यूज़र कंट्रोल: Meta के सभी प्लेटफ़ॉर्म पर अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका

अपडेट किया गया 2 मार्च 2026
Meta में हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर अपने अनुभव को अपने लिए बेहतर बना सकें. Facebook, Instagram और Threads पर हमारे एल्गोरिद्म का लक्ष्य आपको ऐसे कंटेंट और क्रिएटर्स से कनेक्ट करना है, जो आपके लिए मायने रखते हैं. हम चाहते हैं कि आप यह तय कर सकें कि आप किस तरह का कंटेंट देखना चाहते हैं, आप अन्य अकाउंट से किस तरह इंटरैक्ट करना चाहते हैं और प्लेटफ़ॉर्म पर आप अपने समय का किस तरह उपयोग करना चाहते हैं. हमने यूज़र कंट्रोल इसलिए बनाए हैं, ताकि आप हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर अपने अनुभव को बेहतर बना सकें.
वैसे तो क्षेत्र और डिवाइस के प्रकार के आधार पर उपलब्ध वास्तविक कंट्रोल अलग-अलग होते हैं, नीचे कंटेंट, अकाउंट के साथ इंटरैक्शन और समय मैनेज करने से जुड़े कंट्रोल का स्नैपशॉट दिया गया है, जिन्हें हम लोगों को उपलब्ध कराते हैं. इनमें पहले से मौजूद प्राइवेसी और विज्ञापन कंट्रोल शामिल नहीं हैं और न ही सिर्फ़ 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध ऐसे कंट्रोल शामिल हैं, जिन्हें वे खुद चुन सकते हैं. हमारे पास युवाओं के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं, जिनके बारे में आप यहाँ जान सकते हैं.
विषय-सूची:
खुद को दिखने वाले कंटेंट के प्रकार को बेहतर बनाएँ
  • “दिलचस्पी है” या “दिलचस्पी नहीं है” - जब आपकी फ़ीड, Reels, एक्सप्लोर या सर्च में कोई पोस्ट सुझाई जाती है, तो आप बता सकते हैं कि उस पोस्ट में आपकी दिलचस्पी है या नहीं. इससे हमारे सुझाव देने वाले सिस्टम को जानकारी मिलती है, जो उस फ़ीडबैक को ध्यान में रखता है.
    • ज़्यादा जानें (Facebook और Instagram)
    • Threads ऐप पर, आप यह बता सकते हैं कि किसी पोस्ट में आपकी “दिलचस्पी नहीं है”
  • X पर टैप करके हटाएँ - अगर आप अपनी Facebook फ़ीड से कोई कंटेंट हटाना चाहते हैं, तो आप उसे अपनी फ़ीड से छिपाने के लिए पोस्ट में ऊपर दाएँ कोने में मौजूद X पर टैप कर सकते हैं; ऐसा करने से हमारे सिस्टम को आने वाले समय में उसके जैसी पोस्ट कम दिखाने की ट्रेनिंग मिलेगी.
    • ज़्यादा जानें (Facebook)
  • ऐसी पोस्ट छिपाएँ जिनमें वे शब्द या इमोजी हैं, जिन्हें आप देखना नहीं चाहते - हो सकता है कि आप कुछ खास तरह के कंटेंट वाली पोस्ट न देखना चाहें और आप कुछ तरह की पोस्ट को छिपाने के लिए अपनी “छिपाए गए शब्द” लिस्ट को कस्टमाइज़ कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप शाकाहारी हैं, तो आप सुझाए गए ऐसे कंटेंट को छिपा सकते हैं, जिसमें “मीट”, “स्टेक”, “​​🍗”, या “कार्निवोर डाइट” जैसे शब्दों वाले हैशटैग या कैप्शन मौजूद हैं.
  • अपनी फ़ीड में सुझाई गई पोस्ट को स्नूज़ करें - हो सकता है कि आप अपनी फ़ीड में हमारे द्वारा सुझाई गई पोस्ट को कुछ समय तक नहीं देखना चाहते हों, इसलिए हम सुझाई गई पोस्ट को 30 दिनों तक “स्नूज़” करने की सुविधा देते हैं.
    • ज़्यादा जानें (Instagram)
  • संवेदनशील कंटेंट के कंट्रोल - आप बता सकते हैं कि आप आपको मिलने वाले सुझावों में कितना संवेदनशील कंटेंट (जैसे कि आपत्तिजनक कंटेंट या नग्नता वाला कंटेंट) देखने में सहज हैं.
  • राजनीति से जुड़े कंटेंट के कंट्रोल - सोशल मीडिया पर राजनीति से जुड़ा कंटेंट देखने के बारे में लोगों की अलग-अलग प्राथमिकताएँ होती हैं. इसलिए, हमारे पास एक ऐसा कंट्रोल है, जो आपको यह तय करने देता है कि आपको राजनैतिक कंटेंट (ऐसी पोस्ट, जो सरकार, चुनाव या कुछ सामाजिक मुद्दों से संबंधित हो सकती हैं) का सुझाव दिया जाए या नहीं.
