क्या: ऐसी पोस्ट, जिनमें Facebook प्लेटफ़ार्म पर किसी खास कॉल टू एक्शन (जैसे लापता लोगों या चीज़ों को ढूँढने के लिए मदद माँगना, पैसे जुटाना या कोई याचिका शेयर करना) के बजाय दूसरे उद्देश्यों (जैसे वोट, शेयर, कमेंट, टैग, लाइक या दूसरे रिएक्शन) के लिए साफ़ तौर पर एंगेजमेंट करने को कहा गया हो. जैसे कि इसमें वे पोस्ट शामिल नहीं होती हैं, जिनमें लोगों से इसलिए इंटरैक्शन करने के लिए कहा जाता है, ताकि वे यह बताएँ कि वे किसी मुद्दे का समर्थन करते हैं या नहीं या प्राकृतिक आपदाओं और जानलेवा घटनाओं के होने पर ज़रूरी जानकारी शेयर करने के लिए कहा गया हो.
क्यों: फ़ीडबैक से पता चला है कि लोगों को Facebook पर स्पैम वाली ऐसी पोस्ट पसंद नहीं आतीं, जिनमें उन्हें लाइक, शेयर, कमेंट करके और पोस्ट पर दूसरे एक्शन लेकर इंटरैक्ट करने के लिए कहा जाता है.
