ऐसा कंटेंट, जिससे शायद हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन हो रहा है

गाइडलाइन संबंधी जानकारी

बदलाव का लॉग
ऐसा कंटेंट, जिससे शायद हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन हो रहा है
यह क्या होता है: ऐसा कंटेंट, जिसके बारे में हमारे सिस्टम यह पूर्वानुमान लगाते हैं कि वह शायद हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है, लेकिन उल्लंघन कन्फ़र्म न हुआ हो. इसमें इन चीज़ों से जुड़ा कंटेंट और अन्य कंटेंट शामिल होता है:
  • नफ़रत फैलाने वाली भाषा
  • हिंसा और उकसावा
  • आत्महत्या, खुद को चोट पहुँचाना और भोजन संबंधी विकार
  • धमकियाँ और उत्पीड़न
  • खून-खराबे वाली हिंसा
  • वयस्क नग्नता और यौन गतिविधि
  • प्रतिबंधित सामान या सेवाएँ खरीदने, बेचने, उनका व्यापार करने या उन्हें बढ़ावा देने वाली पोस्ट (जैसा कि हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड में बताया गया है)
  • स्कैम
  • आतंकवाद
अगर किसी भी समय यह कन्फ़र्म हो जाता है कि इस कंटेंट से कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन हो रहा है, तो इसे प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया जाता है.
हम ऐसा क्यों करते हैं: जिस कंटेंट से हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन होने की संभावना होती है, हम ऐसे कंटेंट को कम से कम दिखाने की पूरी कोशिश करते हैं, ताकि हम अपनी कम्युनिटी को हो सकने वाले नुकसान को कम कर सकें.