अपनी फ़ीड कस्टमाइज़ करें
  • कंटेंट को नए से पुराने के क्रम में देखना - आप उस फ़ीड पर टॉगल कर सकते हैं, जो पोस्ट को फिर से व्यवस्थित कर देगी, ताकि आप उन अकाउंट द्वारा पोस्ट किए गए लेटेस्ट कंटेंट को नए से पुराने के क्रम में देख सकें, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं.
  • फ़ेवरेट फ़ीड: जिन अकाउंट को आप फ़ॉलो करते हैं, उनमें से कुछ को आप फ़ेवरेट के तौर पर चुन सकते हैं, ताकि आप उन अकाउंट की कोई पोस्ट देखने से चूक न जाएँ.
  • “आपका एल्गोरिद्म” / “डियर एल्गो” - आप जिन विषयों में ज़्यादा या कम दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए सीधे तौर पर अपनी प्राथमिकताएँ डालकर आप यह तय कर सकते हैं कि आपको अपने एल्गोरिद्म पर क्या दिखाई दे.
  • ब्लेंड - आप हमारे द्वारा हर प्रतिभागी को सुझाए जाने वाले कंटेंट के आधार पर Instagram Reels की एक यूनीक कॉमन फ़ीड बनाने के लिए अपने दोस्तों को आमंत्रित कर सकते हैं.
    • ज़्यादा जानें (Instagram)
  • दोस्त टैब: Facebook पर आप उस फ़ीड पर टॉगल कर सकते हैं, जिसमें आप अपने दोस्तों के अपडेट देख सकते हैं. Instagram पर, अपने दोस्तों के द्वारा लाइक किया गया, बनाया गया, रीपोस्ट किया गया या कमेंट किया गया Reels कंटेंट देखने के लिए, आप Reels में “दोस्त” टैब चुन सकते हैं.
  • कस्टम फ़ीड: आप अपने चुने गए कुछ खास विषयों से संबंधित पोस्ट या कुछ खास लोगों की पोस्ट देखने के लिए Threads पर कस्टम फ़ीड बना सकते हैं.
    • ज़्यादा जानें (Threads)
यह कंट्रोल करें कि कौन-से अकाउंट आपसे किस तरह से इंटरैक्ट कर सकते हैं
  • म्यूट करें/ स्नूज़ करें - इससे आप अकाउंट को फ़ॉलो करते हुए भी किसी की पोस्ट, स्टोरीज़ या मैसेज को Stories और फ़ीड में छिपा सकते हैं.
  • ब्लॉक करें - जब आप किसी को ब्लॉक करते हैं, तो वह व्यक्ति आपकी प्रोफ़ाइल सर्च नहीं कर सकता, आपका कंटेंट नहीं देख सकता या आपको मैसेज नहीं भेज सकता.
  • प्रतिबंधित करें - इसमें आप कुछ अकाउंट को चुन सकते हैं, जो यह न देख सकें कि आप ऑनलाइन हैं या नहीं और आपको उनके कमेंट के नोटिफ़िकेशन न मिलें. किसी अकाउंट को प्रतिबंधित करने पर प्रतिबंधित व्यक्ति को अलर्ट नहीं मिलेगा.
  • सीमित करें - आप Instagram पर कुछ तरह के लोगों के साथ कुछ समय के लिए इंटरैक्शन सीमित कर सकते हैं. उन्हें इसके बारे में पता नहीं चलेगा.
    • ज़्यादा जानें (Instagram)
  • छिपाए गए शब्द - “छिपाए गए शब्द” और “मैसेज रिक्वेस्ट छिपाएँ” को चालू करके उन कमेंट और DM रिक्वेस्ट को अपने आप छिपाएँ, जिन्हें आप देखना नहीं चाहते हैं. आप छिपाए गए शब्दों की अपनी लिस्ट में जोड़ने के लिए कस्टम शब्द और इमोजी भी चुन सकते हैं.
तय करें कि आप इस प्लेटफ़ॉर्म पर अपना समय कैसे बिताना चाहते हैं
  • रोज़ की समय-सीमा - आप एक रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, जो हमारे ऐप्स पर दिन भर में कुछ निश्चित समय बिता लेने के बाद आपको समय-सीमा पूरी होने की जानकारी देगा.
  • स्लीप मोड - आप स्लीप मोड चालू कर सकते हैं, ताकि आपको नींद के लिए तय किए गए समय के दौरान नोटिफ़िकेशन न मिलें.
अगर आपको लगे कि किसी ने कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है या आपको यह लगे कि हमसे कोई गलती हुई है, तो कृपया हमें बताएँ
  • रिपोर्ट करें - आप उन अकाउंट, कमेंट, मैसेज, रील और पोस्ट की रिपोर्ट कर सकते हैं, जिनमें आपके हिसाब से हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन हुआ है, ताकि हम उनका रिव्यू कर सकें.
  • अपील - अगर आप कंटेंट के बारे में Meta के किसी फ़ैसले से असहमत हैं, तो आप उसके खिलाफ़ अपील कर सकते हैं.