नुकसान पहुँचाने में मदद करना और अपराध को बढ़ावा देना

पॉलिसी का विवरण

बदलाव का लॉग
पॉलिसी बनाने का कारण
ऑफ़लाइन नुकसान पहुँचाने और नकल किए जाने की आशंका को रोकने और खत्म करने की कोशिश के तहत, हम लोगों को ऐसी कुछ आपराधिक या हानिकारक एक्टिविटी में मदद करने, उनका आयोजन करने, उनका प्रचार-प्रसार करने या उनमें अपनी भागीदारी स्वीकार करने की अनुमति नहीं देते हैं, जिनका उद्देश्य लोगों, बिज़नेस, संपत्ति या जानवरों को नुकसान पहुँचाना होता है. हम लोगों को आपराधिक और नुकसान पहुँचाने वाली एक्टिविटी की वैधता के बारे में तर्क-वितर्क करने और उसका एडवोकेट करने के साथ-साथ ऐसी हानिकारक या आपराधिक एक्टिविटी की ओर ध्यान खींचने की परमिशन देते हैं, जिसे उन्होंने देखा या जिसका उन्होंने अनुभव किया हो, बशर्ते कि वे उन एक्टिविटी का सपोर्ट या नुकसान पहुँचाने में मदद न करते हों.
हम इन्हें हटा देते हैं:
लोगों को नुकसान पहुँचाने से जुड़ा कंटेंट
  • पहचान उजागर करने वाला कंटेंट: ऐसे किसी भी व्यक्ति की पहचान या उसकी लोकेशन को उजागर करना, जिस पर यह आरोप लगा हो कि:
    • वह पहचान उजागर होने के जोखिम वाले ग्रुप का सदस्य है और/या
    • उसके ऐसे ग्रुप के सदस्य/सदस्यों के साथ पारिवारिक और/या प्रेम संबंध हैं, जिसकी पहचान उजागर होने का जोख़िम है; और/या
    • उसने ऐसे ग्रुप (राजनैतिक हस्तियों को छोड़कर) के सपोर्ट में प्रोफ़ेशनल एक्टिविटी की हैं, जिसकी पहचान उजागर होने का जोख़िम है
  • कानून लागू करने वाली संस्था, सेना या सुरक्षा कर्मियों के अंडरकवर स्टेटस को उजागर करना, अगर कंटेंट में एजेंट का नाम, उनका चेहरा या बैज और निम्नलिखित में से कुछ भी शामिल है:
    • एजेंट की कानून लागू करने वाली संस्था
    • एजेंट की कानून लागू करने वाली संस्था का मिशन
    • स्पष्ट तौर पर उनके अंडरकवर स्टेटस के बारे में बताना
  • जागरूकता बढ़ाने या निंदा करने, काल्पनिक या प्लान की गई सेटिंग या छुटकारा पाने के संदर्भ को छोड़कर, किसी पर झूठे आरोप लगाकर रिपोर्ट करना (स्वैटिंग), इसकी धमकी देना, इसका सपोर्ट करना या इसे स्वीकार करना.
  • जागरूकता बढ़ाने या निंदा करने के संदर्भ को छोड़कर, बड़े जोखिम वाले वायरल चैलेंज में भागीदारी को बढ़ावा देना, उसका सपोर्ट करना या ऐसा करने के लिए लोगों को उकसाना.
  • बेहद जोखिम भरे वायरल चैलेंज दिखाने वाली फ़ोटो और वीडियो, भले ही उनका संदर्भ कुछ भी हो.
पशुओं को नुकसान पहुँचाने से जुड़ा कंटेंट
  • पशुओं को शारीरिक नुकसान पहुँचाने में मदद करना, ऐसा करने की धमकी देना, समर्थन करना या यह स्वीकार करना कि आपने ऐसा किया है (चाहे लिखकर, बोलकर या फिर विज़ुअल फ़ॉर्मेट के माध्यम से), हालाँकि, नीचे दिए गए कुछ मामलों में यह बात लागू नहीं होती है:
    • जागरूकता फैलाना या निंदा करना
    • गलती मानकर सुधार दिखाने के संदर्भ में
    • खुद को, किसी अन्य व्यक्ति को या किसी अन्य जानवर को जीवित रखने या बचाने के संदर्भ में
    • प्लान करके पशुओं की लड़ाई दिखाने या नकली रूप से पशुओं को बचाने को छोड़कर, काल्पनिक या स्टेज की गई सेटिंग के संदर्भ में
    • शिकार करना या मछली पकड़ना
    • धार्मिक बलि
    • भोजन की तैयारी या प्रोसेसिंग
    • हानिकारक जीव या कृमि
    • दया मृत्यु
    • बैलों की लड़ाई
  • पशुओं की पूर्व-नियोजित लड़ाई की योजना बनाना, ऐसा करने की धमकी देना, उसमें सहयोग देना, ऐसी लड़ाई दिखाना या यह स्वीकार करना कि आपने ऐसा किया है या फिर पशुओं को बचाने के नकली वीडियो दिखाना. सिर्फ़ उन स्थितियों को छोड़कर, जब लोगों को जागरूक करने, ऐसे कृत्यों की निंदा करने या सुधार का संदेश देने के लिए ऐसा किया गया हो.
