क्लिकबेट वाले लिंक

गाइडलाइन संबंधी जानकारी

बदलाव का लॉग
क्लिकबेट वाले लिंक
क्या: ऐसी पोस्ट, जिनमें किसी पोस्ट या आर्टिकल के कंटेंट के बारे में गुमराह करने वाला दावा करके लोगों को उस पोस्ट में मौजूद लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाया जाता है. इसके लिए ऐसे कुछ तरीके अपनाए जाते हैं, जैसे कि अधूरी जानकारी देना या सनसनीखेज़ शब्दों (जैसे “आपको यकीन नहीं होगा कि...” या “आप कभी सोच भी नहीं सकते कि…”) या विराम चिह्नों (जैसे पूरे शीर्षक में अंग्रेज़ी के कैपिटल अक्षरों और बहुत ज़्यादा विस्मय बोधक चिह्नों) का उपयोग करना.
क्यों: फ़ीडबैक से पता चला है कि लोगों को ऐसी हेडलाइन वाला कंटेंट देखना पसंद है, जिससे किसी आर्टिकल के कंटेंट की सही जानकारी मिलती है, ताकि वे इस बारे में सोच-समझकर फ़ैसले ले सकें कि उन्हें कौन-से लिंक पर क्लिक करना है और उस पर उन्हें अपना कितना समय देना है.
Clickbait links