- गलत मूल्य हासिल करने के लिए डिवाइस में भौतिक हेरफेर का उपयोग करना स्वीकार किया गया हो, उसका प्रचार किया गया हो या ऐसा करना चाहा गया हो.
- डिजिटल कंटेंट से जुड़ी धोखाधड़ी और स्कैम. वह कंटेंट जिसमें
- ऐसे प्रोडक्ट ऑफ़र किए गए या माँगे गए हों जो डिजिटल सामग्री की अनधिकृत एक्सेस को आसान बनाते हैं या ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं. इनमें बिना किसी सीमा के ये शामिल हैं: ऑगमेंटेड सेट टॉप बॉक्स, फ़ुली लोडेड/KODI इंस्टॉल किए गए बॉक्स और KODI सेवाएँ.
कपटपूर्ण और गुमराह करने वाले व्यवहार
- स्वास्थ्य से जुड़े गुमराह करने वाले व्यवहार. वह कंटेंट जिसमें
- क्लिक-बेट तरकीबों का उपयोग करके वज़न में कमी के संदर्भ में स्वास्थ्य से जुड़े झूठे या गुमराह करने वाले दावों का प्रचार किया गया हो या उनकी गारंटी दी गई हो, जैसे ऐसी सनसनीखेज़ भाषा का उपयोग करके जो बढ़ा-चढ़ाकर दावे करती हो या ऐसे परिणाम बताती हो जिन्हें पाना बहुत मुश्किल है
इस तरह के कंटेंट के लिए, हम ऐसे कंटेंट को देखने की शर्त भी 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के वयस्कों तक सीमित कर देते हैं:
वह कंटेंट जिसमें
- कोई योग्य या डिस्क्लेमर भाषा के बिना किसी खास समय में वज़न में कमी संबंधी किसी खास परिणाम का वादा करना.
ऊपर कही गई किसी भी बात के बावजूद, हम ऐसे किसी भी कंटेंट को प्रतिबंधित नहीं करते जो धोखाधड़ी और स्कैम की निंदा करता है, उसके खिलाफ़ जागरूकता फैलाता है या उनके बारे में लोगों को शिक्षित करता है बशर्ते ऐसा संवेदनशील जानकारी प्रकट किए बिना या धोखाधड़ी या स्कैम का प्रचार किए बिना किया गया हो
नीचे दिए गए कम्युनिटी स्टैंडर्ड को लागू करने के लिए, हमें अतिरिक्त जानकारी और/या संदर्भ की ज़रूरत होती है:
- हम ऐसे कंटेंट को हटा सकते हैं:
- जिसमें किसी भरोसेमंद एंटिटी द्वारा रिपोर्ट की गई धोखाधड़ी/स्कैम शामिल हो.
- जो रिश्वतखोरी या गबन से संबंधित हो.
- जो यूज़र्स से स्कैम या धोखाधड़ी करने की कोशिश में टीके ऑफ़र करता हो.
- जो घोटाला या धोखाधड़ी करने की कोशिश में कोई फ़र्ज़ी व्यक्तित्व गढ़ने, कोई प्रसिद्ध व्यक्ति होने का दिखावा करने या किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की फ़ोटो का अनधिकृत उपयोग करता है.
- जो ऐसे प्रोडक्ट या सेवाएँ ऑफ़र करता या माँगता हो जो गोपनीय तरीके से व्यक्तियों पर नज़र रखने या उनकी रिकॉर्डिंग करने के लिए बनाई गई हों जैसे स्पाय कैम, मोबाइल फ़ोन ट्रैकर (अज्ञात फ़ोन नंबर ट्रेस करने की सुविधा देने वाले ट्रैकर सहित) या अन्य छिपे हुए निगरानी उपकरण.
- जो कोई सरकारी एंटिटी या न्यूज़ आउटलेट होने का दिखावा करते हुए सनसनीखेज़ भाषा का उपयोग करके या बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावों का उपयोग करके क्लास एक्शन मुकदमों में भाग लेने के लिए लोगों को मुकदमेबाज़ी में भर्ती के अवसर ऑफ़र करता है.
- जो ऐसी सब्सक्रिप्शन सेवाएँ ऑफ़र करता है जिसमें यूज़र्स को निजी जानकारी डालने के लिए प्रॉम्प्ट किया जाता है.
- हम एंटिटी को सुनियोजित धोखाधड़ी या स्कैम व्यवहार में भाग लेने या उनमें एंगेज होने का दावा करने की परमिशन नहीं देते. इसमें धोखाधड़ीपूर्ण व्यवहार करने के लिए हमारी सेवाओं पर एक से ज़्यादा अकाउंट का उपयोग करना शामिल है.
कुछ मामलों में, हम ऐसे व्यंग्यात्मक कंटेंट को परमिशन देते हैं, जो दूसरे संदर्भों में कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन कर सकता है. कंटेंट को अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब कंटेंट के उल्लंघन करने वाले हिस्सों में व्यंग्य किया जा रहा हो या उसमें किसी दूसरे व्यक्ति या चीज़ का उल्लेख उसका मज़ाक बनाने या आलोचना करने के लिए किया गया हो.
यूज़र के अनुभव
इससे जुड़े कुछ उदाहरण देखें कि जब कोई एन्फ़ोर्समेंट किया जाता है, तो वह Facebook पर मौजूद लोगों को कैसा दिखाई देता है, जैसे: आपके हिसाब से जिस चीज़ को Facebook पर नहीं होना चाहिए, उसकी रिपोर्ट करने का तरीका कैसा दिखाई देता है, उन्हें यह कैसे बताया जाता है कि आपने हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है और किसी कंटेंट पर चेतावनी स्क्रीन कैसी दिखाई देती है.
नोट: हम लगातार सुधार करते रहते हैं, इसलिए आपको यहाँ दिखाई देने वाली जानकारी उस जानकारी की तुलना में थोड़ी पुरानी हो सकती है, जिसका हम फ़िलहाल उपयोग कर रहे हैं.
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट करना
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट के बाद होने वाली बातचीत
यूज़र का अनुभव
हटाए जाने का अनुभव
यूज़र का अनुभव
चेतावनी स्क्रीन
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.
धोखाधड़ी, घोटाले और कपटपूर्ण व्यवहार के बारे में मदद पाएँ
जानें कि अगर आपको Facebook पर ऐसा कुछ दिखाई देता है जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो आप क्या कर सकते हैं.
हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