प्रॉपर्टी को नुकसान पहुँचाने से जुड़ा कंटेंट
  • तोड़-फोड़ या चोरी करना, इसकी धमकी देना, इसमें सहयोग करना या ऐसे कृत्यों को स्वीकार करना (चाहे लिखकर, बोलकर या विज़ुअल माध्यम से), सिर्फ़ इन मामलों को छोड़कर
    • जागरूकता बढ़ाने या ऐसे कृत्यों की निंदा करने के संदर्भ में,
    • गलती मानकर सुधार दिखाने के संदर्भ में,
    • काल्पनिक या स्टेज की गई सेटिंग के संदर्भ में,
    • खुद को या किसी और को बचाने के लिए किए गए कार्य के संदर्भ में यह स्वीकार करना कि ऐसा किया गया था
    • प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ को दिखाने या उसका चित्रण करने के संदर्भ में,
    • ग्रैफ़िटी दिखाने पर या
    • दूसरे लोगों द्वारा की गई तोड़-फोड़ या चोरी के बारे में सकारात्मक बातें करना.
वोटर और/या जनगणना से जुड़ी धोखाधड़ी
  • पैसों, गिफ़्ट, सेवाओं या अन्य भौतिक वस्तुओं के बदले में वोट खरीदने या बेचने का ऑफ़र, सिर्फ़ उन मामलों को छोड़कर जहाँ इसे निंदा करने, जागरूकता बढ़ाने, समाचार की रिपोर्टिंग करने या मज़ाक या व्यंग्यपूर्ण संदर्भों में शेयर किया जाता है.
  • वोटिंग (जैसे दो बार वोट देना या वोट देने की अपनी योग्यता में धाँधली करना) या जनगणना की प्रक्रिया (जैसे डेमोग्राफ़िक से जुड़ी जानकारी या इस बात को गलत ढंग से पेश करना कि आपके घर में कितने लोग हैं) में गैर-कानूनी तरीके से हिस्सा लेने का समर्थन करना, उसके निर्देश देना या उसका साफ़ तौर से इरादा दिखाना, सिर्फ़ उन स्थितियों को छोड़कर जब उन्हें निंदा करने, जागरूकता फैलाने, न्यूज़ रिपोर्टिंग करने या हास्य या व्यंग्य के रूप में शेयर किया गया हो.
इस तरह के कंटेंट को हम 18 वर्ष या उससे ज़्यादा उम्र के वयस्कों को ही दिखाते हैं:
  • काल्पनिक या पेशेवर स्थितियों में शेयर किए जाने को छोड़कर, किसी मोटर व्हीकल को चलाने के खतरनाक तरीके दर्शाने वाली फ़ोटो या वीडियो, जिससे ड्राइवर या दूसरे लोगों को जान का खतरा हो सकता है या उनकी मौत हो सकती है.
