Meta की रिव्यू टीम में शामिल लोग
अपडेट किया गया 19 जन 2022
Meta की रिव्यू टीम में ऐसे फ़ुल-टाइम कर्मचारी शामिल हैं, जो कई तरह की ज़िम्मेदारियाँ निभाने के साथ कंटेंट का रिव्यू भी करते हैं. साथ ही, हमारे पार्टनर के लिए काम करने वाले कंटेंट रिव्यूअर भी इनमें शामिल होते हैं. उनके बैकग्राउंड अलग-अलग होते हैं, वे हमारी कम्युनिटी की विविधता को दर्शाते हैं और उनके पास कई तरह के प्रोफ़ेशनल अनुभव होते हैं. इनमें अनुभवी लोगों, कानूनी विशेषज्ञों से लेकर बाल सुरक्षा, नफ़रत फैलाने वाली भाषा और आतंकवाद से मुकाबला करने जैसे पॉलिसी के मामलों के एन्फ़ोर्समेंट विशेषज्ञ शामिल होते हैं.
हमने ऐसी कंपनियों को पार्टनर बनाया है, जिनमें 15,000 से ज़्यादा रिव्यूअर हैं, जो नुकसान पहुँचने के मामले घटाने में मदद करते हैं. हमारी रिव्यू टीम दुनिया भर में मौजूद हैं और 24/7 कंटेंट को रिव्यू करती हैं. दुनिया भर में हमारी 20 से ज़्यादा ऐसी लोकेशन हैं, जहाँ ये टीमें 50 से ज़्यादा भाषाओं में कंटेंट को रिव्यू कर सकती हैं.
हमारे कंटेंट एन्फ़ोर्समेंट सिस्टम के अहम हिस्से के तौर पर, रिव्यू टीम के पास अपना काम अच्छे से करने के लिए भाषा की कुशलता और सांस्कृतिक काबिलियत होनी चाहिए.
भाषा की कुशलता
दुनिया भर के कंटेंट का रिव्यू करने में हमारी मदद करने के लिए, रिव्यूअर उन भाषाओं में कुशल हैं, जिनका हमारी कम्युनिटी उपयोग करती हैं. जैसे, अगर कोई आधी रात को फ़िलीपींस में टैगलॉग भाषा की पोस्ट की रिपोर्ट करता है, तो हमारा सिस्टम आगे के रिव्यू के लिए इसे टैगलॉग बोलने वाले या स्थानीय या दूसरे टाइम ज़ोन में काम करने वाले रिव्यूअर के पास भेजता है.
पॉलिसी से जुड़े कुछ मामलों, जैसे वयस्क नग्नता के लिए कंटेंट का रिव्यू करना आसान होता है, इसलिए इसमें भाषा का विशेषज्ञ होने की ज़रूरत नहीं है. ऐसे मामलों में, दुनिया भर के रिव्यूअर इस कंटेंट को रिव्यू कर सकते हैं.
संस्कृति की बेहतर समझ
हमारे पास ऐसे रिव्यूअर हैं, जो Meta की सभी ऐप्स और प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाई देने वाले अलग-अलग संस्कृति से जुड़े कंटेंट के बारे में जानते हैं और उन्हें समझते हैं. जैसे, मेक्सिको के कंटेंट के रिव्यू के लिए स्पेन के नहीं, बल्कि मेक्सिको के स्पेनिश बोलने वाले रिव्यूअर नियुक्त किए जाते हैं. यह महत्वपूर्ण है कि रिव्यूअर को शब्दों के विशेष अर्थों, सांस्कृतिक संदर्भों, लोकल सेलेब्रिटी या ताज़ा ख़बरों के बारे में जानकारी हो, ताकि उन्हें पोस्ट के बारे में ज़रूरी संदर्भ मालूम हो और वे हमारी पॉलिसी को सही तरीके से लागू करें.
यह खास तौर से तब उपयोगी होता है, जब विभिन्न संस्कृतियों की गालियों के लिए अलग-अलग शब्दों की बात आती है. वैसे तो हम सभी जगह गालियों के लिए हमारी पॉलिसी को समान तरीके से लागू करते हैं, लेकिन रिव्यूअर को उस स्थानीय बोलचाल की भाषा की जानकारी होनी चाहिए, जिसे उनके क्षेत्र के संरक्षित समूह पर हमला माना जाता है.