नफ़रतपूर्ण आचरण

पॉलिसी का विवरण

बदलाव का लॉग
नफ़रतपूर्ण आचरण
विज्ञापनों को नफ़रतपूर्ण आचरण से संबंधित हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का पालन करना ज़रूरी है
विज्ञापनों को सुरक्षित विशिष्टता: प्रजाति, नस्ल, मूल राष्ट्रीयता, दिव्यांगता, धार्मिक मान्यता, जाति, सेक्शुअल ओरिएंटेशन, लिंग, लैंगिक पहचान और गंभीर बीमारी के आधार पर लोगों पर हमला नहीं करना चाहिए.
ओवरव्यू
यह पॉलिसी, नफ़रतपूर्ण आचरण से संबंधित कम्युनिटी स्टैंडर्ड में प्रतिबंधित किए गए कंटेंट के अलावा, अन्य कंटेंट से विशिष्ट अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है.
गाइडलाइन
हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड में दी गई शर्तों के अलावा, विज्ञापनों में इन चीज़ों की मनाही है:
  • किसी भी संदर्भ में गालियाँ, भले ही उन्हें कम्युनिटी स्टैंडर्ड में सामान्य तौर पर परमिशन दी गई हो
नीचे दिए गए विज्ञापन नियम लागू करने के लिए, हमें अतिरिक्त जानकारी और/या संदर्भ की ज़रूरत होती है. विज्ञापनों में ये काम नहीं किए जा सकते:
  • यह दावा करना कि कुछ लोग अपनी निजी विशेषताओं के कारण अन्य लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य या जीवन के लिए खतरा हैं
  • इमिग्रेशन के स्टेटस के आधार पर लोगों का अपमान करना, नाराज़गी जताना या उन्हें कोसना
एन्फ़ोर्समेंट
दुनिया भर में Facebook पर मौजूद सभी लोगों के लिए हमारी पॉलिसी एक समान हैं.
रिव्यू टीम
15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर्स की हमारी ग्लोबल टीम, Facebook पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हर दिन काम करती है.
स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट
बाहरी विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थाएँ व लोग, गैर-लाभकारी संस्थाएँ और पॉलिसी बनाने वाले, Facebook कम्युनिटी स्टैंडर्ड बनाने में उपयोग होने वाली जानकारी देते हैं.