नीचे दिए गए कम्युनिटी स्टैंडर्ड को लागू करने के लिए, हमें अतिरिक्त जानकारी और/या संदर्भ की ज़रूरत होती है:
हम इन्हें हटा देते हैं:
  • उजागर करना: किसी व्यक्ति की पहचान उजागर करना और उन्हें नुकसान के जोखिम में डालना:
    • LGBTQIA+ मेंबर्स
    • बिना बुर्के वाली महिलाएँ
    • ऐसे व्यक्ति जिन्हें अदालत ने अभी दोषी नहीं ठहराया है, लेकिन स्टिंग ऑपरेशन के दौरान या उसके संदर्भ में उन्हें प्रेडेटर के रूप में पेश किया गया हो
    • कानूनी केसों में शामिल लोग, जब उनकी भागीदारी को सार्वजनिक रूप से प्रकट करने से प्रतिबंधित किया गया हो
    • गवाह, मुखबिर, कार्यकर्ता, हिरासत में लिए गए या बंधक बनाए गए व्यक्ति
    • दलबदलू, जब भरोसेमंद सरकारी चैनल द्वारा रिपोर्ट किया गया हो
    • किसी सशस्त्र संघर्ष के संदर्भ में युद्धबंदी
  • ऐसी फ़ोटो या वीडियो, जिससे कंटेंट के मूल स्रोत के संबंध में लोगों को धोखा देने की आशंका होती है, अगर:
    • जिस व्यक्ति को फ़ोटो या इमेज में दर्शाया गया है, उसने या उसके अधिकृत प्रतिनिधि ने उस फ़ोटो या इमेज पर आपत्ति जताई हो, और
    • उस फ़ोटो या वीडियो से आम लोगों को नुकसान पहुँचने की संभावना हो.
  • इनमें से किसी भी इरादे से दिया गया बयान, कार्रवाई की अपील या इनमें से किसी भी बात के लिए उकसाना:
    • जब इस बात का कन्फ़र्मेशन या सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कन्फ़र्मेशन हो कि आपातकालीन वाहनों को ब्लॉक कर दिया गया है, तब ज़रूरी सेवाओं की एक्सेस को ब्लॉक करना या
    • किसी व्यक्ति या लोगों के विशिष्ट ग्रुप को टार्गेट करके ज़रूरी सेवाओं की उनकी एक्सेस को रोकना या उनके आने-जाने का रास्ता इस तरह से रोकना, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है
  • वोटर या जनगणना में हस्तक्षेप, इसमें ये भी शामिल हैं:
    • किसी व्यक्ति की आधिकारिक चुनाव या जनगणना में भाग लेने की क्षमता को प्रभावित करने वाले सुनियोजित हस्तक्षेप की अपील करना.
    • ऐसे क्लेम कि वोटिंग या जनगणना में भाग लेने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है या होगी (जैसे कि गिरफ़्तारी, निर्वासन या कारावास).
    • ऐसे बयान जो किसी चुनाव स्थल पर जाकर मतदाताओं या चुनाव अधिकारियों की एक्टिविटी पर नज़र रखने या निगरानी करने की धमकी देते हों और जिनमें डराने-धमकाने जैसे संकेत भी शामिल हों (जैसे कि “चलो दिखाएँ कि किसका पलड़ा भारी है!,”, “क्या वे लड़ाई चाहते हैं? तो हम लड़ाई ही करेंगे.”).
    • ऐसे बयान जो यह धमकी दें कि कोई व्यक्ति चुनाव के बाद होने वाली एक्टिविटी के स्थान पर जाएगा, खासकर जब उनमें डराने-धमकाने के संकेत भी हों (जैसे कि “चलो दिखाएँ कि किसका पलड़ा भारी है”, “क्या वे लड़ाई चाहते हैं? तो हम लड़ाई ही करेंगे.”).
यूज़र के अनुभव
इससे जुड़े कुछ उदाहरण देखें कि जब कोई एन्फ़ोर्समेंट किया जाता है, तो वह Facebook पर मौजूद लोगों को कैसा दिखाई देता है, जैसे: आपके हिसाब से जिस चीज़ को Facebook पर नहीं होना चाहिए, उसकी रिपोर्ट करने का तरीका कैसा दिखाई देता है, उन्हें यह कैसे बताया जाता है कि आपने हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है और किसी कंटेंट पर चेतावनी स्क्रीन कैसी दिखाई देती है.
नोट: हम लगातार सुधार करते रहते हैं, इसलिए आपको यहाँ दिखाई देने वाली जानकारी उस जानकारी की तुलना में थोड़ी पुरानी हो सकती है, जिसका हम फ़िलहाल उपयोग कर रहे हैं.
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट करना
यूज़र का अनुभव
रिपोर्ट के बाद होने वाली बातचीत
यूज़र का अनुभव
हटाए जाने का अनुभव
यूज़र का अनुभव
चेतावनी स्क्रीन
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.
नुकसान पहुँचाने में मदद करने और अपराध को बढ़ावा देने के बारे में मदद पाएँ
जानें कि अगर आपको Facebook पर ऐसा कुछ दिखाई देता है जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, तो आप क्या कर सकते हैं.
हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