फ़ैक्ट-चेक की गई गलत जानकारी

गाइडलाइन संबंधी जानकारी

बदलाव का लॉग
फ़ैक्ट-चेक की गई गलत जानकारी
यह क्या होता है: ऐसा कंटेंट, जिसे Meta के साथ पार्टनरशिप करने वाले और इंटरनेशनल फ़ैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN) द्वारा प्रमाणित निष्पक्ष और थर्ड पार्टी फ़ैक्ट-चेकिंग संगठनों ने "गलत, छेड़छाड़ किया गया या कुछ हद तक गलत" साबित कर दिया हो. (अमेरिका में ऐसे कंटेंट को कैसे हैंडल करते हैं, यह जानने के लिए यहाँ और यहाँ देखें.)
हम गलत जानकारी के बारे में अपनी कम्युनिटी को बताने के लिए कई तरह के प्रयास भी करते हैं. हम कम किए गए कंटेंट के बारे में थर्ड पार्टी फ़ैक्ट-चेकर्स की ओर से मिलने वाली अतिरिक्त जानकारी दिखाते हैं और एक स्पष्ट लेबल दिखाकर लोगों को चेतावनी देते हैं कि कंटेंट को गलत, बदला गया या कुछ हद तक गलत के रूप में रेटिंग दी गई है. जिस कंटेंट को फ़ैक्ट चेकर्स "संदर्भ मौजूद नहीं है” के रूप में रेटिंग देते हैं, उस कंटेंट पर हम आम तौर पर लेबल तो लगा देते हैं, लेकिन उसके प्रसार को कम नहीं करते हैं. अगर शेयर किए गए कंटेंट को बाद में रेटिंग दी जाती है, तो हम लोगों और पेज एडमिन को नोटिफ़िकेशन भेजते हैं और ग्रुप एडमिन को उनके ग्रुप में शेयर किए गए उस रेटिंग दिए गए कंटेंट के बारे में बताते हैं. जब लोग रेटिंग दिया गया कोई कंटेंट शेयर करने की कोशिश करते हैं, तो हम उन्हें फ़ैक्ट-चेकर्स के खुलासा करने वाले आर्टिकल का पॉप-अप दिखाते हैं.
इस फ़ैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य वायरल हो रही गलत जानकारी की पहचान करना और उससे निपटना है, खास तौर पर झाँसा देने वाले कंटेंट को हटाना जिसका असल में कोई आधार नहीं है. किसी की राय बताने वाला कंटेंट और राजनेताओं के भाषण, फ़ैक्ट-चेक किए जाने के योग्य नहीं होते हैं. हालाँकि गलत जानकारी पर आधारित लेकिन निजी राय के रूप में पेश किया गया कंटेंट तब भी रेटिंग के लिए योग्य हो सकता है.
फ़ैक्ट-चेकिंग पार्टनर उन क्लेम को प्राथमिकता देते हैं, जो गलत साबित किए जा सकें, खास तौर पर ऐसे क्लेम जो चर्चा में चल रहे हैं या प्रासंगिक हैं और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं. जिस कंटेंट के बारे में यह पूर्वानुमान हो कि उसमें गलत जानकारी है, उसे थर्ड पार्टी फ़ैक्ट-चेकर्स के पास भेज दिया जाता है और उसका रिव्यू पूरा होने से पहले उसे न्यूज़ फ़ीड में कुछ समय तक नीचे दिखाया जा सकता है.
ऊपर दी गई जानकारी के अलावा, हम ऐसी गलत जानकारी और वेरिफ़ाई नहीं की जा सकने वाली अफ़वाहों को हटा देते हैं, जो आने वाले समय में हिंसा भड़काने या जान-माल का नुकसान करने का जोखिम बढ़ाकर हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करती हैं. हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन कर सकने वाली गलत जानकारी का फैलना हम तब तक के लिए कम कर सकते हैं, जब तक कि हम उसके द्वारा हो सकने वाले नुकसान की जाँच-पड़ताल करने का काम पूरा नहीं कर लेते.
हम ऐसा क्यों करते हैं: हम गलत जानकारी और खास तौर पर ऐसी स्पष्ट अफ़वाहों का फैलना कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनका असल में कोई आधार नहीं होता है.
Fact checked misinformation