गलत जानकारी

पॉलिसी का विवरण

बदलाव का लॉग
गलत जानकारी
विज्ञापनों को गलत जानकारी से संबंधित हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का पालन करना ज़रूरी है.
Meta ऐसे विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाता है, जिसमें थर्ड पार्टी तथ्य जाँचकर्ताओं द्वारा खारिज किया गया कंटेंट हो. अगर कोई विज्ञापनदाता बार-बार ऐसी जानकारी पोस्ट करता है जिसे गलत माना गया है, तो Meta की सभी टेक्नोलॉजी पर विज्ञापन देने की उनकी योग्यता प्रतिबंधित की जा सकती है. हमारे फ़ैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम के बारे में और जानें.
Meta ऐसे विज्ञापनों को भी प्रतिबंधित करता है जिसमें ऐसी गलत जानकारी है जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करती है.
ओवरव्यू
विज्ञापनदाता ऐसे विज्ञापन नहीं चला सकते जिनमें थर्ड पार्टी फ़ैक्ट चैकर्स द्वारा गलत ठहराया गया कंटेंट हो या जो हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता हो. Meta में, हम अपनी पूरी टेक्नोलॉजी पर गलत जानकारी के फैलाव को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इंटरनेट से गलत जानकारी को पूरी तरह समाप्त करना असंभव है, लेकिन हम इससे सबसे असरदार और व्यापक तरीके से निपटने के लिए रिसर्च, टीम और टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं.
गाइडलाइन
गलत जानकारी से जुड़े हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड में बताई गई शर्तों के अलावा, विज्ञापनों में ऐसा कंटेंट नहीं हो सकता जिसे थर्ड पार्टी फ़ैक्ट चेकर द्वारा गलत ठहराया गया हो.
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.