स्ट्राइक की गिनती करना

अपडेट किया गया 23 अप्रै 2025
अगर आप ऐसा कंटेंट पोस्ट करते हैं, जो कम्युनिटी स्टैंडर्ड के खिलाफ़ हो, तो हम उसे हटा देंगे और फिर हम आपके Facebook या Instagram अकाउंट पर स्ट्राइक लागू कर सकते हैं. हम स्ट्राइक लागू करें या न करें, यह इन तीन बातों पर निर्भर करता है - कंटेंट की गंभीरता, वह संदर्भ जिसमें इसे शेयर किया गया था और वह समय जब इसे पोस्ट किया गया था.
अगर आपने इस कंटेंट को Facebook पर आपके द्वारा मैनेज किए जाने वाले किसी पेज या ग्रुप में पोस्ट किया था, तो उस पेज या ग्रुप के खिलाफ़ भी स्ट्राइक को गिना जा सकता है. अगर आप कोई ग्रुप चलाते हैं और उल्लंघन करने वाली किसी चीज़ को मंज़ूरी देते हैं तो उस उल्लंघन की वजह से भी आपके ग्रुप पर स्ट्राइक की जा सकती है. कुछ मामलों में, उल्लंघन इतना गंभीर हो सकता है जैसे कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करना, जिसकी वजह से हम आपके अकाउंट, पेज या ग्रुप को Facebook पर या Instagram पर आपके अकाउंट को एक बार उल्लंघन करने के बाद बंद कर देंगे.
यह पक्का करने के लिए कि हमारा स्ट्राइक सिस्टम निष्पक्ष और संतुलित है, हम ज़्यादातर उल्लंघनों के लिए 90 दिन से भी पहले या ज़्यादा गंभीर उल्लंघनों के लिए 4 साल से भी पहले पोस्ट किए गए उल्लंघन करने वाले कंटेंट पर स्ट्राइक को नहीं गिनेंगे. हम पॉलिसी के कुछ उल्लंघनों के लिए भी स्ट्राइक को नहीं गिनेंगे. इसमें वह स्थिति शामिल है, जब कोई व्यक्ति खुद की वित्तीय जानकारी शेयर करता है, जिसे हम धोखाधड़ी को रोकने के लिए हटा देते हैं या ऐसे मामले शामिल हैं, जिनमें हमारे पास उल्लंघन की प्रकृति के बारे में अतिरिक्त संदर्भ होता है.
अगर हम कंटेंट के कई हिस्सों को एक बार में हटा देते हैं और आपको हर हिस्से को हटाने की सूचना नहीं देते हैं, तो हम उनकी गिनती एक स्ट्राइक के रूप में भी कर सकते हैं. Facebook या Instagram पर सभी स्ट्राइक की समय-सीमा एक साल बाद समाप्त हो जाती है.